Supreme Court Verdict on Waqf Law: वक्फ बोर्ड कानून 2025 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने कई फैसले ऐसे सुनाए हैं, जिससे मुस्लिम पक्ष को काफी राहत मिली है.
Supreme Court Verdict on Waqf Law: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून 2025 पर अपने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ कहा कि इस कानून पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है. हालांकि, कोर्ट ने साफ कर दिया है कि वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोई गैर मुस्लिम नहीं हो सकता है.
कोर्ट के इस फैसले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और याचिकाकर्ता इमरान प्रताप गढ़ी का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि ‘यह अच्छा फैसला है मै खुश हूं. वक्फ को बचाने की बड़ी लडाई है. हम लड़ते रहेंगे.’ वक्फ कानून की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वालों में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे. इनके अलावा डीएमके, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट के वक्फ कानून पर टिप्पणी के महत्वपूर्ण बातें- सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के उस प्रावधान पर रोक लगा दी है जिसके अनुसार किसी व्यक्ति को वक्फ बनाने के लिए पांच वर्षों तक इस्लाम का अनुयायी होना आवश्यक था. शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह प्रावधान तब तक स्थगित रहेगा जब तक यह निर्धारित करने के लिए नियम नहीं बन जाते कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हालांकि, न्यायालय का कहना है कि कुछ धाराओं को संरक्षण की आवश्यकता है. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम के उस प्रावधान पर भी रोक लगा दी है जो कलेक्टर को यह निर्धारित करने का अधिकार देता था कि वक्फ घोषित की गई संपत्ति सरकारी है या नहीं और आदेश पारित कर सकता था. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कलेक्टर को नागरिकों के व्यक्तिगत अधिकारों का न्याय करने की अनुमति नहीं दी जा सकती और यह शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन होगा. सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड में तीन से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. फिलहाल वक्फ परिषदों में कुल मिलाकर चार से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल नहीं किया जाएगा.
Waqf Law News Swaqf Law 2025 Waqf Law News Supreme Court Verdict On Waqf Law Waqf Law Latest News Waqf Law News Waqf Law Supreme Court Supreme Court On Waqf Lawupreme Court Verdict Kon
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
விஜய் கணிசமான வாக்குகளை பெறுவார்-தொல்.திருமாவளவன் பேச்சு!Thirumavalavan Wishes Vijay : கோவை சுங்கம் பகுதியில் உள்ள தனியார் அரங்கில் சென்ரல் பாங்க் ஆப் இந்தியா SC ST ஊழியர்கள் கருத்தரங்கு நிகழ்ச்சி நடைபெற்றது. இதில் திருமாவளவன் கலந்து கொண்டார்.
Read more »
Waqf Amendment Bill पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला, क्या मिलेगी मुसलमानों को राहत?Waqf amendment Act: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए. इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज (15 सिंतबर) को फैसला सुनाएगी.
Read more »
Waqf Amendment Law: नया वक्फ कानून लागू होगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलासंसद द्वारा पारित वक्फ संसोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है।
Read more »
SC on Waqf Law Live Updates: वक्फ कानून पर थोड़ी देर में फैसला, सुप्रीम कोर्ट के बाहर RAF तैनातSupreme Court Waqf Law Verdict Live Updates: वक्फ कानून संवैधानिक है या असंवैधानिक? सुप्रीम कोर्ट आज इस सवाल अंतरिम आदेश सुनाएगा. सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की सुप्रीम कोर्ट बेंच सुबह लगभग 10.30 पर फैसला सुनाएगी.
Read more »
Waqf Act: वक्फ कानून के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से 'सुप्रीम' इनकार; कहा- कुछ धाराओं को संरक्षण की जरूरत हैशीर्ष अदालत ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून पर केवल
Read more »
Supreme Court on Waqf Law: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- कुछ प्रावधानों पर लगाई गई रोकSupreme Court on Waqf Law: इस फैसले के तहत चीफ जस्टिस ने कहा कि सिर्फ रेयरेस्ट ऑफ रेयर की स्थिति में ही कानून पर रोक लगाने का आदेश दिया जा सकता है. चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि हमने कानून के सभी प्रावधानों को देखा. वक़्फ प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था साल 1923 से थी.
Read more »
