SC-ST एक्ट को आखिर क्यों खत्म करवाना चाहते हैं अलंकार अग्निहोत्री, खुद गिनाए एक साथ कई कारण

Alankar Agnihotri News

SC-ST एक्ट को आखिर क्यों खत्म करवाना चाहते हैं अलंकार अग्निहोत्री, खुद गिनाए एक साथ कई कारण
SC ST Act ProtestSC ST Act Repeal DemandFormer PCS Officer Alankar Agnihotri
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने SC-ST एक्ट को देश का सबसे विभाजनकारी कानून बताते हुए इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से यह कानून सामाजिक तनाव और फर्जी मामलों का कारण बन रहा है. 6 फरवरी तक कानून न हटने पर 7 फरवरी से दिल्ली कूच होगा.

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री इन दिनों अपने बयानों और प्रस्तावित आंदोलन को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वाराणसी में जब उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया, उसी के बाद साफ शब्दों में बताया कि वह SC-ST एक्ट को खत्म कराने की मुहिम क्यों छेड़े हुए हैं.

अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि यह केवल एक कानून का विरोध नहीं, बल्कि समाज में संतुलन और भरोसे की लड़ाई है. और पढ़ेंअलंकार अग्निहोत्री SC-ST एक्ट को देश का सबसे बड़ा विभाजनकारी कानून बताते हैं. उनका तर्क है कि यह कानून बिना पर्याप्त संतुलन और सुरक्षा उपायों के लागू किया गया, जिसके कारण समाज में अविश्वास बढ़ा. उनके अनुसार, पिछले 35 वर्षों में इस कानून का ऐसा स्वरूप बन गया है, जहां आरोप लगते ही प्रक्रिया दंड बन जाती है. वह कहते हैं कि कानून का उद्देश्य संरक्षण होना चाहिए, लेकिन व्यवहार में इसका दुरुपयोग व्यापक हुआ है. जब कानून डर का कारण बन जाए, तो सामाजिक समरसता टूटती है. 85 प्रतिशत विरोध की दलील दी अपने विरोध को जनमत से जोड़ते हुए अलंकार अग्निहोत्री दावा करते हैं कि देश की 85 प्रतिशत आबादी SC-ST एक्ट के मौजूदा स्वरूप से सहमत नहीं है. उनका कहना है कि सामान्य वर्ग और ओबीसी समाज खुद को हाशिये पर महसूस कर रहा है. वह यह भी जोड़ते हैं कि लोकतंत्र में विल ऑफ द पीपल का सम्मान जरूरी है. यदि बहुसंख्यक आबादी किसी कानून को अन्यायपूर्ण मानती है, तो संसद को उस पर पुनर्विचार करना चाहिए. Advertisement BNS और BNSS का दिया हवालाअलंकार अग्निहोत्री का एक प्रमुख तर्क यह भी है कि देश में अब BNS और BNSS जैसे व्यापक कानून मौजूद हैं. उनके अनुसार, अपराधों से निपटने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष कानून बनाने की आवश्यकता नहीं रह जाती. जब सामान्य कानून पर्याप्त हैं, तो विशेषाधिकार क्यों? उनका मानना है कि विशेष कानूनों से ध्रुवीकरण बढ़ता है और समाज के भीतर टकराव की जमीन तैयार होती है.यूजीसी रेगुलेशन और सिविल वॉर की आशंका जताई SC-ST एक्ट के साथ-साथ वह यूजीसी के नए रेगुलेशन को भी इसी कड़ी में देखते हैं. अलंकार अग्निहोत्री का दावा है कि यदि प्रस्तावित स्वरूप में यूजीसी रेगुलेशन लागू हो जाता, तो देश में सामाजिक तनाव चरम पर पहुंच सकता था.उनके शब्दों में, ऐसी स्थिति बनती कि लोग आमने-सामने खड़े हो जाते. वह इसे नीति-निर्माण में संवेदनशीलता की कमी बताते हैं और कहते हैं कि सरकार को फैसले लेते समय जमीनी यथार्थ समझना चाहिए.6 फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम अलंकार अग्निहोत्री ने 6 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर SC-ST एक्ट को समाप्त किया जाए. यदि ऐसा नहीं हुआ, तो 7 फरवरी से देशव्यापी दिल्ली कूच होगा. उनके मुताबिक, यह आंदोलन किसी पार्टी या संगठन का नहीं, बल्कि समाज का आह्वान है. उनका दावा है कि अलग-अलग राज्यों और जिलों से लोग राजधानी की ओर बढ़ेंगे. लगातार आ रहे राजनीतिक सवालों पर अलंकार अग्निहोत्री खुद को राजनीति से दूर बताते हैं. वह कहते हैं कि यदि उन्हें राजनीतिक महत्वाकांक्षा होती, तो वह बंद कमरों में बैठकों में नजर आते. उनका कहना है, मेरी एक ही आकांक्षा है देश का कल्याण. वह इस बात पर जोर देते हैं कि आंदोलन का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि नीति में बदलाव लाना है. Advertisement आंदोलन का स्वरूप और आगे की राहअलंकार अग्निहोत्री बताते हैं कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन व्यापक होगा. रणनीति और मार्ग की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी. उनके अनुसार, यदि सरकार ने 6 फरवरी तक मांग नहीं मानी, तो 7 फरवरी को रिजीम चेंज की शुरुआत होगी हालांकि वह यह भी जोड़ते हैं कि उनका मकसद अराजकता नहीं, बल्कि नीति सुधार है. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

