भोपाल में साध्वी प्रज्ञा, मालेगांव में बीजेपी के लिए हो रहीं मुश्किलें via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
धुले मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी से टिकट मिलने पर विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। महाराष्ट्र के धुले लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बहुल मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में भी यह प्रमुख मुद्दा बन गया है। यहां तक कि वहां दूसरी चुनावी मुद्दे दब गए हैं। आलम यह है कि बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली धुले सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सुभाष भामरे को कांग्रेस के युवा उम्मीदवार कुणाल पाटिल से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। इस क्षेत्र में करीब 17 फीसदी वोटर मुस्लिम हैं। इनमें से ज्यादा मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में ही रहते हैं। कई राजनीतिक दलों इस बार बीजेपी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने का मुद्दा उठाकर मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि प्रज्ञा 2008 में मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट की आरोपी हैं जिसमें 6 लोग मारे गए थे। जमानत मिलने से पहले उन्होंने कुछ साल जेल में भी गुजारे। प्रज्ञा को टिकट देना बड़ा मुद्दा बन गया है मालेगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आसिफ शेख रसीद ने कहा कि प्रज्ञा को टिकट देना मालेगांव में बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा, 'हम यह मुद्दा उठा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि मुस्लिम वोटर इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का साथ देगा।' मालेगांव निवासी खलील अब्बास ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कई सालों से एकमुश्त वोट किसी गैर बीजेपी उम्मीदवार के खाते में जाने का ट्रेंड रहा है, इस बार चुनावी मैदान में कई मुस्लिम उम्मीदवार होने से कुछ फीसदी वोट बंट भी सकते हैं। धुले से 11 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उन्होंने बताया, 'हालांकि प्रज्ञा के मुद्दे ने मुस्लिम समुदाय को एकजुट तो किया है। मुझे लगता है कि वे केवल उस उम्मीदवार को वोट देंगे, जो बीजेपी उम्मीदवार को हराने में सक्षम होगा। इस बार मालेगांव केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में मतदान बहुत अधिक होने की उम्मीद है।' इस बार धुले सीट से 11 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जिसमें वंचित बहुजन अघाड़ी के नवी अहमद भी शामिल हैं। बागी बीजेपी नेता अनिल गोटे, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, का मानना है कि प्रज्ञा के शहीद मुंबई पुलिस एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान से वोटिंग पर असर पड़ेगा। वोटों के बंटवारे से बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलेंइस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं सिंदखेड़ा और धुले शहर बीजेपी के पास है, मालेगांव आउटर शिवसेना के पास, धुले ग्रामीण और मालेगांव सेंट्रल कांग्रेस के पास और बागलाण एनसीपी के पास है। धुले में 43 फीसदी मराठा वोटर भी यहां से सांसद चुनने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे। भामरे और पाटिल दोनों ही मराठा समुदाय से आते हैं और दोनों के बीच वोट बंटवारे से मौजूदा सांसद के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 2014 के चुनाव में मराठाओं ने भामरे के पक्ष में वोटिंग की थी क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरीशभाई पटेल महाराष्ट्रियन नहीं थे। भामरे के लिए दूसरी समस्या धुले शहर क्षेत्र में उनके और शिवसेना नेताओं के बीच मतभेद हैं।.
धुले मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी से टिकट मिलने पर विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। महाराष्ट्र के धुले लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बहुल मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में भी यह प्रमुख मुद्दा बन गया है। यहां तक कि वहां दूसरी चुनावी मुद्दे दब गए हैं। आलम यह है कि बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली धुले सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सुभाष भामरे को कांग्रेस के युवा उम्मीदवार कुणाल पाटिल से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। इस क्षेत्र में करीब 17 फीसदी वोटर मुस्लिम हैं। इनमें से ज्यादा मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में ही रहते हैं। कई राजनीतिक दलों इस बार बीजेपी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने का मुद्दा उठाकर मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि प्रज्ञा 2008 में मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट की आरोपी हैं जिसमें 6 लोग मारे गए थे। जमानत मिलने से पहले उन्होंने कुछ साल जेल में भी गुजारे। प्रज्ञा को टिकट देना बड़ा मुद्दा बन गया है मालेगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आसिफ शेख रसीद ने कहा कि प्रज्ञा को टिकट देना मालेगांव में बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा, 'हम यह मुद्दा उठा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि मुस्लिम वोटर इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का साथ देगा।' मालेगांव निवासी खलील अब्बास ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कई सालों से एकमुश्त वोट किसी गैर बीजेपी उम्मीदवार के खाते में जाने का ट्रेंड रहा है, इस बार चुनावी मैदान में कई मुस्लिम उम्मीदवार होने से कुछ फीसदी वोट बंट भी सकते हैं। धुले से 11 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उन्होंने बताया, 'हालांकि प्रज्ञा के मुद्दे ने मुस्लिम समुदाय को एकजुट तो किया है। मुझे लगता है कि वे केवल उस उम्मीदवार को वोट देंगे, जो बीजेपी उम्मीदवार को हराने में सक्षम होगा। इस बार मालेगांव केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में मतदान बहुत अधिक होने की उम्मीद है।' इस बार धुले सीट से 11 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जिसमें वंचित बहुजन अघाड़ी के नवी अहमद भी शामिल हैं। बागी बीजेपी नेता अनिल गोटे, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, का मानना है कि प्रज्ञा के शहीद मुंबई पुलिस एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान से वोटिंग पर असर पड़ेगा। वोटों के बंटवारे से बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलेंइस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं सिंदखेड़ा और धुले शहर बीजेपी के पास है, मालेगांव आउटर शिवसेना के पास, धुले ग्रामीण और मालेगांव सेंट्रल कांग्रेस के पास और बागलाण एनसीपी के पास है। धुले में 43 फीसदी मराठा वोटर भी यहां से सांसद चुनने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे। भामरे और पाटिल दोनों ही मराठा समुदाय से आते हैं और दोनों के बीच वोट बंटवारे से मौजूदा सांसद के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 2014 के चुनाव में मराठाओं ने भामरे के पक्ष में वोटिंग की थी क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरीशभाई पटेल महाराष्ट्रियन नहीं थे। भामरे के लिए दूसरी समस्या धुले शहर क्षेत्र में उनके और शिवसेना नेताओं के बीच मतभेद हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साध्वी प्रज्ञा ने शुरू किया भोपाल में प्रचार, 23 को करेंगी नामांकन
Read more »
देश तक: साध्वी प्रज्ञा की भोपाल जंग पर उमर-ओवैसी का वार Desh Tak: Omar-Owaisi attacks on Sadhvi Pragya - Desh Tak AajTakभोपाल से चुनावी मैदान में उतरी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज अपने टॉर्चर की कहानी सुनाई. उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार के इशारे पर उन्हे आतंकवादी साबित करने की कोशिश की गई. इसके लिए बहुत बुरी तरह से टॉर्चर किया गया. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल के सियासी अखाड़े में उतरने के बाद महासंग्राम शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूछा कि जब खराब सेहत की वजह से प्रज्ञा को जमानत मिली तो चुनाव कैसे लड़ रही हैं? असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या यही है बीजेपी की आतंक के खिलाफ नीति?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा या दिग्विजय सिंह के बीच मुकाबला रोचक, जानें पूरा गणितलोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट में शुमार हो गई है. यहां मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी व बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बीच है.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा ने आज भोपाल में जमा किया मुहूर्त फॉर्म, कल भरेंगी विधिवत पर्चामुहूर्त फॉर्म भरने आए साध्वी प्रज्ञा ने इस दौरान प्रशासन पर गंभीर लगाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन के रवैये की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. साध्वी प्रज्ञा ने कहा आज मुझे यहां परेशानी हुई क्योंकि यहां की सीढ़ियां काफी संकरी हैं और मेरे जो सहयोगी हैं जो मुझे उठाकर लाते उन्हें प्रशासन ने आगे आने से मना कर दिया. इसलिए वे यहां नहीं आ सके.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा का नामांकन आज, पूजा के बाद भोपाल में करेंगी रोड शोप्रज्ञा ठाकुर अपने नामांकन से पहले सुबह 11 बजे भवानी चौक मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. यहां से रैली के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगी. इस रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रभात झा, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सांसद आलोक संजर सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे.
Read more »
भोपाल से BJP कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा का दावा- गौमूत्र से ठीक हो जाता है कैंसर– News18 हिंदीभोपाल से BJP कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा का दावा- गौमूत्र से ठीक हो जाता है कैंसर, loksabha elections 2019 bhopal BJP candidate sadhvi pragya thakur on cancer and high BP
Read more »
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो के दौरान हंगामादो युवक इस तरह की हरकत की कोशिश में थे जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उतारा इन दोनों पर गुस्सा PragyaSinghThakur LokSabhaElections2019 LokSabhaEelctions2019
Read more »
लोकसभा चुनाव: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर बीजेपी का बैकअप प्लान तैयार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी ने अपना बैकअप प्लान तैयार कर लिया है। वर्तमान सांसद आलोक संजर ने डमी कैंडिडेट के रूप में भोपाल से पर्चा दाखिल किया है।
Read more »
