SP-BSP गठबंधन में शामिल होगी कांग्रेस...? मिला नया ऑफर, नरम पड़े कांग्रेस के तेवर GeneralElections2019 LokSabhaPolls2019 SPBSPAlliance
खास बातेंनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है. सूत्रों के मुताबिक सपा-बसपा की तरफ से कांग्रेस को नया ऑफर मिला है.
बताया जा रहा है कि सपा-बसपा ने कांग्रेस को 9+2 सीटों का ऑफर दिया है. पहले कांग्रेस 20 सीटें मांग रही थी, लेकिन अब वह 17 सीटें मांग रही है. सूत्रों ने साथ ही बताया कि कांग्रेस पार्टी 13+2=15 पर मान जाएगी. बता दें, बसपा-सपा ने रायबरेली और अमेठी सीट पहले ही कांग्रेस के लिए छोड़ दी है. बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपते हुए महासचिव बनाया था. प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद बसपा-सपा का भी रुख नरम हुआ है. अखिलेश यादव और मायावती ने लोकसभा के लिए गठबंधन का ऐलान करते हुए 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इसमें रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई थी, वहीं दो सीटें अन्य साथी दलों के लिए छोड़ी गई थी. इसके बाद आरएलडी गठबंधन में शामिल हो गई, शुरुआत में पांच सीटों की चाह रखने वाली आरएलडी को तीन सीटें मिलीं. सपा ने अपने खाते से एक सीट आरएलडी को दी है. राष्ट्रीय लोकदल को पश्चिमी यूपी की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट मिली है.सपा और बसपा के गठबंधन में शुरू से ही आरएलडी की यह कोशिश रही थी की कम से कम उसे पांच सीटें मिले. शुरू में आरएलडी ने सपा-बसपा गठबंधन से 5 सीटों की मांग की थी, जबकि सपा-बसपा गठबंधन शुरू से ही आरएलडी को तीन सीटें देने को तैयार था. आरएलडी ने इन पांच सीटों की मांग की थी- हाथरस, कैराना, बागपत, मुज़फ़्फरनगर और कैराना. हालांकि, उसे महज तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा.बता दें, बुआ-बबुआ की जोड़ी ने महागठबंधन की कवायदों में जुटी कांग्रेस को न सिर्फ झटका दिया था. सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को साथ न रखने पर मायावती ने कहा था कि बीजेपी की तरह ही कांग्रेस की नीतियां भी भ्रष्ट हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के शासनकाल में भ्रष्टाचार हुए. कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नीति एक जैसी ही भ्रष्ट है और काग्रेस के साथ जाने पर बसपा को वोट शेयर में नुकसान होता है.टिप्पणियांVIDEO- SP-BSP गठबंधन पर छलका मुलायम का दर्द
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
LIVE:देश में ऐसे जज हैं जिन्हें झुकाया जा सकता है: चेलमेश्वरLetsConclave19 में जगन रेड्डी आंध्र की राजनीति और कांग्रेस के बारे में क्या कहा
Read more »
कांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम narendramodi , रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारे
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »
गठबंधन की बात न बनने पर तिलमिलाए केजरीवाल, कहा- कांग्रेस और BJP से लड़ने को तैयारकेजरीवाल ने ये टिप्पणियां कांग्रेस की इस घोषणा के जवाब में की है कि वह (कांग्रेस) आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
Read more »
8 राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी, 7 राज्यों में त्रिकोणीय टक्करStraight fight between BJP-Congress in 8 states | कर्नाटक में सीटों को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में बातचीत आखिरी दौर में 4 राज्यों में यूपीए-एनडीए में लड़ाई, कश्मीर, बंगाल में 4 दलों में टक्कर
Read more »
'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »
