Salman Khurshid: 'बड़ी समस्या का अंत हुआ', सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के फैसले की सराहना की

Salman Khurshi News

Salman Khurshid: 'बड़ी समस्या का अंत हुआ', सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के फैसले की सराहना की
Article 370 AbrogationCongress Leader Salman KhurshidWorld News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 ने लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से अलग मानने की धारणा बनाई हुई

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 ने लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से अलग मानने की धारणा बनाई हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से अनुच्छेद को निरस्त करने के साथ ही यह धारणा समाप्त हो गई है। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था। अलग पहचान की भावना को बड़ी समस्या बताते हुए सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से हुए सकारात्मक परिणामों पर बात की। उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में 65 फीसदी मतदाताओं की भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने इस क्षेत्र में उभरी समृद्धि की ओर इशारा करते हुए इन घटनाक्रमों को पलटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने कहा, 'कश्मीर में लंबे समय से एक बड़ी समस्या थी। इसका अधिकांश हिस्सा संविधान के अनुच्छेद 370 में सरकार की सोच में परिलक्षित होता था, जिससे किसी तरह यह धारणा बनती थी कि यह देश के बाकी हिस्सों से अलग है, लेकिन अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया और अंततः इस धारणा को समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'निराशाजनक', कोलंबिया को लेकर शशि थरूर ने क्यों कही यह बात? PAK हितैषी बर्ताव के लिए फटकारा 'सकारात्मक बदलाव आए हैं और समृद्धि बढ़ी है' वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुताबिक, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फैसले से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं और समृद्धि बढ़ी है। इंडोनेशियाई थिंक टैंक और शिक्षाविदों के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'इसके बाद चुनाव हुए और 65 प्रतिशत लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया। आज कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ या यहां जो भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, उससे हालात पहले जैसे करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर में जो समृद्धि आई है, उसे वापस गुम करने की कोशिश की जा रही है। संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर रहा है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की स्थिति के बारे में देशों को जानकारी दी जा सके। मच सकता है सियासी बवाल उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कांग्रेस एक सहयोगी है। उमर ने पिछले साल सितंबर में सत्ता संभालने के तुरंत बाद विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा, भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से वापस आ जाएं। कांग्रेस पार्टी ने शुरू में मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने बाद में स्वीकार किया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर बहस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी रूप से सुलझ गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 ने लंबे समय से जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से अलग मानने की धारणा बनाई हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से अनुच्छेद को निरस्त करने के साथ ही यह धारणा समाप्त हो गई है। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था। अलग पहचान की भावना को बड़ी समस्या बताते हुए सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से हुए सकारात्मक परिणामों पर बात की। उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में 65 फीसदी मतदाताओं की भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने इस क्षेत्र में उभरी समृद्धि की ओर इशारा करते हुए इन घटनाक्रमों को पलटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने कहा, 'कश्मीर में लंबे समय से एक बड़ी समस्या थी। इसका अधिकांश हिस्सा संविधान के अनुच्छेद 370 में सरकार की सोच में परिलक्षित होता था, जिससे किसी तरह यह धारणा बनती थी कि यह देश के बाकी हिस्सों से अलग है, लेकिन अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया और अंततः इस धारणा को समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'निराशाजनक', कोलंबिया को लेकर शशि थरूर ने क्यों कही यह बात? PAK हितैषी बर्ताव के लिए फटकारा 'सकारात्मक बदलाव आए हैं और समृद्धि बढ़ी है' वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुताबिक, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फैसले से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं और समृद्धि बढ़ी है। इंडोनेशियाई थिंक टैंक और शिक्षाविदों के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'इसके बाद चुनाव हुए और 65 प्रतिशत लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया। आज कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ या यहां जो भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, उससे हालात पहले जैसे करने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर में जो समृद्धि आई है, उसे वापस गुम करने की कोशिश की जा रही है। संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा कर रहा है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की स्थिति के बारे में देशों को जानकारी दी जा सके। मच सकता है सियासी बवाल उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कांग्रेस एक सहयोगी है। उमर ने पिछले साल सितंबर में सत्ता संभालने के तुरंत बाद विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा, भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से वापस आ जाएं। कांग्रेस पार्टी ने शुरू में मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने बाद में स्वीकार किया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर बहस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी रूप से सुलझ गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Article 370 Abrogation Congress Leader Salman Khurshid World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीपीसीएल के प्रदर्शन की सराहना कीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीपीसीएल के प्रदर्शन की सराहना कीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीपीसीएल के प्रदर्शन की सराहना की
Read more »

इस एक्ट्रेस के पिता हैं फौज में, बताया- बचपन में नहीं थी युद्ध शब्द के वजन की समझ  इस एक्ट्रेस के पिता हैं फौज में, बताया- बचपन में नहीं थी युद्ध शब्द के वजन की समझ  भारतीय सेना ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की, जिसके चलते देशवासी सेना की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »

Pat McAfee को WWE Backlash में Gunther के खिलाफ मिली हार, फिर भी फैंस जमकर कर रहे तारीफPat McAfee को WWE Backlash में Gunther के खिलाफ मिली हार, फिर भी फैंस जमकर कर रहे तारीफसेंट लुइस में WWE बैकलैश में पैट मैकफी ने Gunther से मुकाबला किया। मैकफी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फैंस ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।
Read more »

बिहार के स्कूलों में पढ़ाया जाए ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा, बीजेपी मंत्री ने की मांगबिहार के स्कूलों में पढ़ाया जाए ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा, बीजेपी मंत्री ने की मांगBihar News: बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने उत्तराखंड सरकार के ऑपरेशन सिंदूर को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने के फैसले की सराहना की है.
Read more »

आखिरी समय पर क्यों कट गया मोहम्मद शमी का पत्ता? सामने आई चौंकाने वाली वजहआखिरी समय पर क्यों कट गया मोहम्मद शमी का पत्ता? सामने आई चौंकाने वाली वजहमोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया। उनको ना चुने जाने पर बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एक बड़ी वजह बताई है।
Read more »

'बड़ी समस्या का खात्मा हुआ...', आर्टिकल 370 के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने की केंद्र की हिमायत'बड़ी समस्या का खात्मा हुआ...', आर्टिकल 370 के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने की केंद्र की हिमायतसलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पॉजिटिव बदलाव का दावा किया, जिसमें बाद के चुनावों में 65 फीसदी मतदाताओं की भागीदारी शामिल है, जिसके कारण कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार बनी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:52