₹1500000000 का गिफ्ट...शिवसेना सांसद के ड्राइवर की ऐसी खुली किस्‍मत, EOW की फटी रह गईं आंखें, किसने बरसाई क...

Shiv Sena MP Sandipanrao Bhumre News

₹1500000000 का गिफ्ट...शिवसेना सांसद के ड्राइवर की ऐसी खुली किस्‍मत, EOW की फटी रह गईं आंखें, किसने बरसाई क...
MLA Vilas BhumreDriver Jawed Rasul ShaikhLand Gift Controversy
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

Salar Jung Family Gift: हाउस मेड, प्रेस करने वाल या फिर किसी ड्राइवर को गिफ्ट में करोड़ों रुपये की प्राइम लोकेशन की जमीन दे दी जाए तो इसके पीछे की वजह जानने की दिलचस्‍पी सबमें जाग जाती है. महाराष्‍ट्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

छत्रपति संभाजीनगर . किसी को उपहार के तौर पर कीमती सामान देना कोई नई बात नहीं है. लेकिन, जब गिफ्ट की कीमत करोड़ों रुपये हो और देने-लेनेवाले में किसी भी तरह का न तो कोई संबंध हो न ही बराबरी की स्थिति तो सवाल उठना स्‍वाभाविक है.

पूर्ववर्ती हैदराबाद के निजाम से नजदीकी संबंध रखने वाले एक परिवार के वंशज ने शिवसेना सांसद के ड्राइवर को तकरीबन 150 करोड़ रुपये मूल्‍य की तीन एकड़ जमीन गिफ्ट की है. इसकी शिकायत मिलने के बाद संबंधित ड्राइवर और सांसद के विधायक बेटे से पूछताछ की गई है. आर्थिक अपराध शाखा की टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि गिफ्ट देने और लेने वाले में दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, फिर भी एक ड्राइवर को प्राइम लोकेशन पर तीन एकड़ जमीन उपहार के तौर पर क्‍यों दी गई? दरअसल, 150 करोड़ रुपये की जमीन गिफ्ट देने का मामला हैदराबद के फेमस सालार जंग फैमिली और शिवसेना सांसद संदीपनराव भुमरे के ड्राइवर जावेद रसूल शेख से जुड़ा है. रसूल शेख सांसद के साथ ही उनके विधायक बेटे विलास भुमरे से पिछले 13 साल से जुड़े हैं. एक ड्राइवर की किस्‍मत का ताला अविश्‍वसनीय तरीके से खुलने से हर कोई भौंचक्‍का है. बता दें कि सालार जंग पूर्ववर्ती हैदराबाद के निजाम के काल में दीवान थे. सालार जंग परिवार की काफी प्रतिष्‍ठा है. इस बाबत शिकायत मिलने पर EOW ने मामले की जांच शुरू की है. इस गिफ्ट डीड पर सालार जंग परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले मीर मजहर अली खान और उनके 6 अन्‍य संबंधियों ने हस्‍ताक्षर किए हैं. हालांकि, इन लोगों ने EOW की ओर से जारी नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया है. उनसे अपना बयान दर्ज करवाने को कहा गया है. मुजाह‍िद खान के एक वकील ने इस बाबत शिकायत की थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई है. क्‍यों हुआ संदेह ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के प्रतिष्ठित सालार जंग परिवार द्वारा महाराष्ट्र में स्थित लगभग 150 करोड़ रुपये मूल्य की तीन एकड़ ज़मीन शिवसेना सांसद संदीपनराव भुमरे के ड्राइवर के नाम गिफ्ट किए जाने के मामले ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को एक वकील की शिकायत मिली कि सांसद के ड्राइवर जावेद रसूल शेख के नाम हिबानामा के जरिए कीमती ज़मीन ट्रांसफर कर दी गई है. जांच अधिकारियों के अनुसार, यह ज़मीन संभाजीनगर के दौलतपुरा इलाके में जलना रोड पर स्थित है और इसे प्राइम लोकेशन माना जाता है. ड्राइवर जावेद सांसद संदीपनराव भुमरे और उनके विधायक बेटे विलास भुमरे से तकरीबन 13 साल से जुड़े हैं. EOW ने क्‍या कहा EOW के इंस्पेक्टर संभाजी पवार ने कहा कि हम जावेद के इनकम टैक्स रिटर्न और आय के अन्य स्रोतों की जांच करेंगे. उसे यह स्पष्ट करना होगा कि सालार जंग परिवार के सदस्य क्यों उसके नाम इतनी बड़ी संपत्ति गिफ्ट करना चाहेंगे. जावेद ने बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. उसने कहा कि वह सालार जंग परिवार के वंशजों से अच्छे संबंध रखता हूं. इसलिए उन्होंने मुझे यह ज़मीन तोहफे में दी. हालांकि, शिकायतकर्ता वकील मुजाहिद खान ने सवाल उठाया कि बिना किसी पारिवारिक या रिश्तेदारी के इतनी कीमती ज़मीन किसी ड्राइवर को क्यों दी जाएगी. उन्होंने कहा हिबानामा या गिफ्ट डीड सिर्फ रक्त संबंधियों के बीच मान्य होता है. यहां दोनों में न तो कोई संबंध है और ये इस्लाम के अलग-अलग सेक्‍ट से ताल्लुक रखते हैं. इस मामले में सांसद संदीपनराव भुमरे के बेटे और विधायक विलास भुमरे ने सफाई देते हुए कहा कि ड्राइवर हमारे यहां काम करता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उसके हर फैसले के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने उनसे और उनके पिता से भी पूछताछ की है. सालार जंग परिवार को नोटिस पुलिस ने गिफ्ट डीड पर हस्ताक्षर करने वाले सालार जंग परिवार के सदस्य मीर मजहर अली खान और उनके छह रिश्तेदारों को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. गौरतलब है कि सालार जंग परिवार के कई सदस्य पूर्व हैदराबाद रियासत में निजामों के दीवान रह चुके हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, गिफ्ट डीड उसी समय बनाई गई जब मजहर अली और अन्य ने एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 12 में से 3 एकड़ ज़मीन पर अपना दावा साबित किया था. फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि ड्राइवर जावेद का सालार जंग परिवार से क्या वास्तविक संबंध है और यह ज़मीन उसे गिफ्ट क्यों की गई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

