Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी ने एक-एक NDA नेताओं को दे दिया बड़ा टास्क, बोले- लिस्ट बनाकर दीजिए चुनाव से पहले...

Patna-City-Politics News

Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी ने एक-एक NDA नेताओं को दे दिया बड़ा टास्क, बोले- लिस्ट बनाकर दीजिए चुनाव से पहले...
Samrat ChaudharySamrat Chaudhary Election CampaignSamrat Chaudhary Waning
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 10 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन दिनों लोक सभा चुनाव को लेकर लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को है। इस बीच उन्होंने बिहार में अवैध धंधेबाजों को चेतावनी दे डाली। इसके साथ उन्होंने एनडीए नेताओं को एक नया टास्क भी दे दिया है। उन्हें चुनाव के बाद एक लिस्ट बनाकर देनी...

संवाद सहयोगी, राजपुर । Bihar Politics News Hindi बिहार में सातवें चरण का चुनाव 1 जून को है। इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए नेताओं को नया टास्क दे दिया है। एक सभा में उन्होंने कह कि देश को एक मजबूत सरकार चाहिए और मजबूत सरकार आपके आशीर्वाद से चाहिए। उन्होंने कहा कि आपने 1947 के बाद कांग्रेस की सरकार बनाई। अब तक कई सरकारें आईं और गईं। 70 बरस की आजादी में अकेले 55 वर्षों तक कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया। ये बातें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजपुर प्रखंड के बन्नी गांव में चुनावी जनसभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भारत का स्वर्णिम इतिहास है। कभी मोहम्मद गजनी ने भारत की विरासत को लूटा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार में 55 लाख लोगों को पक्का मकान मिला। एनडीए के साथी वैसे लोगों की एक सूची बनाकर दें, जो अब तक झोपड़ी में रहते हैं। क्या बोले सम्राट चौधरी? सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि 2025 के विधानसभा के चुनाव के पहले एक सूची बनाकर दे दीजिए। उनका घर भी बन जाएगा। मोदी सरकार ने गैस कनेक्शन दिया। कोरोना काल में खाने के लिए अनाज मोदी सरकार ने दिया। उन्होंने कहा कि बालू, जमीन एवं शराब माफिया को जेल भेजेंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कुछ लोगों को सत्ता की आदत लग गई है। उनको रोजगार के कारोबार में सबसे ज्यादा फायदा दिखता है, क्योंकि इसके लिए वे गरीबों की जमीन लेते हैं। इस दौरान राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह एवं कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर रानी चौबे, विंध्याचल कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, मनोज कुशवाहा, गोल्डन सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा, फुटूचंद कुशवाहा, हिमांशु चतुर्वेदी, पूनम रविदास आदि मौजूद रहे। बक्सर से मिथिलेश तिवारी व काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने की अपील आधुनिक युग में जब एलईडी का जमाना है, तब बुझी हुई लालटेन व फूटा हुआ शीशा लेकर घूम रहे हैं। एनडीए गठबंधन में एक चेहरा है नरेंद्र मोदी, पर विपक्ष की तरफ से एक भी चेहरा हो तो बताएं। दावथ खेल मैदान में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राजग प्रत्याशी शाहाबाद की सभी चार सीटों पर भारी मतों से विजयी होंगे। बक्सर लोकसभा से मिथिलेश तिवारी व काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने लालू प्रसाद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक बिहार की जनता ने जंगलराज को झेला है। उन्होंने कहा कि उन दिनों क्या बिहार के युवाओं के लिए वैकेंसी नहीं थी। उन्होंने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया। मैं वादा करता हूं 2025 के चुनाव से पहले पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम हमारी सरकार करेगी। तभी मैं वोट मांगने आऊंगा अन्यथा नहीं। उन्होंने मौजूद लोगों से मिथिलेश तिवारी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करने की अपील की। सभा को उप मुख्यमंत्री के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के विकास मे अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। अध्यक्षता हृदया कुशवाहा व संचालन पूर्व जिला पार्षद पुष्पा चौहान ने किया। यह भी पढ़ें- Lalu Yadav : 'चलिए हटिए, मोदी गए अब.

..', सभा से पहले पुराने अंदाज में दिखे लालू; नए बयान से बढ़ी सियासी हलचल Bihar Politics : बिहार कांग्रेस प्रमुख ने इस पॉपुलर नेता को दे दिया 'विकास' का क्रेडिट, नए बयान से सियासी हलचल तेज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Samrat Chaudhary Samrat Chaudhary Election Campaign Samrat Chaudhary Waning BJP Bihar Politics INDIA Alliance Nitish Kumar Lalu Yadav RJD Congress Bihar Politics Bihar Political News Latest News Of Bihar Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi : बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा तो फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्जDelhi : बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा तो फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्जउत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक महिला ने पति से बच्चों को स्कूल भेजने की बात की तो आरोपी ने पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
Read more »

देखें सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज़ मेंदेखें सुबह की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज़ मेंएक देश एक चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, एक देश एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

IPL 2024: 'बल्लेबाज के तौर पर मैं जानता हूं कि...' रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयानIPL 2024: 'बल्लेबाज के तौर पर मैं जानता हूं कि...' रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयानRohit Sharma: रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान
Read more »

Samrat Choudhary On Chhapra Violence: छपरा हिंसा पर बोले सम्राट चौधरी, कहा- बूथ पर गुंडागर्दी करने कौन गया था? पूरा देश जानता हैSamrat Choudhary On Chhapra Violence: छपरा हिंसा पर बोले सम्राट चौधरी, कहा- बूथ पर गुंडागर्दी करने कौन गया था? पूरा देश जानता हैSamrat Choudhary On Chhapra Violence: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने छपरा हिंसा को लेकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

48 घंटे में नहीं पकड़े गए आरोपी तो उतार देंगे पुलिस वालों की वर्दी, सम्राट चौधरी का बिहार पुलिस को बड़ा अल्टी...48 घंटे में नहीं पकड़े गए आरोपी तो उतार देंगे पुलिस वालों की वर्दी, सम्राट चौधरी का बिहार पुलिस को बड़ा अल्टी...Samrat Choudhary Big Statement: मीनापुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है.
Read more »

Delhi: केजरीवाल की अपील पर पाकिस्तानी नेता फवाद की प्रतिक्रिया, CM ने दी नसीहत; BJP बोली- ये इत्तिफाक नहींDelhi: केजरीवाल की अपील पर पाकिस्तानी नेता फवाद की प्रतिक्रिया, CM ने दी नसीहत; BJP बोली- ये इत्तिफाक नहींपाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी के एक ट्वीट ने सियासी घमासान मचा दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:07