SP-BSP गठबंधन में RLD की एंट्री ऐसे बदलेगी वेस्ट UP के समीकरण

United States News News

SP-BSP गठबंधन में RLD की एंट्री ऐसे बदलेगी वेस्ट UP के समीकरण
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

पढ़िए सपा-बसपा के गठबंधन में RLD की एंट्री का क्या होगा प्रभाव

मौजूदा समय में तीनों सीटें बीजेपी के कब्जे में हैं. ऐसे में सपा-बसपा का साथ मिलने के बाद आरएलडी इनपर अपनी वापसी की उम्मीद लगाए है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तीसरे पार्टनर के रूप में आरएलडी के गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की.

. अखिलेश यादव ने बागपत, मथुरा के अलावा अपने कोटे से मुजफ्फरनगर की सीट भी आरएलडी को देकर गठबंधन की दिक्कतों को सुलझा लिया है और उसे कांग्रेस खेमे में जाने से रोक लिया है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में आरएलडी का अपना अच्छा खासा आधार रहा है. लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे की आंच में उसकी सारी राजनीति खाक हो गई. सूबे के जाटों ने आरएलडी से ऐसा मुंह मोड़ा कि चौधरी अजित सिंह को बागपत जैसी अपनी परंपरागत संसदीय सीट को भी गवांना पड़ा. 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी को एक भी सीट नहीं मिली. इतना ही नहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी का महज एक विधायक जीतने में कामयाब रहा, लेकिन बाद में वो भी बीजेपी में चला गया. मौजूदा राजनीतिक मिजाज को भांपते हुए चौधरी अजित सिंह अपने सियासी वजूद को बचाए रखने के लिए सपा-बसपा गठबंधन में हिस्सेदार बने. इसी का नतीजा है कि उन्हें तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा है जबकि एक दौर में पश्चिम यूपी में आरएलडी की तूती बोलती थी. पश्चिमी यूपी की बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा के अलावा मेरठ, हापुड़, आगरा, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, नगीना, हाथरस, अलीगढ़ और कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी का अपना मजबूत जनाधार रहा है. 2009 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी पांच लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही थी. पश्चिम उत्तर प्रदेश की करीब एक दर्जन लोकसभा सीटें हैं, जहां मुसलमानों की आबादी 25 से 40 फीसदी तक है, जिसका बड़ा तबका सपा के साथ है. ऐसे ही दलित मतदाताओं की संख्या भी काफी है, जिस पर बसपा की मजबूत पकड़ है. वहीं, पश्चिम की कई लोकसभा सीटें हैं, जहां जाट मतदाता हार जीत तय करते हैं. एक दौर में ये आरएलडी के साथ थे, लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बीजेपी के साथ जुड़ गए. हालांकि कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव से जाट मतदाताओं ने एक बार फिर आरएलडी की ओर रुख किया है. पिछले लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति इस बार नहीं नजर आ रही. खासकर जाट समुदाय का झुकाव एक बार फिर आरएलडी की ओर हुआ है. सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन अगर दलित, मुस्लिम और जाट मतदाताओं को एकजुट करने में कामयाब रहता है तो बीजेपी के लिए पश्चिम यूपी में कमल खिलाना काफी मुश्किलों भरा हो सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaपीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

बिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार में पिछले दिनों जिस तरीके से अपराध में वृद्धि हुई है, उसकी एक बड़ी वजह जेल में बैठे अपराधी और वहां से उनके द्वारा संचालित हो रही अपराधिक घटनाएं हैं और इसी को लेकर सरकार की नजर खासतौर पर जेल पर है.
Read more »

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों की मदद के आरोप में 53 संगठनों पर लगा बैनपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को दावा किया था कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »

प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीप्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP वर्कर्स ने पुलिस के सामने घुटनों के बल मंगवाई माफी– News18 हिंदीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोफेसर को घुटनों के बल माफी मांगने को मजबूर कर दिया. इंडिया टुडे के मुताबिक ये घटना कर्नाटक के विजयपुरा के वचना पितामह डॉ पीजी हलाकटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई. प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफ की थी. कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संदीप वाथर ने सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की. उन्होंने देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया. दूसरे पोस्ट में उन्होंने तनाव को बढ़ाने और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने के लिए 'भक्तों' पर निशाना साधा.-ABVP workers force Karnataka professor to kneel, apologise over FB post praising Pakistan PM Imran Khan onm
Read more »

पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77 के पार– News18 हिंदीपेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77 के पार– News18 हिंदीपेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी. सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त.
Read more »

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, हादसे में CISF के एक अफसर की मौतदिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, हादसे में CISF के एक अफसर की मौतदिल्ली में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद आज बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग लग गई है. यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को वहां लगाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:11