MLA Vilas Bhumre Driver Jawed Rasul Shaikh Land Gift Controversy जमीन उपहार विवाद Political Scandal राजनीतिक घोटाला Economic Offense Wing आर्थिक अपराध शाखा Salar Jung Family सालार जंग परिवार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ना आंखें, ना रोशनी... फिर भी शतरंज की बिसात पर चलते खतरनाक चाल, देखें Videoना आंखें, ना रोशनी... फिर भी शतरंज की बिसात पर चलते खतरनाक चाल, देखें Videoना आंखें, ना रोशनी... फिर भी शतरंज की बिसात पर ऐसी चालें कि दुनिया देखती रह जाए, देखें Ground Report
Read more »

महिला इंस्पेक्टर का पाताललोक, भ्रष्टाचार की दारोगा नरगिस, 100 करोड़ की संपत्ति देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें!महिला इंस्पेक्टर का पाताललोक, भ्रष्टाचार की दारोगा नरगिस, 100 करोड़ की संपत्ति देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें!DNA News: इंस्पेक्टर नरगिस खान के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला था. नरगिस खान पर गलत तरीके से 100 करोड़ की संपत्ति कमाने का आरोप लगा है. नरगिस खान अगले साल फरवरी में रिटायर होने वाली है.
Read more »

जींस-टॉप पहनकर कराची की सड़कों पर घूमी लड़की, क्यों फटी रह गई लोगों की आंखें?जींस-टॉप पहनकर कराची की सड़कों पर घूमी लड़की, क्यों फटी रह गई लोगों की आंखें?Karachi Viral Video: पाकिस्तानियों की घटिया मानसिकता किसी से छिपी नहीं है. कराची से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें जींस-टॉप पहनकर कराची की सड़कों पर घूम रही लड़की को लोग घूर- घूर कर देख रहे हैं.
Read more »

बच्चे को देखकर बेचैन हो गई शेरनी, कांच तोड़कर हमला करने की कोशिश लगी करने, जंगल के राजा बैठे रहे शांत, देखें वीडियो!बच्चे को देखकर बेचैन हो गई शेरनी, कांच तोड़कर हमला करने की कोशिश लगी करने, जंगल के राजा बैठे रहे शांत, देखें वीडियो!Lioness Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कुंभ भगदड़: दो शवों पर '10 नंबर', जब माया देवी के परिवार को कमलावती का शव दे दिया गया थाकुंभ भगदड़: दो शवों पर '10 नंबर', जब माया देवी के परिवार को कमलावती का शव दे दिया गया थाबीबीसी की पड़ताल के दौरान पता चला कि कुंभ भगदड़ में मारी गईं बिहार की माया देवी के परिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की कमलावती का शव सौंप दिया गया.
Read more »

300 साल से थी जिसकी तलाश, मिल गया वो 'रहस्यमय' खजाना, चमक ऐसी कि वैज्ञानिकों की भी फटी रह गईं आंखें300 साल से थी जिसकी तलाश, मिल गया वो 'रहस्यमय' खजाना, चमक ऐसी कि वैज्ञानिकों की भी फटी रह गईं आंखेंGold coins Found inside Sea: दुनियाभर में कुछ ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती. अगर हम जानते भी हैं, तो उन्हें ढूंढा नहीं जा सका है. एक ऐसा ही 300 साल पुराना रहस्य वैज्ञानिकों के हाथ लगा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:36