सलवान मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई जब वह सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. कुरान जलाने से जुड़े केस में सलवान मोमिका पर गुरुवार को ही अदालत का फ़ैसला आना था.
38 साल के सलवान मोमिका को स्टॉकहोम के एक नज़दीकी कस्बे में एक अपार्टमेंट में गोली मार दी गई. स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के बाहर साल 2023 में मोमिका ने क़ुरान जला दी थी, इसके बाद कई जगह प्रदर्शन हुए थे. स्टॉकहोम पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई जब वह टिक टॉक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. मोमिका की हत्या उस समय हुई जब स्टॉकहोम की एक अदालत उनके कु़रान जलाने से जुड़े मामले में फै़सला सुनाने वाली थी.कासगंज: चंदन गुप्ता की हत्या मामले में 28 लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा'पुलिस ने माओवादी बताया, माओवादियों ने मुख़बिर' मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद बस्तर में काम करने की चुनौतियों पर क्या बोले पत्रकारस्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजे के आसपास पुलिस को संदिग्ध गोलीबारी की सूचना दी गई थी. पुलिस ने शुरुआत में हमले का शिकार हुए शख़्स का नाम ज़ाहिर नहीं किया लेकिन ये बताया गया कि गोली लगे एक शख़्स को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, गुरुवार को इस शख़्स ने दम तोड़ दिया. स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपनी बालकनी में खड़े थे और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. मोमिका पर स्टॉकहोम की अदालत गुरुवार को ही फ़ैसला सुनाने वाली थी. हालांकि, स्टॉकहोम ज़िला अदालत ने कहा है कि एक अभियुक्त की मौत की पुष्टि होने के बाद अब ये सुनवाई टाल दी गई है.में बताया है कि प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिसटेरसन ने कहा है कि स्वीडन की सिक्योरिटी सर्विसेज़ जाँच में शामिल हैं क्योंकि "इसमें एक आशंका विदेशी लिंक होने की भी है."स्वीडन फिर घिरा, कौन हैं क़ुरान जलाने वाले सलवान मोमिका, सऊदी और इराक़ ने लिया यह फ़ैसलाThe Lens: मुकेश शर्मा के साथसलवान मोमिका ने साल 2023 में स्टॉकहोम की सेंट्रल मस्जिद के सामने दो स्वीडिश झंडे लहराए फिर उसका राष्ट्रीय गान गाया. फिर उन्होंने कुरान को जला दिया. हालांकि, उनके विरोध प्रदर्शन के इस तरीके से स्वीडन की सीमा के बाहर ज़्यादा असर देखने को मिला. उस समय दुनियाभर के देशों ने इसकी आलोचना की थी. ख़ासतौर पर सऊदी अरब समेत अन्य इस्लामी देशों ने भारी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. मुसलमान क़ुरान को अल्लाह के अल्फ़ाज़ के रूप में देखते हैं और क़ुरान के साथ इरादतन छेड़छाड़ या अनादर को घोर अपराध की तरह देखते हैं. इस्लामी देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन ने कहा था कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क़ानून लागू करने और मिलजुल कर क़दम उठाने की जरूरत है. स्वीडन ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये इस्लामोफ़ोबिया है.क़ुरान जलाने के मामले सामने आने के बाद कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए. इराक़ की राजधानी बगदाद में स्वीडन के दूतावास पर भी हमला हुआ. क़ुरान जलाए जाने की घटना के ख़िलाफ़ इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में भी रैलियां की गईं. मुस्लिम देशों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन में इसके ख़िलाफ़ प्रस्ताव पेश किया. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने नफ़रत और धर्मांधता के ख़िलाफ़ प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी. भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में स्वीडन में क़ुरान जलाए जाने के ख़िलाफ़ लाए गए निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया था.इराक़ी ईसाई शरणार्थी थे. वह अप्रैल 2018 में स्वीडन आए थे और अप्रैल 2021 में शरणार्थी का दर्जा मिला था. मोमिका खुद को नास्तिक और लेखक बताते थे. मोमिका ने 28 जून 2023 को स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने ईद-उल-अज़हा के दिन कुरान जलाया था. मोमिका ने कई इस्लाम-विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था. मोमिका के कुरान जलाने के बाद विवाद इतना बढ़ा था कि बग़दाद से स्वीडन के राजदूत को निलंबित कर दिया गया था. स्वीडन की पुलिस ने मोमिका को विरोध प्रदर्शन की मंज़ूरी दी थी, जिसमें उन्होंने कुरान को जलाया था. हालांकि, उनका ये कृत्य स्वीडन के फ्री-स्पीच क़ानूनों का उल्लंघन नहीं करता था.