Sagar: 11 माह से घर नहीं आया था पति, महिला ने दुधमुंही मासूम सहित चारों बेटियों को कुएं में फेंका, फिर लगा ली फांसी

Sagar Suicide News

Sagar: 11 माह से घर नहीं आया था पति, महिला ने दुधमुंही मासूम सहित चारों बेटियों को कुएं में फेंका, फिर लगा ली फांसी
Mother Kills DaughtersFamily TragedyHusband Absence
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

सागर के खेमरिया में एक महिला ने अपनी चार बेटियों को कुएं में फेंककर खुद फांसी लगा ली। पति के 11 महीने से घर न लौटने के कारण वह अत्यधिक तनाव में थी। शादी समारोह से लौटने के बाद उसने यह भयावह कदम उठाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच कर रही है। जिले में दो दिनों में यह दूसरी ऐसी दुखद घटना...

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सागर में केसली के खेमरिया में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पेड़ पर मिले महिला व खेत के कुएं में मिले चार बेटियों के शवों का पीएम सागर जिला अस्पताल में हुआ। चार-चार बेटियां होने व पति के 11 महीने से घर न लौटने से वह तनाव रहती थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सविता के घर के सामने सड़क के उस पार विश्वकर्मा समाज के यहां शादी समारोह की पंगत थी, जिसमें सविता अपनी बच्चियों अंशिका , रक्षा , दीक्षा और मनीषा के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां पर भी वह हमेशा की तरह सब से मिलीजुली, जिसमें किसी को भी यह अंदाजा नहीं हुआ कि यहां से जाकर रात में वह इतना बड़ा कदम उठाएगी। सविता के पति तीन-चार भाई हैं, जिनके अलग-अलग खेत हैं। सभी अलग-अलग रहते थे। सविता ससुर के साथ खेत पर बने मकान में रहती थी। गांव वालों ने बताया कि पिछले बैशाख में घर में भूसा रखवा कर चंद्रभान गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस दौरान उसके ताऊ के लड़के की मौत हो गई, लेकिन वह नहीं आया। बस चालकों से पूछताछ में चंद्रभान के दूसरे शहर में देखे जाने की जानकारी मिली, लेकिन उसका फोन नंबर नहीं था, तो संपर्क भी नहीं हो पाया। खमरिया के पलोह में सविता का मायका है। मध्यमवर्गीय परिवार में उसकी शादी हुई थी। घर में तीन एकड़ जमीन है। खेत में घर बना होने से आसपास कोई दूसरा मकान नहीं था। घटना की रात ससुर, छोटी बहन और सविता तीनों अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। बहन के पास सो रही दो बेटियों को उठाकर ले गई रात को बहन मीना के साथ दो बच्चियां दूसरे कमरे में सो रही थी। दो से ढाई के बीच में सविता मीना के रात करी कमरे में आई और दोनों बच्चियों को मीना के पास से यह कहते हुए उठाकर ले गई कि अपने साथ सुलाएगी। नींद में मीना भी ज्यादा सोच विचार नहीं पाई। बच्चियों को अपने साथ घर से बाहर लेकर सविता ने घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया। सुबह ससुर और मीना उठे तो घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ पाया। अंदर से आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद काफी देर तक सविता का कोई पता नहीं चला, तो परिवार सहित सभी लोग आसपास उसकी तलाश करने लगे। गांव का ही एक व्यक्ति कुएं के पास गया, जहां उसे एक बच्ची का शव पानी में तैरता मिला। इसके कुछ दूर पर बेर के पेड़ पर सविता फंदे पर लटकी मिली। 20 फीट गहरे पानी में खोज कर निकाले शव कुएं में सबसे बड़ी बच्ची का शव मिलने के बाद तीन अन्य बच्चियों की तलाश शुरू की गई। गांव वालों को तीन अन्य बच्चियों के कुएं में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद कुएं में शवों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुएं के 20 फीट गहरे पानी में ग्रामीणों ने तीनों शवों को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- भोपाल में युवा संगीतकार ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- 'प्यार किया.

