Sakshi Malik Book Witness: हरियाणा की पूर्व महिला खिलाड़ी साक्षी मलिका की नई किताब विटनेस पर हंगामा मच गया है. इस किताब में साक्षी मलिक ने कई खुलासे किए हैं.
चंडीगढ़. पूर्व ओलंपिक पदक विजेता और हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक की नई किताब ‘विटनेस’ पर बवाल हो रहा है. हाल ही में रिलीज की गई साक्षी मलिक की किताब में लगातार खुलासे हो रहे हैं और इसके जरिये साक्षी ने कई दावे कर रही हैं.
अब उनकी किताब में एक और दावा किया गया है. पूर्व महिला पहलवान साक्षी ने दावा किया कि बबीता फोगाट ने बृजभूषण शरण के खिलाफ साजिश रची थी और वह कुश्ती फेडरेशन की चैयरपर्सन बनना चाहती थी. भाजपा नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट के बारे में साक्षी मलिक ने बड़ा दावा किया और लिखा कि वह खुद को पहलवानों को शुभचिंतक बताती थी. लेकिन इसमें उसका स्वार्थ था. साक्षी मलिक ने अपनी किताब में लिखा कि विनेश और बजरंग का लक्ष्य बृजभूषण को हटाना था, लेकिन बबीता फोगाट तो बृजभूषण को ना केवल हटाना चाहती थी, बल्कि उनकी जगह भी लेना चाहती थी. विनेश और बजरंग पर भी दावा साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर भी बड़ा दावा किया और लिखा कि एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले से उनका विरोध प्रदर्शन प्रभावित हुई. बता दें कि साक्षी विरोध भी शामिल थी. अब उन्होंने अपनी किताब ‘विटनेस’ के जरिये अपने करियर के संघर्ष के बारे में बहुत कुछ लिखा है. साक्षी ने किताब में लिखा कि बजरंग और विनेश के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरा और फिर विरोध-प्रदर्शन में दरार आ गई. बबीता के पिता का आया बयान साक्षी मलिक की ओर से बबीता फोगाट पर किए गए दावे पर उनके पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक कांग्रेस की भाषा में बोल रही है. बबीता ने खिलाड़ियों का समझौता करवाने की पैरवी की और धरने का मैंने भी समर्थन किया था. चुनाव के बाद प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा ऐसे बयान साक्षी मलिक के माध्यम से बुलवा रहे हैं. बबीता का डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बनने का कोई ध्येय नहीं था और वब खिलाड़ियों के पक्ष में थी. उन्होंने कहा कि बबीता ने सरकार के माध्यम से खिलाड़ियों की मांगें मनवाई थी. बता दें कि बृजभूषण के खिलाफ अब मामला कोर्ट में चल रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई: शरद पवार की पार्टी के नेता की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,धारदार हथियार से गोदकर की गयी थी हत्यापुलिस ने दावा किया है कि पैसे की लेनदेन में हुए विवाद में अमित कुर्मी की हत्या की गयी थी.
Read more »
साक्षी मलिक के साथ ट्यूशन टीचर ने की थी छेड़छाड़, रेसलर ने किताब में किया खुलासाभारतीय स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी किताब 'विटनेस' (Witness) रिलीज किया है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए हैं. साक्षी ने रियो ओलंपिक 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Read more »
'बबीता फोगाट ने कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिये पहलवानों को उकसाया', साक्षी मलिक का बड़ा दावासाक्षी मलिक ने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बबीता फोगाट ने ही पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ उकसाया था, क्योंकि वह बृजभूषण को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद से हटाकर खुद अध्यक्ष बनना चाहती थीं.
Read more »
साक्षी मलिक ने किताब में खोले बृजभूषण के काले राज, बयां की शोषण की रुलाने वाली कहानीभारत की ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी किताब में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साक्षी मलिक ने बताया है कि किस तरह बृजभूषण शरण सिंह ने उनको गलत तरह से छुआ। इसके अलावा साक्षी ने बचपन में ट्यूशन टीचर द्वारा किए गए शोषण की कहानी भी बयां की है। साक्षी ने 2016 में ओलंपिक कांस्य पदक जीता...
Read more »
साक्षी मलिक का दावा: 'बबीता WFI प्रमुख बनना चाहती थीं, उन्होंने पहलवानों को प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया'ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूर्व पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पिछले साल विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले से बृज भूषण शरण सिंह के
Read more »
साक्षी मलिक का दावा: 'बबीता फोगाट WFI प्रमुख बनना चाहती थीं, उन्होंने पहलवानों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया'ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूर्व पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पिछले साल विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का एशियाई खेलों के ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले से बृज भूषण शरण सिंह के
Read more »
