15 Crore Book Patna: एक किताब पढ़ने के लिए आपको करोड़पति बनना पड़ेगा. सुनकर अजीब लगता है, लेकिन सच यही है. पटना के पुस्तक मेले में एक ऐसी किताब मौजूद है जिसकी कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ जाएं. इतना महंगा दाम कि आम आदमी तो दूर, अमीरों को भी सोचने पर मजबूर कर दे.
एक किताब पढ़ने के लिए आपको करोड़पति बनना पड़ेगा. सुनकर अजीब लगता है, लेकिन सच यही है. पटना के पुस्तक मेले में एक ऐसी किताब मौजूद है, जिसकी कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ जाएं. इतना महंगा दाम कि आम आदमी तो दूर, अमीरों को भी सोचने पर मजबूर कर दे.
पटना पुस्तक मेले में आज एक ऐसी किताब का अनावरण हुआ, जिसने पूरे साहित्य जगत में हलचल मचा दी है. 15 करोड़ की कीमत वाली ‘मैं’ नामक यह पुस्तक दुनिया की सबसे महंगी किताब बताई जा रही है. इसके लॉन्च के साथ ही पाठकों और शोधकर्ताओं के बीच गहरी जिज्ञासा पैदा हो गई है. लोग यह सोच रहे हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या लिखा है, जो इसकी कीमत इतनी है 43 अध्यायों और 408 पन्नों वाली यह किताब किसी सामान्य तरीके से नहीं लिखी गई है. लेखक रत्नेश्वर ने दावा किया कि यह संपूर्ण ग्रंथ मात्र 3 घंटे 24 मिनट में लिखा गया. 6 और 7 सितंबर 2006 की भोर के ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3 बजे से 6:24 बजे के बीच लिखा गया है. रत्नेश्वर के मुताबिक ‘मैं’ जीवन दर्शन की वो अवस्था है जहां ज्ञान की चरम सीमा का अनुभव होता है. उनका कहना है कि यह किताब पाठक को मानने से जानने की ओर ले जाती है. एक ऐसी यात्रा पर जहां व्यक्ति अपने भीतर और बाहर के संसार को नई दृष्टि से समझता है. उन्होंने इसे लिखते समय शरीर, चेतना और आत्मा के अनोखे अनुभवों का साक्षात्कार किया. लेखक का दावा है कि इस लेखन के दौरान उन्होंने ब्रह्मलोक की यात्रा की, रासलीला के प्रत्यक्ष दर्शन किए और अपने मुख से निकले शब्दों को मूर्त रूप लेते देखा. 21 दिनों के साधना-काल में प्राप्त ज्ञान, ध्यान और तीसरी आंख से देखे गए अनुभवों को उन्होंने ग्रंथ में समेटा है. यही इसे एक रहस्यमय और असाधारण रचना बना देता है. रत्नेश्वर बताते हैं कि किताब का स्तर इतना गहरा है कि इसे समझना आसान नहीं होगा. यह सिर्फ पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने की यात्रा है. उनके अनुसार यह कथा व्यक्ति को दुखों से मुक्ति देने और ईश्वर के साक्षात अनुभव तक पहुंचाने की क्षमता रखती है. ‘मैं’ बनने का आनंद ही इस ग्रंथ का मूल सार बताया गया है. अभी दुनिया में इस पुस्तक की केवल तीन कॉपी मौजूद हैं. इसीलिए यह किताब दुर्लभ है. लेखक का कहना है कि यह ग्रंथ 11 योग्य लोगों को सौंपा जाएगा, जिनकी खोज जारी है. आने वाले समय में इस किताब को खास स्थानों पर स्थापित करने की योजना है, ताकि इसे वे लोग पढ़ सकें जो आध्यात्मिक ज्ञान की चरम अवस्था तक पहुंचने की इच्छा रखते हैं.
15 Crore Book Patna Sabse Mehengi Kitab Main Granth Launch Ratneshwar Writer Rare Spiritual Book Duniya Ki Costliest Book पटना पुस्तक मेला 15 करोड़ की किताब दुनिया की सबसे महंगी किताब मैं ग्रंथ लॉन्च रत्नेश्वर लेखक दुर्लभ आध्यात्मिक किताब ब्रह्म मुहूर्त में लिखी हुई किताब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IndiGo Crisis Day 5: Nearly 500 Flights Cancelled Amid Nationwide Operational Collapse, Passengers Face MayhemIndiGo airline is offering full refunds for bookings between December 5-15. All rescheduling fees are also waived during this period.
Read more »
बहराइच में 15.91 करोड़ से जनजाति के आठ गांवों की बदलेगी तस्वीर, 25 हजार की आबादी को होगा फायदाबहराइच जिले में 15.
Read more »
हाजीपुर में कलेक्शन एजेंट से हुई थी लूट, 5 लाख रुपये और हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तारहाजीपुर में पुलिस ने दिग्घी ओवरब्रिज के पास कलेक्शन एजेंट से हुई 15.
Read more »
VBSPU: 15 दिसंबर से होगी बीबीए-बीसीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा, पीजी के एग्जाम डेट में बदलाववीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।
Read more »
‘America First’: White House Signals Crackdown On Work PermitsIn line with this approach, the US government has rolled out enhanced screening requirements for H-1B visa applicants and their H-4 dependents, introducing mandatory social media checks from December 15.
Read more »
ಮನೆಯಿಂದಲೇ ಶ್ರೀಮಂತರಾಗಿ! ಈ ಸರ್ಕಾರಿ ಯೋಜನೆಯಲ್ಲಿ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ರೆ ₹40 ಲಕ್ಷ ಹಣ ನಿಮ್ಮದಾಗುತ್ತೆ!!PPF 15 ವರ್ಷಗಳ ಅವಧಿಯ ಮುಕ್ತಾಯ ಅವಧಿಯನ್ನ ಹೊಂದಿದೆ. ನೀವು ವಾರ್ಷಿಕವಾಗಿ ಕನಿಷ್ಠ ₹500ರಿಂದ ಗರಿಷ್ಠ ₹1.5 ಲಕ್ಷ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಬಹುದು.
Read more »
