Dhanu Rashifal December 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना धन-संपत्ति, करियर, सेहत, यात्रा, लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें धनु राशि का दिसंबर 2025 का मासिक राशिफल.
December 2025 Monthly Sagittarius Rashifal : धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और अब शनि मार्गी भी हो गए हैं. पूरे दिसंबर महीने में शनि मार्गी रहेंगे. साथ ही 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
यह स्थिति कई समस्याएं भी लाएगी और कुछ सौगातें भी. विस्तार से जानिए धनु राशि वालों के लिए दिसंबर महीना कैसा रहेगा. धनु मनी राशिफल दिसंबर 2025 - सितारों के योग आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं बन रहे हैं. अतः इस समय में वित्तीय संभावनाओं के लिए इस अवधि में आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं. श्रमिकों और निम्न वर्ग का शोषण होने की संभावनाएं बन रही हैं. लोगों का शोषण करने के अपने स्वभाव पर आपको अंकुश लगाना होगा. यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता हैं. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए आपको इससे बचना होगा. नये उद्यमों में निवेश करने के लिए और निवेश करने के लिए ग्रह प्रतिकूलता बनी हुई हैं. ऐसी योजनाओं को माह अवधि में स्थगित करना ही हितकारी रहेगा. यह भी पढ़ें: दिसंबर में दनादन 5 बार चाल बदलेंगे बुद्धि के दाता बुध, बहकर आएगा पैसा, दिमाग भी चलेगा खचाखच तेज धनु करियर राशिफल दिसंबर 2025 - इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए प्रतिकूल बनी हुई हैं. अतः यह माह आपके लिए व्यावसायिक संभावनाओं के लिए बहुत सुखद नहीं बन रही हैं. सामाजिक स्तर पर ऊपर उठने के प्रयास इस अवधि में कठिन हो सकते हैं. इस समय में आपके अधीनस्थों और कार्यकर्ताओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण नहीं रहेंगे. आपके द्वारा इस वर्ग का शोषण भी हो सकता हैं. पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करें, वरना आपके लिए अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं. आंशिक लाभ प्राप्ति के लिए भी इस माह की विपरीत परिस्थितियों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं. परिस्थितियों को संतुलित करना होगा. धैर्य बनाए रखने से आप प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे. इसके अतिरिक्त इस अवधि में यात्राएं करना भी आपको विफलता देगा. धनु करियर एवं स्टूडेंट राशिफल दिसंबर 2025 - यह माह शिक्षा कार्यों के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रहा है, क्योंकि इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए बहुत अच्छे नहीं बन रहे है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को कदम कदम पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. इस समस्याओं को छोड़ देने के बजाए इनका धैर्यपूर्वक हल निकालना चाहिए. तकनीकी छात्रों को इस अवधि में निराशा हो सकती है. इस वर्ग के लिए अपने वर्ग में रैकिंग बनाए रखना बहुत कठिन कार्य हो सकता है. फिर भी दृढ़ता के साथ आपको प्रयास करने चाहिए. प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अतिरिक्त कोचिंग का सहारा लेना चाहिए. अतिरिक्त कोचिंग लेने से आप अपनी सफलता और विफलता के बीच के अंतर को दूर कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: जनवरी 2026 में शनि की राशि में बन रहा दुर्लभ पंचग्रही योग, साल शुरू होते ही नोटों के ढेर पर बैठेंगे 3 राशि वाले लोग धनु स्वास्थ्य राशिफल दिसंबर 2025 - ग्रहों एवं सितारों की स्थिति इस माह अवधि में आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं बन रही हैं. गठिया और पुरानी कब्ज आपकी कठिनाईयां बढ़ा सकती हैं. माह अवधि में पाचन तंत्र और पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी आपको ईलाज और आहार पर नियंत्रण रखने का संकेत दे रही हैं. अन्यथा इस अवधि के दौरान आपके स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. तथा ठंड से होने वाली पुरानी बीमारियां की रोकथाम न करने पर रोग जटिल होकर गंभीर रूप धारण कर सकते हैं. माह अवधि में अत्यधिक देखभाल और ध्यान रखना आपके स्वास्थ्य सुख को बढ़ाएगा. कुल मिलाकर, इस समय में घटने वाली घटनाएं अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही हैं. इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहना चाहिए. धनु लव एवं फैमिली राशिफल दिसंबर 2025 - इस माह पारिवारिक उन्नति के मामले गति पकड़ने की अपेक्षा प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते विभिन्न प्रकार की समस्याओं के भंवर में फंस जाएंगे. बहुत प्रबल सम्भावनाएं हैं कि बुजुर्गों से सम्बन्धों में गम्भीर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए. इसलिए उसे नियंत्रित करने के लिए शान्ति व अनुशासन से काम लें. ताकि शान्ति भंग न हो. ऐसा करने से स्थिति नियंत्रण में रह सकती है. पारिवारिक वातावरण में कटुता के संकेत हैं और ऐसे वातावरण में