उत्तर प्रदेश में अब नागरिक घर बैठे 5 मिनट में ऑनलाइन एसआईआर कर सकेंगे। इसके लिए बीएलओ को फोन करके स्लॉट बुक कराना होगा। यह सुविधा संपत्ति संबंधी जानकारी प्राप्त करने और अपडेट करने में आसानी प्रदान करेगी, जिससे समय और प्रयास की बचत होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया पारदर्शिता भी...
जागरण संवाददाता, बलिया। निर्वाचन आयोग की ओर से बलिया समेत पूरे प्रदेश में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है। इस दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार मानकर मतदाताओं की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन और बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। अब प्रक्रिया पूरी करने में महज आठ दिन बचे हैं और करीब 60 हजार फार्म भरे जा चुके हैं। इस प्रक्रिया को मतदाता घर बैठे भी ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। यह महज पांच मिनट में पूरा हो जाएगा। इस बार आयोग ने तकनीक का उपयोग बढ़ाते हुए मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। जिन लोगों की वोटर आईडी से मोबाइल नंबर जुड़ा है और आधार व मतदाता पहचान पत्र में नाम में कोई अंतर नहीं है, वे पूरी एसआईआर प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन ही पूरी कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कागजी औपचारिकताओं से भी मुक्ति मिलेगी। प्रक्रिया पूरी होने पर पावती रसीद भी तुरंत डाउनलोड की जा सकती है। इसके साथ ही आयोग ने मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई सुविधा भी शुरू की है, बीएलओ से बातचीत के लिए फोन स्लाट बुक करने की। इससे जिन मतदाताओं को फॉर्म या विवरण में किसी प्रकार की दिक्कत है, वे सीधे बीएलओ से बात कर समाधान पा सकते हैं। यह पहल चुनाव आयोग की पारदर्शी और लोगों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में की गई एक महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है। 60 हजार से अधिक एसआईआर फॉर्म भरे गये बलिया सदर तहसील के अंतर्गत एसआईआर के कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 74 हजार हैं। इसके सापेक्ष अब तक 60 हजार से अधिक फार्म जा चुके हैं। जैसे-जैसे अंतिम तारीख नजदीक आ रही है, जिला प्रशासन के साथ ही सभी बीएलओ में इसको लेकर हलचल तेज हो रही है। ऑनलाइन एसआईआर की प्रक्रिया https://voters.
eci.gov.in/enumeration-form-new पर जाएं। अपना राज्य चुनें और वोटर आईडी नंबर दर्ज करें। आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। वोटर आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा गया आटीपी डालें। आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म सबमिट करें। आधार नंबर दर्ज करें, आधार लिंक मोबाइल पर आए आटीपी को भरें। प्रक्रिया पूरी होने का संदेश मोबाइल पर प्राप्त होगा, पावती रसीद डाउनलोड कर सकते हैं। बीएलओ से ऐसे बुक करें फोन स्लॉट निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। सर्विसेज विकल्प पर क्लिक करें। बुक काल विथ बीएओ चुनें। वोटर आईडी नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। सबमिट करते ही बीएलओ से बातचीत का फोन स्लाट बुक हो जाएगा। चयनित समय पर बीएलओ स्वयं फोन कर मतदाता की समस्या का समाधान करेंगे। मतदाता एसआईआर प्रक्रिया को घर बैठे आनलाइन भी पूरा कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तहसील क्षेत्र में 300 से अधिक बीएलओ लगाए गये हैं। -तिमराज सिंह, एसडीएम, बलिया सदर।
Property Registration UP UP Property Details Online Property Verification Booth Level Officer UP SIR Slot Booking UP Land Records Property Identification Register Online Property Services UP Government Services Ballia News Ballia Latest News Ballia News In Hindi Ballia Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रयागराज में BLO सुपरवाइजर वोटर से बोले-कुछ नहीं कर पाओगे: ऐसा केस बनाएंगे कि दिमाग खराब हो जाएगा, गीदड़ भप...In Prayagraj, the BLO supervisor said, go and uproot it.
Read more »
Congress on 'SIR': SIR को लेकर राजनीति तेज, BLO की मौत का आरोपप्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. ऐसा बताया जात रहा है बीएलओं और उनके परिवार वालों को काफी अधिक वर्क लोड है.
Read more »
अमेठी में SIR को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, लापरवाही बरतने पर BLO पर होगी कार्रवाईअमेठी के जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में SIR को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने BLO को मतदाता सूची अपडेट करने में सावधानी बरतने और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने पर जोर दिया...
Read more »
SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं में असमंजस, फॉर्म भरने में आ रही हैं कठिनाइयांभोपाल सहित 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं में उत्सुकता और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वोटर लिस्ट से नाम कटने का डर भी लोगों में है। 'वेबदुनिया' से बातचीत में लोगों ने फॉर्म भरने में आ रही कठिनाइयों को साझा किया, जिसमें BLO द्वारा सहयोग की कमी और पति-पत्नी के फॉर्म अलग-अलग BLO के पास होने जैसी समस्याएं शामिल हैं। BLO घर-घर संपर्क नहीं कर रहे हैं और मतदाताओं को प्रपत्र भरने के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे रहे हैं।
Read more »
Bengal SIR News : बंगाल, यूपी, गुजरात, एमपी…क्या BLO की सुनने वाला कोई नहीं? आखिर क्यों हो रहे हादसेबिहार में जब एसआईआर हुआ तो राजनीतिक विरोध देखने को मिला मगर बंगाल ( Bengal SIR News ) में अजीब स्थिति बनी हुई है. यहां पर मौतों की बात सामने आ रही है. करीब एक महीने के अंदर 28 लोगों ( bengal SIR death News ) की मौत का दावा किया गया है. ये दावा और किसी ने नहीं बल्कि खुद सीएम ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने किया है.
Read more »
SIR in Bengal: মাত্র ১৫ দিনে SIR এর কাজ শেষ! কীভাবে? জানালেন পুরুলিয়ার এই শিক্ষকPurulia BLO Brishaketu Kuiri submits SIR for within 15 days
Read more »
