SIR में लगे टीचर की हार्ट अटैक से मौत: बरेली में बेटा बोला-काम का बहुत प्रेशर था; यूपी में 11 BLO की जान गई

SIR Duty Turns Fatal In Bareilly News

SIR में लगे टीचर की हार्ट अटैक से मौत: बरेली में बेटा बोला-काम का बहुत प्रेशर था; यूपी में 11 BLO की जान गई
Third BLO Dies
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 205 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

बरेली में SIR ड्यूटी जानलेवा बनती जा रही है। बीएलओ ड्यूटी में तैनात एक और टीचर की मौत हो गई है। बरेली में अब तक तीसरे बीएलओ की मौत हो चुकी है। जिले में तीसरे बीएलओ की मौत ने पूरे शिक्षा महकमे को झकझोर कर

बरेली में BLO ड्यूटी में तैनात एक और टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। टीचर विनोद कुमार शर्मा रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह मृत अवस्था में मिले। टीचर के बेटे ने कहा- मेरे पापा के ऊपर काम का बहुत प्रेशर था। उन्होंने 4-5 दिन पहले बीएलओयूपी में अब तक 11 BLO की मौत हो चुकी है। इनमें से अकेले बरेली में 3 बीएलओ की जान जा चुकी है। 26 नवंबर को टीचर सर्वेश कुमार स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। जबकि 2 दिसंबर को प्रवक्ता अजय अग्रवाल को ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनके दिमाग की दोनों नसें फट गई थीं। ये BLO विनोद कुमार शर्मा हैं। जिनकी मौत हो चुकी है। साथ में वो पत्र जो उन्होंने अधिकारियों को दिया था।टीचर में एप्लीकेशन में लिखा- मेरे स्कूल में समस्त स्टॉफ ने उचित माध्यम से ड्यूटी करवा ली, वर्तमान में मेरी विनोद कुमार शर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय विशारतगंज कंपोजिट में कार्यरत है। मेरी जन्म तिथि-07/07/1964 है। मेरी आंखों में मोबाइल पर काम करने से दिक्कत होती है। मोबाइल पर ऑन लाइन काम करना मुझे महीं आता है। मेरे स्कूल के पास में उच्च प्राथमिक विद्यालय, भिंडौरा से सहायक अध्यापक रेवतीनंदन, रवी रस्तोगी में से किसी की भी ड्यूटी लगायें। मुझे ड्यूटी से कार्यमुक्त करने की कृपा करें बी.

एल.ओ. की ड्यूटी से। आपकी अति कृपा होगी।बिशारतगंज निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात विनोद कुमार शर्मा की सोमवार सुबह अचानक मौत हो गई। वह बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 261 में बीएलओ के तौर पर SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का काम कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि लगातार बढ़ते काम का दबाव और मानसिक तनाव ही उनकी मौत की बड़ी वजह बना। परिजनों ने बताया कि रविवार रात सामान्य दिन की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। इसके बाद सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। सुबह होते-होते यह खबर पूरे शिक्षक समुदाय में फैल गई। घर पर शोक जताने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन शोक के साथ गुस्सा भी साफ दिखाई दे रहा था।साथी टीचरों की ड्यूटी हट गई थी मृतक के बेटे शिवांश शर्मा ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य भी साथ नहीं दे रहा था। उनके हम 5 बच्चे हैं। बड़ी दीदी हिमानी, शिवांगी, अनन्या, शिवांश और ध्रुव है। आंखों की गंभीर समस्या और मोबाइल आधारित ऑनलाइन कार्य करने में परेशानी के बावजूद उन पर SIR ड्यूटी का पूरा बोझ डाल दिया गया। उनके पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी मझगवा को लिखित पत्र देकर SIR ड्यूटी से फ्री करने की गुहार लगाई थी। पत्र में साफ लिखा गया था कि उनकी उम्र, स्वास्थ्य और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह काम उनके लिए मुश्किल है। यह भी बताया था कि स्कूल के अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी हट चुकी है, लेकिन उनकी अर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से वह लगातार तनाव में रहने लगे थे।बेटे शिवांश ने बताया कि मेरे पिता जी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मैं अपने पिता जी को बरेली में अस्पताल में लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया इनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। पापा की मौत का कारण BLO की ड्यूटी थी।दो युवा टीचर ने अपनी ड्यूटी कटवाकर पिता जी की ड्यूटी लगवाई। मेरे पापा की मौत के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन दोषी है। बीएलओ की ड्यूटी में उम्रदराज लोगों को नहीं लगाना चाहिए। ये दौड़ने का काम है और आप मेरे पापा पर प्रेशर डाल रहे हो, जो बुजुर्ग थे। जिनको दो साल बाद रिटायरमेंट होना था। मेरे पापा ने ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। वो शुगर पेशेंट थे। लेकिन सरकार की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। मेरे पापा एंड्रॉयड मोबाइल और लैपटॉप चलाना नहीं जानते थे। प्रेशर बनाकर ये बोल दिया गया था कि अगर आपने ड्यूटी रिसीव नहीं की तो आपका सस्पेंशन लेटर जारी कर दिया जाएगा। तो रात के 10 बजे मै स्वयं जाकर ड्यूटी रिसीव करवाकर आया। अगर पापा ड्यूटी रिसीव नहीं करते तो डीएम ऑफिस की ओर से सस्पेंशन लेटर जारी हो चुका था। जिस वजह से पापा डिप्रेशन में थे। लगातार उन पर प्रेशर था कि काम नहीं करोगे तो एफआईआर लिखवाई जाएगी।BLO सर्वेश कुमार गंगवार, जो भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। उनकी ड्यूटी SIR में लगी थी। 26 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वो स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बरेली में एसआईआर के दबाव में प्रवक्ता अजय अग्रवाल को ब्रेन हेमरेज हो गया। उनके दिमाग की दोनों नसें फट गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अजय अग्रवाल मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में 1991 से कार्यरत थे। वे 2 दिसंबर की रात साढ़े 11 बजे पापा SIR का काम कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। वो बेड से उठ भी नहीं पा रहे थे। बेटा उन्हें फौरन मिनी बाईपास स्थित प्रताप हॉस्पिटल ले गए।जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद गंगा शील हॉस्पिटल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने कहा कि इन्हें कहीं और ले जाइए। इसके बाद SRMS मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन:रीवा में ली अंतिम सांस; कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई एयर एम्बुलेंस राम मंदिर आंदोलन के संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। मध्य प्रदेश के रीवा में दोपहर 12.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 67 साल के थे। वेदांती की रीवा में रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। दो दिन से उनका इलाज रीवा के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें एयरलिफ्ट करके भोपाल एम्स ले जाने की तैयारी थी। एयर एम्बुलेंस पहुंच भी गई, लेकिन कोहरे की वजह से लैंड नहीं कर सकी।सिरसा में ठंड-धुंध, स्कूल-वैन-बसें लेट पहुंच रहीसवाई-माधोपुर में 2 स्कूलों के 411 स्टूडेंट्स को बांटी जर्सियांसवाई माधोपुर में चार दिन बाद बढ़ेगी सर्दीकोहरे में छुपा ताजमहल, आगरा में बढ़ी ठंडकोटा में आज पांच घंटे तक गुल रहेगी बिजली