बच्चे चिड़चिड़े व जिददी होकर दिए गये कार्यों का उचित रूप से सम्पादन नहीं करेंगे. इसलिए उनपर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है. यह भी पढ़ें: 550 साल पुराने गोवा के उस मठ की कहानी जिसने बनाई भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, 77 फीट की मूर्ति में दिखेगी अयोध्या के रामलला की झलक संतान: इस माह का ग्रह गोचर कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है. क्योंकि बच्चे कुछ ऐसा व्यवहार करेंगे कि जिसके कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. कुछ बच्चों का अपने शिक्षकों के साथ गम्भीर वैचारिक मतभेद भी हो सकता है. इसलिए मां बाप को बीच में आकर बीच-बचाव करना होगा. पढ़ाई में बच्चों का प्रदर्शन विशेष प्रेरणादायी नहीं होगा तथा कानून की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अधिक कठिनाईयां आ सकती हैं. परन्तु मां बाप को चाहिए कि वे अपने बच्चों को निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित करते रहें तथा उनकी समस्याओं का समाधान खोजते रहें. * मेष वार्षिक राशिफल 2026 मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 सिंह वार्षिक राशिफल 2026 तुला वार्षिक राशिफल 2026 मकर वार्षिक राशिफल 2026 कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 कर्क वार्षिक राशिफल 2026 कन्या वार्षिक राशिफल 2026 वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 धनु वार्षिक राशिफल 2026 मीन वार्षिक राशिफल 2026 धनु यात्रा राशिफल दिसंबर 2025 - इस माह की यात्राएं आपको पर्याप्त लाभ देने में सफल रहेंगी, क्योंकि इस माह के सितारों का संयोजन आपके लिए बहुत अनुकूल बना हुआ है. समयावधि में आप पवित्र स्थानों और तीर्थ स्थानों की यात्रा की योजनाओं को क्ष्यिांवित कर सकते है. यह यात्राएं आपके लिए यादगार साबित हो सकती है. यात्राओं की अवधि बाधारहित और सुखमय बनी हुई है. इस अवधि में आप नौकरी, पारिवार या व्यवसाय जिस भी उद्देश्य के लिए यात्रा करें, यात्राओं के सफल रहने की पूरी संभावना बन रही है. उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण के लिए विदेश गमन करने वाले छात्रों के लिए यात्रा करना उत्तम रहेगा. समय की शुभता में आप अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करें. व्यापार या नौकरी से संबंधित यात्राओं में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त हो सकते है. आप सड़क मार्ग या रेल मार्ग का प्रयोग करते हुए आप अधिक से अधिक यात्राएं कर लाभ प्राप्त कर सकते है. यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है.
Sagittarius Horoscope 2026 2025 For Sagittarius Woman Sagittarius Horoscope 2025 Love Life धनु मासिक राशिफल दिसंबर 2025 धनु राशिफल 2025 धनु राशिफल 2026 Sagittarius Horoscope 2025 Career Sagittarius December Monthly Rashifal December Monthly Sagittarius Rashifal Sagittarius Rashifal December 2025 Dhanu Rashifal दिसंबर 2025 मासिक राशिफल Dhanu December Horoscope 2025 धनु राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2025 Dhanu Rashi Career Prediction Dhanu Finance Prediction Dhanu Rashi Love Life Prediction धनु मासिक राशिफल - दिसंबर 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
இன்னும் 11 நாட்களில் செவ்வாய் பெயர்ச்சி: விதி மாறும் நேரம்! 4 ராசிகளுக்கு பொற்காலம் ஆரம்பம்Mars Transit In Sagittarius: டிசம்பர் 7, 2025 அன்று செவ்வாய் தனுசு ராசிக்கு பெயர்ச்சி அடைகிறார். மேஷம், சிம்மம், தனுசு, கும்பம் மற்றும் மீனம் ராசிக்காரர்கள் அதிக பலனைப் பெறுவார்கள்.
Read more »
आज का राशिफल 27 नवंबर 2025 : वर्कप्लेस पर ना करें गॉसिप, आर्थिक मामलों में रखें सावधानी, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफलHoroscope Today 27 November 2025 : 27 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
Read more »
Horoscope Today: কর্মক্ষেত্রে বা পরিবারে, ঘটতে পারে চরম বিপদ! ভালো নয় সময়! পড়ুন আজকের রাশিফল...Horoscope 2025 ajker rashifal November 27 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 28 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज दुर्गाष्टमी व्रत, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 28 November 2025: शुक्रवार का दिन यानी 28 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
ದಿನಭವಿಷ್ಯ 28-11-2025: ಶುಕ್ರವಾರದಂದು ಶತಭಿಷಾ ನಕ್ಷತ್ರದಲ್ಲಿ ವ್ಯಾಘತ ಯೋಗ ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಸಂಪತ್ತಿನ ಸುಧೆNovember 28 2025 horoscope today: ನವೆಂಬರ್ 28, 2025ರ ಈ ದಿನ ಶುಕ್ರವಾರ ವ್ಯಾಘಾತ ಯೋಗವು ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯಿರಿ.
Read more »
Horoscope Today: মিথুনের প্রেম, মকরের ভেঞ্চার, ধনুর প্রাপ্তি! দেখে নিন, আজ কোন রাশির ভাগ্যে কী আছে...Horoscope 2025 november 28 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces know who will get what
Read more »
