India Hit Kirana Hills During Operation Sindoor: भारत की ओर से कभी ये नहीं कहा गया है कि उसने पाकिस्तान के न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया लेकिन एविएशन एक्सपर्ट टॉम कूपर ने जो कहा, वो दहलाने वाला है. उन्होंने साफ कहा कि भारत की धांसू सैन्य शक्ति ने पाक की कमजोर नस पर वार किया और वो घुटनों पर आकर सीजफायर की भीख मांगने लगा.
Operation Sindoor Secret File : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को किस तरह रणनीतिक रूप से झटका दिया, इस पर लंबे समय से बहस होती रही है. अब जाने-माने एरियल वॉरफेयर विश्लेषक और इतिहासकार टॉम कूपर ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर सटीक हमला कर उसकी कमर तोड़ दी थी.
टॉम कूपर के मुताबिक यही वह निर्णायक वार था, जिसके बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था और सीजफायर की भीख मांगने लगा. हालांकि भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर किराना हिल्स को निशाना बनाने से इनकार किया है, लेकिन टॉम कूपर का कहना है कि सबूत साफ हैं. टॉम कूपर ने NDTV को दिए इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें मिसाइलों के धुएं के निशान पहाड़ियों की ओर जाते और टकराते दिखाई देते हैं. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में पाकिस्तानी वायुसेना के 4091वें स्क्वाड्रन के रडार स्टेशन से धुआं उठता दिखा. कूपर के मुताबिक भारत ने पहले इन रडार स्टेशनों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की जवाबी क्षमता को निष्क्रिय किया और फिर अंडरग्राउंड स्टोरेज सुविधाओं के कम से कम दो प्रवेश द्वारों पर हमला किया. पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भी मारे गए? टॉम कूपर ने दावा किया कि उस समय पाकिस्तान का ऑपरेशन ‘बुनियान-उन-मार्सूस’ फेल हो चुका था. भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों को बड़े पैमाने पर नाकाम कर दिया. कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में 12-13 एयरबेस पर हमला किया. अंत में किराना हिल्स पर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को रणनीतिक रूप से घेर लिया. हमले के समय कूटनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज थी. पाकिस्तान, अमेरिका और भारत से संपर्क कर युद्धविराम के रास्ते तलाश रहा था. कूपर के शब्दों में यह साफ संकेत था कि पाकिस्तान अब आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं था. क्यों पाकिस्तान की कमजोर नस है किराना हिल्स? किराना हिल्स को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का अहम केंद्र माना जाता है. यहां 20 से ज्यादा परमाणु परीक्षण किए जा चुके हैं और बड़ी संख्या में हार्डन शेल्टर व भूमिगत सुरंगें मौजूद हैं. टॉम कूपर का तर्क है कि ऐसी जगह पर हमला तभी किया जाता है जब स्पष्ट संदेश देना हो- ‘हम जब चाहें, जहां चाहें, जितनी ताकत से चाहें, वार कर सकते हैं.’ कूपर ने यह भी सवाल उठाया कि जब सबूत इतने स्पष्ट हैं तो भारत आधिकारिक तौर पर हमले से इनकार क्यों करता है. वो इसे लेकर इतने आश्वस्त हैं कि बोलते हैं कि इससे इनकार करना वैसा ही जैसे कोई कहे कि सूरज पूरब से नहीं उगता. रूसी फाइटर जेट और ब्रह्मोस ने किया तांडव हथियारों की बात करें तो कूपर के अनुसार भारत को किसी विशेष गुप्त तकनीक की जरूरत नहीं पड़ी. सुखोई-30 विमानों से ब्रह्मोस और रैम्पेज मिसाइलें दागी गईं, जगुआर ने रैम्पेज लॉन्च किए और राफेल ने स्कैल्प मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इतना पाकिस्तान के लिए काफी था. उन्होंने भारत की इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम की खास तारीफ की, जिसने रक्षात्मक और आक्रामक दोनों मोर्चों पर अहम भूमिका निभाई. कुल मिलाकर टॉम कूपर का आकलन है कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की स्पष्ट रणनीतिक जीत थी. किराना हिल्स पर कथित हमले ने पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि भारत की सैन्य क्षमता और एडवांस तकनीक के सामने उसकी जवाबी ताकत सीमित है.
Indian Air Force Kirana Hills Strike Brahmos Strike On Kirana Hills ऑपरेशन सिंदूर किराना हिल्स हमला Pakistan Nuclear Site Hit By India किरान हिल्स हमला ऑपरेशन सिंदूर Inside Story Of Kirana Hills Strike India Kirana Hills Strike India Pakistan Conflict Operation Sindoor News Operation Sindoor Latest News Operation Sindoor News Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
EPS Pension: 30 ವರ್ಷಗಳ ನಿರಂತರ ಕೊಡುಗೆಗೆ ಖಾಸಗಿ ನೌಕರರು ಪಡೆಯುವ ಪಿಂಚಣಿ ಎಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ!EPFO Pension: ಖಾಸಗಿ ವಲಯದಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುವವರಿಗೆ ನೌಕರರ ಭವಿಷ್ಯ ನಿಧಿಯು ನಿವೃತ್ತಿ ನಂತರದ ಬದುಕನ್ನು ಆರ್ಥಿಕವಾಗಿ ಸುಭದ್ರಗೊಳಿಸಲು ಸಹಕಾರಿ ಆಗಲಿದೆ. ನೀವು30 ವರ್ಷಗಳ ಕಾಲ ಪಿಎಫ್ ಕೊಡುಗೆ ನೀಡಿದ್ದರೆ ಸಿಗುವ ಪಿಂಚಣಿ ಎಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ... ಇಲ್ಲಿದೆ ಲೆಕ್ಕಾಚಾರ
Read more »
पाकिस्तान से आईं मां- बेटी 30 साल से रह रहीं मेरठ में...ऐसे खुली पूरी पोलमेरठ के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग में रह रही मां-बेटी पर बिना भारतीय नागरिकता के तीन दशक से निवास करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के आरोप लगे हैं. एक स्थानीय महिला की शिकायत पर दिल्ली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.
Read more »
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत 74.50 लाखBMW X3 30 xDrive M Sport Pro इंडियन मार्केट में 74.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसका 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 255 bhp पावर प्रोड्यूस करता है. 14.61 kmpl माइलेज और एडास लेवल 3 सेफ्टी के साथ इसे खरीदना कितना सही रहेगा? आइए, जानते हैं.
Read more »
फरीदाबाद में कंपनी में भीषण हादसा, 30 से अधिक कर्मचारी झुलसेहरियाणा के फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में सोमवार शाम को हुए भीषण हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। कंपनी में मेटल शीट कटिंग के दौरान केमिकल ड्रम में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं।
Read more »
फरीदाबाद फैक्ट्री में धमाका: 30 से अधिक कर्मचारी झुलसे, जांच के आदेशहरियाणा के फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में केमिकल ड्रम में धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं। बचाव कार्य जारी है।
Read more »
कम लागत, ज्यादा उत्पादन, हाइब्रिड गाजर की खेती से 30 हजार तक की कमाईBokaro Farmer Earning Good With Less Land: झारखंड के बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड स्थित बंगा गांव के युवा किसान निखिल ने महज 35 डिसमिल जमीन पर हाइब्रिड ‘सकाटा 42’ गाजर की खेती कर शानदार मुनाफा कमाया है. दिसंबर में बोई गई यह फसल सिर्फ 50 दिनों में तैयार हो जाती है और कम समय में तीन गुना तक लाभ देने की क्षमता रखती है.
Read more »