..लेकिन मुझे फंसाया गया' फंदे पर मां और कुएं में बेटियों के शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर गांव सहित आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार शवों को मालवाहक में रख जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सविता का मोबाइल जब्त कर लिया है। कुएं में बेटियों को फेंक दूर जाकर लगाई फांसी सागर से पहुंचे एफएसएल वैज्ञानिक की टीम ने पेड़ पर लटके शव से लेकर कुआं और मकान के रास्ते का मुआयना किया। प्रथमदृष्टया सविता पेड़ पर करीब 15 फीट ऊपर चढ़कर रस्सी के फंदे पर लटक कर जान दी। संभवत: सविता ने दो-दो बच्चियों को अलग-अलग ले जाकर कुएं में पहले फेंका फिर कुएं से करीब ढाई सौ फीट दूर दूसरे के खेत में लगे बेर के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घर से कुआं व पेड़ की दूरी करीब ढाई-तीन सौ फीट है। दो दिन में इस तरह की दूसरी घटना दो दिन में इस तरह की जिले में यह दूसरी घटना है। इसके ठीक एक दिन पहले जैसीनगर के हिन्नौद गांव में खेत पर बने कुएं में मंगलवार दोपहर एक महिला पांच साल की बेटी को लेकर कुएं में कूदकर जान दे दी। दरअसल सीमा पाल पत्नी भागीरथ पाल निवासी ग्राम नाहरमऊ अपनी पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ पिछले कुछ समय से मायके ग्राम हिंन्नोद में रह रही थी। मंगलवार दोपहर 12 वह बेटी के साथ खेत गई थी, जहां सीमा ने बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mother Kills Daughters Family Tragedy Husband Absence Khemaria Incident Madhya Pradesh Crime Well Deaths Mental Stress Savitra Suicide Sagar News Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक क्लिक में पढ़ें 11 मार्च 2026, बुधवार की अहम खबरेंएक क्लिक में पढ़ें 11 मार्च 2026, बुधवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
Read more »

अप्रैल में 'भारत गौरव ट्रेन' से दक्षिण भारत के इन 5 तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगा IRCTC, ऐसे करें बुकिंगअप्रैल में 'भारत गौरव ट्रेन' से दक्षिण भारत के इन 5 तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगा IRCTC, ऐसे करें बुकिंगआईआरसीटीसी अगले माह 11 से 22 अप्रैल तक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा। इसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै मीनाक्षी, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।
Read more »

अमेरिका में गूगल के साथ काम करने का मौका, 11 लाख रुपये स्टाइपेंड, शुरू हुई पब्लिक पॉलिसी फेलोशिपअमेरिका में गूगल के साथ काम करने का मौका, 11 लाख रुपये स्टाइपेंड, शुरू हुई पब्लिक पॉलिसी फेलोशिपGoogle Fellowship: गूगल की इस फेलोशिप के लिए वो भारतीय छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, जो अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। ये फेलोशिप अच्छा स्टाइपेंड भी दे रही है।
Read more »

संकीर्ण गलियों में आग बुझाने को 39 नए मिनी फायर टेंडर, झारखंड में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की भी तैयारीसंकीर्ण गलियों में आग बुझाने को 39 नए मिनी फायर टेंडर, झारखंड में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की भी तैयारीझारखंड सरकार 11.
Read more »

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में मिलावटी दूध पीने से 13 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्तीआंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में मिलावटी दूध पीने से 13 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्तीआंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में कथित तौर पर मिलावटी दूध पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है । 11 अन्य लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
Read more »

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोर शुरुआत, 11 महीने के बाद निफ्टी 23,500 के नीचे फिसलाशेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोर शुरुआत, 11 महीने के बाद निफ्टी 23,500 के नीचे फिसलाशेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोर शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 530 अंक फिसलकर 75504 के लेवल पर खुला है. और निफ्टी 17 अप्रैल 2025 के बाद 23,500 के नीचे गिरा है. आईटी, मेटल , ऑटो, फाइनेंशियल, पीएसयू बैंकिंग सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही है. वहीं, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी जारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:10:17