एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड आज डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। सीएचएसएल पहले चरण की परीक्षा 12 से लेकर 30 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक लेवल परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर से होने जा रही है जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज यानी 9 नवंबर को जारी किये जा सकते हैं। SSC CHSL Hall Ticket 2025 एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जहां से उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र ऑफलाइन या डाक अन्य के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। केंद्र पर एडमिट कार्ड जरूरी एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.
gov.in जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर नेम , पासवर्ड व दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। टियर-1 एग्जाम पैटर्न एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा और प्रत्येक खंड से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल इंग्लिश भाषा , जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए समय 1 घंटा दिया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जायेगा। जो अभ्यर्थी टियर-1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे टियर 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से 3131 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती का एलान, जानें कब स्टार्ट होंगे आवेदन
SSC CHSL Admit Card Ssc Chsl 2025 Exam Date Ssc Chsl 2025 Admit Card Ssc Chsl Admit Card Download Ssc Chsl 2025 Exam Date Tier 1 Ssc Chsl Tier 1 Admit Card Ssc.Gov.In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SSC: আজই SSC-র একাদশ ও দ্বাদশের ফলপ্রকাশ! কীভাবে, কত নম্বর পেলে ইন্টারভিউয়ে ডাক পাবেন প্রার্থীরা?SSC Result Out: SSC class eleven and twelve teacher recruitment written test result today
Read more »
UPSC IFS Mains Admit Card 2025: भारतीय वन सेवा अधिकारी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउलोडभारतीय वन सेवा IFS की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
SSC CPO SI 2025: एसएससी ने एसआई के लिए शुरू की सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा, 17 नवंबर से लिंक होगा एक्टिवएसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर और सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए भी सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की जारी रही है। जूनियर इंजीनियर के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग 10 नवंबर और सब-इंस्पेक्टर के लिए 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
Read more »
UPSC IFS Mains Admit Card 2025: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का हॉल टिकट जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डUPSC IFS Mains Admit Card 2025 Download Process: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए हॉल टिकट को जारी कर दिया गया है. परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार सरल तरीके को अपनाकर यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
योगी सभा में बुलडोजर देखकर बोले-यूपी में माफिया हुआ पस्त: जब ये धड़धड़ाकर चलता है तो हड्डी और पसली एक हो जात...UP CM Yogi Adityanath Bihar Election 2025 Public Meeting Motihari, Pipra Attariयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी बिहार में ताबड़तोड़ तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 12.
Read more »
SSC: লিখিত পরীক্ষায় অনুপস্থিত ছিল আব্দুস! তাহলে পরীক্ষা দিল কে? নয়া জট এসএসসিতে, জল গড়াতে চলেছে আদালতে...big question over ssc result new problem arised court has to intervene into ssc case calcutta high court
Read more »