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Third BLO Dies

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR अभियान: फॉर्म न जमा करने वाले मतदाता बने चुनौती, BLO घर-घर भटकने को मजबूर, जानें पूरा माजराSIR अभियान: फॉर्म न जमा करने वाले मतदाता बने चुनौती, BLO घर-घर भटकने को मजबूर, जानें पूरा माजराAgra Latest News : आगरा में SIR की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ मतदाताओं की लापरवाही पूरे सिस्टम के लिए परेशानी बन रही है. प्रशासन और बीएलओ की अपील है कि सभी मतदाता 25 दिसंबर से पहले अपने फॉर्म अवश्य जमा करें, ताकि मतदाता सूची का कार्य समय पर और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके.
Read more »

SIR in UP: फिरोजाबाद की वो बदनाम गली, पुलिस ने कराई थी बंद; अब 300 लापता मतदाताओं को ढूंढ़ रहे BLOSIR in UP: फिरोजाबाद की वो बदनाम गली, पुलिस ने कराई थी बंद; अब 300 लापता मतदाताओं को ढूंढ़ रहे BLOफिरोजाबाद शहर की एक बदनाम गली, जिसे पुलिस ने नौ वर्ष पहले बंद करा दिया था, अब एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सर्वे में 300 से अधिक मतदाता लापता हैं, और आसपास के लोग भी जानकारी देने में असमर्थ हैं, जिससे एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। 2016 में जिस्म फरोशी के धंधे के कारण गली को बंद किया गया...
Read more »

वोटर लिस्ट संशोधन में इतनी हड़बड़ी क्यों? सपा सांसद इकरा हसन ने BLO को लेकर कौन से गंभीर सवाल उठाएवोटर लिस्ट संशोधन में इतनी हड़बड़ी क्यों? सपा सांसद इकरा हसन ने BLO को लेकर कौन से गंभीर सवाल उठाएVoter List Verification: कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने SIR के तहत वोटर लिस्ट संशोधन में हो रही जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, फिर भी BLO पर दबाव बनाकर तेजी दिखाई जा रही है।
Read more »

SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்!SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்!SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்
Read more »

LIVE: SIR இன்றே கடைசி இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா டி20LIVE: SIR இன்றே கடைசி இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா டி20LIVE: SIR இன்றே கடைசி இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா டி20 - அப்டேட்ஸ்!
Read more »

SIR in UP : निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक बोले- एएसडी वोटर्स की पहचान कर रोल बैक कराने में बीएलए भी जुटेंSIR in UP : निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक बोले- एएसडी वोटर्स की पहचान कर रोल बैक कराने में बीएलए भी जुटेंSIR in UP निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक जव्वादी वी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:33:00