SC ST Act Protest SC ST Act Repeal Demand Former PCS Officer Alankar Agnihotri SC ST Act News Hindi Delhi March SC ST Act Shankaracharya Avimukteshwaranand SC ST Act Controversy SC ST Act Movement India Latest Political News Hindi Obc General Caste Backward Caste Sc St एससी एसटी एक्ट क्या खत्म होगा एससी एसटी एक्ट एससी एसटी एक्ट क्या है एससी एसटी एक्ट आंदोलन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: रामलीला में राम का चूका निशाना, तीर से फूट गई रावण की आंख... SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मामलाUP: रामलीला में राम का चूका निशाना, तीर से फूट गई रावण की आंख... SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मामलाउत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां रामलीला में राम के तीर से रावण की आंख खराब हो गई. अब इस इसको लेकर पीड़ित ने आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है.
Read more »

अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलानअब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलानबरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने SC/ST एक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए खत्म कराने के लिए आंदोलन करने की बात कही है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने तय समय में संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया तो देशव्यापी आंदोलन होगा.
Read more »

Budget 2026: SC, ST और गरीबों के लिए इस बजट में क्या है खास?Budget 2026: SC, ST और गरीबों के लिए इस बजट में क्या है खास?Budget 2026: SC, ST और गरीबों के लिए इस बजट में क्या है खास. इस वीडियो में जानिए. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बंगाल को कुछ नहीं दिया गया..., बजट पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, बताया एंटी वुमन, एंटी SC-ST और विजनलेसबंगाल को कुछ नहीं दिया गया..., बजट पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, बताया एंटी वुमन, एंटी SC-ST और विजनलेसMamata Banerjee Reaction On Union Budget: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC चीफ ममता बनर्जी ने बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिला और किसान विरोधी बजट बताया.
Read more »

शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, SC-ST एक्ट को खत्म कराने को 7 फरवरी से करेंगे आंदोलनशंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, SC-ST एक्ट को खत्म कराने को 7 फरवरी से करेंगे आंदोलनबरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेकर 7 फरवरी से एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यदि 6 फरवरी तक सरकार यह कानून नहीं हटाती तो दिल्ली कूच होगा. यूजीसी नियमों और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला.
Read more »

UP: 'SC-ST एक्ट के खिलाफ सात फरवरी से आंदोलन...' शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलानUP: 'SC-ST एक्ट के खिलाफ सात फरवरी से आंदोलन...' शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलानबरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार की शाम केदारघाट स्थित विद्या मठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। शंकराचार्य का आशीर्वाद लेकर वह मीडिया से रूबरू हुए। अलंकार अग्निहोत्री
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:29:50