एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 आंसर की आज यानी 15 अक्टूबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे। टियर-2 एग्जाम दिसंबर माह में आयोजित किया जा सकता...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन टियर 1 का आयोजन 9 से 26 सितंबर तक एवं री-एग्जाम 14 अक्टूबर 2025 को करवाया गया है। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आज यानी 15 अक्टूबर को एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc .
gov.in पर जारी होगी जहां से सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन एसएससी सीजीएल आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथियों में उस पर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स एसएससी सीजीएल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी। इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी मांगी गई डिटेल एवं साक्ष्य दर्ज कर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आंसर की से अंकों की गणना करने का तरीका इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र पूर्णांक 200 अंक था। ऐसे में आप आंसर की में अपने प्रश्न उत्तरों मिलान के दौरान प्रत्येक सही उत्तर के लिए खुद को 2 अंक प्रदान करें। अंत में अंकों को टोटल कर लें। परीक्षार्थी ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होगी। आप अपने सभी गलत उत्तरों को काउंट कर लें। इसके बाद टोटल अंक में से गलत उत्तर का टोटल माइनस कर दें। अब जो भी अंक आपको प्राप्त होंगे वो फाइनल माने होंगे। कितने पदों के लिए हो रही भर्ती जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे दूसरे चरण की परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार। इस भर्ती के माध्यम से कुल 14582 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भी पढ़ें- MP Police ASI Bharti 2025: एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, तुरंत कर लें अप्लाई
Ssc Cgl Answer Key 2025 Tier 1 Ssc Cgl Answer Key 2025 Tier 1 Date Ssc Cgl Answer Key Release Date Ssc Cgl 2025 Answer Key Ssc Cgl 2025 Answer Key Pdf एसएससी सीजीएल आंसर की SSC Ssc.Gov.In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SSC GD Result 2025 OUT: एसएससी जीडी फिजिकल का रिजल्ट जारी, सीधे लिंक से देखें स्टेट वाइज कटऑफSSC GD Physical Ka Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट की घोषणा हो गई है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टेट वाइज कटऑफ घोषित की गई है।
Read more »
Bihar Chunav 2025: बांका जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू, शांत माहौल के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बांका जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है.
Read more »
SSC GD Final Result 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल फिजिकल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोडएसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर सहित अन्य डिटेल दर्ज है।
Read more »
UPPSC PCS 2025 Answer Key: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर की कभी भी आने की उम्मीद, रिजल्ट अगले माह में होगा जारीउत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यूपी पीसीएस प्रीलिम आंसर की कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। उत्तर कुंजी जारी होते ही अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर उस पर तय तिथियों में आपत्ति दर्ज कर...
Read more »
SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी फिजिकल टेस्ट रिजल्ट आउट, ssc.gov.in पर ऐसे डाउनलोड करें PDFSSC GD Constable PST PET Result 2025 Out: एसएससी जीडी फिजिकल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं.
Read more »
SSC CGL Answer Key 2025: कल जारी होगी एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोडSSC CGL Tier-1 Answer Key 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा कल 15 अक्टूबर, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी.
Read more »
