Bihar Politics बिहार के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के शासन में सीएमओ से ही अपराध कराया जाता था लेकिन भाजपा के शासन में 48 घंटे में ही अपराध का उद्भेदन हो जाता...
राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Chaudhary on Lalu Yadav: बिहार भाजपा की 13 महीने बाद हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक गुरुवार को एक दिन में संपन्न हो गई। लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद भी नेतृत्व ने पार्टी की रीति-नीति व जनाधार विस्तार का लक्ष्य तय करने की जगह विपक्ष को घेरने एवं आरोप प्रत्यारोप पर ज्यादा केंद्रित रही। मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा लालू परिवार: सम्राट चौधरी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में हुई बैठक के संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद प्रमुख लालू यादव पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री व वीआइपी के संस्थापक मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा लालू परिवार का है। उन्होंने कहा कि लालू शासन काल में मुख्यमंत्री कार्यालय से संगठित अपराध कराया जाता था। आज बिहार में किसी भी तरह के अपराध का उद्भेदन 48 घंटे के भीतर हो जाता है। लालू प्रसाद राज्य में अपराधियों का सिस्टम चला रहे हैं। सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के कार्यकाल पर भी बोला हमला लालू जी पूछते हैं कि केंद्र की सरकार मदद क्या करती है? जब राबड़ी देवी ने गांधी मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कहा कि हमारी सहायता कीजिए तो उसी समय 4000 करोड़ रुपये का सहयोग किया। लेकिन, वह रुपया 2005 तक खर्च नहीं हुआ। 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी, वह पैसा विशेष पैकेज के तौर पर खर्च किया गया। सम्राट ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का निर्माण होगा। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए 2010 का रिकार्ड भी तोड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं से 2025 के चुनाव में बड़ी ताकत बनाने की अपील की। इसके बाद पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सम्राट ने पार्टी की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम की जानकारी दी। ये भी पढ़ें Bihar Politics : विशेष राज्य के दर्जे पर JDU भी मारेगी पलटी? नीतीश के करीबी नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा Bihar School News: एस.
सिद्धार्थ ने कर दिया ऐसा काम, जिसे KK Pathak भी नहीं कर सके; डीएम के लिए भी बनी चुनौती
Samrat Chaudhary Lalu Prasad Mukesh Sahani Bihar Politics Bihar News Bihar Political News Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
25 जून और कांग्रेस का क्या है कनेक्शन? सम्राट चौधरी ने कही ऐसी बात याद आ गया 1975Samrat Chaudhary: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 50 साल पहले 25 जून को कांग्रेस ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई थी.
Read more »
Bihar Politics: मीटिंग छोड़कर अचानक सीएम हाउस पहुंचे सम्राट चौधरी, अश्विनी चौबे के बयान के बाद एक्शनSamrat Chaudhary: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्ची कार्यालय में चल मीटिंग को छोड़कर अचानक सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए.
Read more »
Bihar Politics: डिप्टी सीएम Samrat Choudhary का बड़ा बयान, कहा- भगवान राम के चरणों में समर्पित करूंगा मुरेठाBihar Politics: बिहार के डिप्टी और बीजेपी नेता सीएम सम्राट चौधरी की पगड़ी बिहार की सियासत में चर्चा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Samrat Choudhary Pagadi: सम्राट चौधरी ने अयोध्या पहुंचकर उतारी पगड़ी, सरयू में लगाई डुबकी, देखें फोटोSamrat Chaudhary Remove Muretha: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार (3 जुलाई) को प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचकर अपनी पगड़ी (मुरेठा ) को उतार दिया है.
Read more »
Video: अयोध्या में सिर मुंडवाकर 22 महीने बाद उतारी पगड़ी, बिहार के डिप्टी सीएम को अधूरी कसम पड़ी भारीSamrat Choudhary Video: 22 महीने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या में अपनी पगड़ी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्‍या, घर में मिला शवबिहार : दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष Mukesh Sahani के पिता जीतन सहनी की हत्या
Read more »
