क्या आपको अपना SIR का फॉर्म भरने में समस्या आ रही है या अभी तक आपके BLO ने आप से संपर्क ही नहीं किया है, तो आप बहुत आसानी से चंद स्टेप्स को फॉलो कर अपने BLO का नाम और नंबर पता लगा सकते हैं। चलिए डिटेल में सभी स्टेप्स को समझते हैं।
क्या आप SIR का फॉर्म भरने या किसी और वजह से अपने BLO का नाम और नंबर तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो अपने फोन पर चंद स्टेप्स को फॉलो कर आप अपने BLO का नाम और मोबाइल नंबर पता लगा सकते हैं। बता दें कि फिलहाल 9 राज्यों और 3 क्रेंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से डुप्लिकेट या मृत वोटर्स के नाम निकाल रहा है।जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है, वहां लोग एन्यूमरेशन फॉर्म भर रहे हैं। यह फॉर्म बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से भरवा रहे हैं और आप चाहें, तो इसे ऑनलाइन भी भर सकते हैं। हालांकि अगर आप किसी वजह से BLO से संपर्क करना चाहते हैं, तो चंद स्टेप्स में अपने BLO का नाम और नंबर पता कर सकते हैं।बीएलओ के नंबर की जरूरत क्यों अगर आप अभी तक SIR का फॉर्म नहीं भर पाएं हैं या फिर इसे भरते हुए आपको किसी तरह की समस्या हो रही है, तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने बीएलओ का नाम और नंबर पता कर सकते हैं। बता दें कि चुनाव आयोग खुद अपनी साइट पर लोगों से उनके आधार और वोटर आईडी कार्ड में किसी तरह की अनियमितता होने पर BLO से संपर्क करने की बात कर रहा है। वहीं अगर आप SIR फॉर्म से जुड़ी किसी और समस्या या सवाल का जवाब पाना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से BLO का नंबर निकाल कर उनसे संपर्क कर सकते हैं।ऐसे मिलेगा BLO का नाम और नंबर अगर आप अपने BLO का नाम और नंबर जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे बताए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ध्यान रहे कि इसके लिए आप अपने साथ अपना वोटर आईडी कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड से लिंक फोन नंबर लेकर बैठें। सबसे पहले https://voters.
eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Services सेक्शन में Fill Enumeration Form पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपने राज्य को चुनें। बता दें कि लिस्ट में आपको सिर्फ वही राज्य मिलेंगे, जहां SIR की प्रक्रिया चल रही है। अब अपना EPIC नंबर दर्ज करें। बता दें कि यह आपको अपने वोटर कार्ड पर मिल जाएगा। यह एक यूनिक नंबर होता है, जो कि किसी और के EPIC नंबर से मैच नहीं करता। इसके बाद आपके सामने आपके BLO का नाम और नंबर की जानकारी आ जाएगी और आप आसानी से अपने BLO से संपर्क करके SIR से संबंधित किसी भी काम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।अगर आपका SIR का फॉर्म नहीं हुआ है जमा ऊपर बताए प्रोसेस के जरिए आप सिर्फ BLO का नाम और नंबर ही नहीं बल्कि यह भी पता कर सकते हैं कि BLO ने आपका SIR का फॉर्म सबमिट किया है या नहीं। दरअसल ऊपर बताए प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अगर आपको BLO का नाम और नंबर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि अभी आपका फॉर्म सबमिट नहीं हुआ है।ऐसे में आप अपने BLO के नंबर पर संपर्क कर जान सकते हैं कि आपका SIR फॉर्म अभी तक सबमिट क्यों नहीं हुआ है। इसके अलावा आप चाहें, तो खुद भी SIR का फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। SIR का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरना है इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।अगर आपका फॉर्म जमा हो गया है, तो अगर आपका SIR फॉर्म जमा हो गया है, तो आपको प्रोसेस फॉलो करने के बाद BLO का नाम या नंबर दिखाई नहीं देगा। इसकी जगह आपको दिखेगा कि “आपका SIR फॉर्म सबमिट हो चुका है।”इससे आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपका SIR का फॉर्म सबमिट हो चुका है और इसके बाद BLO से संपर्क करने की जरूरत न होने की वजह से आपको उनका नंबर या नाम भी दिखाई नहीं देगा।
Blo Contact Number Search Voter Blo Details Guide एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया वोटर वेरिफिकेशन गाइड बीएलओ से संपर्क चुनाव आयोग सहायता जानकारी BLO Ka Number Kaise Milega
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR Deadline BIG UPDATE: SIR নিয়ে বিগ বিগ আপডেট! নির্বাচন কমিশন একেবারে পরিষ্কার করে জানিয়ে দিল, এনুমারেশন ফর্ম জমা দিতেই হবে...SIR Deadline EC extends SIR deadline in 12 states SIR form submission deadline to December 11 electoral list to be out on December 16
Read more »
Breaking News Live: 'BLO पर भारी दबाव' SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय की टीवीके, सीजेआई सूर्यकांत स...विजय की टीवीके ने SIR प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, महाराष्ट्र चुनाव टला, NIA ने दिल्ली ब्लास्ट केस में कश्मीर छापेमारी की.
Read more »
SIR पर जुबानी जंग: 'क्या BLO की मौतें भी नाटक हैं...', PM मोदी के 'ड्रामा नहीं डिलीवरी' तंज पर अखिलेश ने पूछासंसद के शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई है। एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर &39;ड्रामा नहीं, डिलीवरी&39; के तंज पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Read more »
यूपी में BLO पर एक और जिम्मेदारी, SIR के साथ-साथ 2003 की सूची के आधार पर करनी होगी प्रोजनी मैपिंगकन्नौज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक में एएसडी मतदाताओं की फिजिकल सूची तैयार करने और 2003 की सूची के अनुसार प्रोजनी मैपिंग करने के निर्देश दिए, जिससे मतदाता सूची का मिलान किया जा...
Read more »
UP BLO Death: ‘মা, আমি বাঁচতে চাই, কিন্তু... আমার ৪টে মেয়েকে দেখো, এবার BJP রাজ্যেরই BLO-র শেষ বিস্ফোরক ভিডিয়ো...UP BLO Last Video Before his death goes viral saying, Ma I want to live, but If I Had More Time
Read more »
BLO Death: যোগীরাজ্যে SIR-জ্বর! সকাল চা খেতে খেতেই লুটিয়ে পড়লেন BLO, আর উঠলেন না...Another BLO dies allegedly due to SIR work pressure in UP
Read more »