के अनुसार बीते साल जुलाई में सलवान मोमिका के घर के परमिट को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था. उस समय स्वीडन के माइग्रेशन बोर्ड ने कहा था कि अगर मोमिका को वापस उनके देश इराक़ भेजा जाता है तो वहां उन्हें ख़तरा हो सकता है.में बताया गया है कि सलवान मोमिका बीते साल मार्च में नॉर्वे चले गए थे. उन्होंने स्वीडन की मीडिया से ये कहा था कि वो अब नॉर्वे में शरण लेंगे.बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़ रूम की ओर से प्रकाशितबिहार: कटिहार में मस्जिद के सामने मानव शृंखला की वायरल तस्वीर का सच क्या है?क़ुरान जलाने वाले सलवान मोमिका कौन थे, जिनकी स्वीडन में गोली मारकर की गई हत्याकेजरीवाल ने क्यों कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिएकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी, बताया 30 लोगों की हुई मौत; हादसे की वजह भी बताई'पाकिस्तान के दुबई' पर ब्रिटिश अख़बार की रिपोर्ट से हंगामा, चीन और पाकिस्तान ने दी सफ़ाईबांग्लादेश ने क्यों कहा- इस बार भारत से अलग तेवर में बात होगी और कोई छूट नहीं मिलेगी कुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी, बताया 30 लोगों की हुई मौत; हादसे की वजह भी बताईपुतिन की क़रीबी दोस्त मानी जाने वाली अलीना कबाएवा अचानक चर्चा में क्यों?विटिलिगो: ऐसी बीमारी जो आम तो बहुत है लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंदन हत्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावासकासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा में चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषियों को लखनऊ न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Read more »
Salman Momika: कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या, इस्लाम के खिलाफ संघर्ष का किया था एलानस्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका Salwan Momika की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सलवान इस्लाम धर्म के आलोचक थे। वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने पिछले साल ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया और उसे जलाया। मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया का प्रमुख बताया...
Read more »
स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्यास्वीडन में कुरान जलाने के कारण विवादित रहे व्यक्ति सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोमिका की हत्या के बाद, स्टॉकहोम की एक अदालत ने इस मामले में फैसला लेने के लिए 3 फरवरी तक का समय बढ़ा दिया है।
Read more »
कुरान जलाकर विवादों में रहे सलवान मोमिका की स्वीडन में गोली मारकर हत्या, हमले के समय टिकटॉक पर था लाइवइराकी मूल के ईसाई सलवान मोमिका को इस्लाम के विरोध में कुरान जलाने के मामले में गुरुवार को अदालत के सामने पेश होना था. लेकिन उनकी मौत की खबर के बाद स्टॉकहोम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी.
Read more »
स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या; नाराज़ थे दुनिया भर के मुसलमानQuran burner Salwan Momika shot dead: इराकी मूल के नागरिक मोमिका ने अक्टूबर 2023 में स्वीडिश शहर माल्मो में इस्लामी पवित्र पुस्तक कुरआन को जलाया था, जिससे दुनिया भर के मुसलमान नाराज़ थे. आज 30 जनवरी को स्वीडेन में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
Read more »
स्वीडन में कुरान जलाने वाले प्रदर्शनकारी की गोली मारकर हत्या38 साल के सलवान मोमिका को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में अपने अपार्टमेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महत्वपूर्ण रूप से, मोमिका को 28 जून 2023 को स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाने के लिए जाना जाता था, जिसने दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन किए थे।
Read more »
