रोहतक में स्क्रैप डीलर सचिन की हत्या करने के बाद से विशाल उर्फ कालू फरार है.
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित घर के बाहर रविवार की सुबह गोलियां चलाए जाने की वारदात हुई. सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में आरोपी एक हमलावर का नाम विशाल उर्फ कालू बताया जा रहा है.
सीसीटीवी से मिली तस्वीर में लाल टी शर्ट वाला हमलावर विशाल उर्फ कालू है. विशाल गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है. यह भी पढ़ेंविशाल उर्फ कालू की फोटो भी सामने आई है, जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है. विशाल की फेसबुक पोस्ट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी है. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों की सीसीटीवी तस्वीर बांद्रा स्टेशन के पास से मिली है. इसमें दोनों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं. एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में और दूसरा लाल टी शर्ट में नजर आ रहा है. इस तस्वीरे के आधार पर दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. दोनों शूटरों को लेकर महत्वपूर्ण सुराग सेंट्रल एजेंसियों के हाथ लगे हैं. विशाल उर्फ कालू ने बीते महीने ही रोहतक में गुरुग्राम के रहने वाले एक स्क्रैप डीलर सचिन की रोहतक के एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या को अंजाम दिया था. विशाल तभी से फरार है. विशाल विदेश में बैठे रोहित गोदारा के लिए काम करता है और उसने सचिन हत्याकांड को भी रोहित गोदारा के कहने पर अंजाम दिया था. सचिन हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था. सचिन को उसके परिवार के सामने ही गोलियां मारी गई थीं. सचिन उस वक्त अपनी कार में बैठा हुआ था. बताया जाता है कि, अनमोल विश्नोई ने रोहित गोदारा को यह काम सौंपा था. इसके बाद विदेश में बैठे रोहित गोदारा ने शूटरों का इंतजाम किया था. रोहित गोदारा लॉरेंस गैंग में राजस्थान से जुड़ा है. वह गैंग के लिए न केवल एक्टिव है बल्कि चाहे वह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड हो या राजू ठेठ हत्याकांड, वह इस तरह के बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने में भी मास्टरमाइंड की भूमिका में रहा है. सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस गोलीबारी के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान को किससे सबसे अधिक खतरा है. बताया जाता है कि सलमान खान को विश्नोई गैंग से काफी खतरा है. लॉरेंस विश्नोई और भारत-कनाडा के वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले की जांच में सामने आया है कि सलमान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई है. सलमान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले हैं. इसके साथ ही सलमान की बालकनी पर भी गोली के निशान मिले हैं. इसी बालकनी से सलमान अपने फैन्स का अभिवादन करते है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर जिस बाइक से आए थे, उसे बरामद कर लिया गया है. बाइक बांद्रा इलाके के माउंट मेरी के पास से मिली है.Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comसलमान खान के घर के बाहर चली गोली, बाइक पर आए थे बदमाश, पुलिस ने बढ़ाई एक्टर की सुरक्षा Salman KhanFiring on Salman Khan's homeLawrence Bishnoi gangटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में
Firing On Salman Khan's Home Lawrence Bishnoi Gang Vishal Mumbai Galaxy Apartment 2 Shooters Gangster Rohit Godra Rajasthan Haryana Anmol Vishnoi Lawrence Vishnoi Goldie Brar सलमान खान सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग शूटर विशाल लॉरेंस विश्नोई गैंग दो शूटर गैंगस्टर रोहित गोदरा राजस्थान हरियाणा अनमोल विश्नोई लॉरेंस विश्नोई गोल्डी बरार मुंबई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Video: Salman Khan के बंगले के बाहर फायरिंग, तड़के गोलियां चलाकर भागे हमलावरSalman Khan: सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि गैलेक्सी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Salman Khan House Firing News: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, घर की दीवारों में मिले गोली के निशानFiring Outside Salman Khan House: हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है, जिसकी जांच फिलहाल मुंबई पुलिस कर रही है.
Read more »
Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, Galaxy Apartment के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा?Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, Galaxy Apartment के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा?
Read more »
9 रिफ्रेशिंग शर्बत जो गर्मी का मजा कर देंगे दोगुनाहोली पर हर आने वाले मेहमान का स्वागत अगर हेल्दी तरीके से करना है तो कुछ कूल और हेल्दी ड्रिंक्स घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Read more »
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों की तस्वीर जारी, गैंगस्टर रोहित गोदारा से है कनेक्शन!Salman Khan House Firing Update: सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है।
Read more »
