SBI: क्या एमपीसी की अगली बैठक के दौरान रेपो रेट में कटौती का फैसला होगा? एसबीआई चेयरमैन ने जताया ये अनुमान

Repo Rate News

SBI: क्या एमपीसी की अगली बैठक के दौरान रेपो रेट में कटौती का फैसला होगा? एसबीआई चेयरमैन ने जताया ये अनुमान
Sbi ChairmanSrinivasulu ShettyBusiness News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

SBI: क्या एमपीसी की अगली बैठक के दौरान रेपो रेट में कटौती का फैसला होगा? एसबीआई चेयरमैन ने जताया ये अनुमान

खाद्य पदार्थों की महंगाई को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम एसबीआई के चेयरमैन ने कहा कि हमारे अनुमान के अनुसार चालू कैलेंडर वर्ष में रेपो रेट में कटौती की उम्मीद कम है। संभवत: किसी भी कटौती के लिए हमें चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही का इंतजार करना पड़ सकता है। आरबीआई ब्याज दरों में कटौती का फैसला तब तक टालने की कोशिश करेगा, जब तक खाद्य पदार्थों की महंगाई संतोषजनक स्तर पर न पहुंच जाए। 7 से 9 अक्तूबर के बीच होनी है आरबीआई एमपीसी की बैठक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 7 से 9 अक्तूबर के बीच होगी। इस बैठक में नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा। एमपीसी ब्याज दरों पर अपने फैसले के लिए खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है, अगस्त में मामूली रूप से बढ़कर 3.

65% पर पहुंच गई है। जुलाई में महंगाई दर 3.54% थी। हालांकि, अगस्त में महंगाई का आंकड़ा केंद्रीय बैंक के औसत लक्ष्य 4% के नीचे है, लेकिन खाद्य पदार्थों के मामले में यह आंकड़ा 5.66% रहा, जिस पर केद्रीय बैंक की नजर बनी हुई है। फरवरी 2023 के बाद ब्याज दरों नहीं हुआ है कोई परिवर्तन अगस्त महीने में हुई बैठक में एमपीसी ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा था। लगातार नौवीं बार नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में फरवरी 2023 के बाद से कोई परिवर्तन नहीं किया है। पिछली बैठक के दौरान मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने ब्याज दरों को यथावत रखने के पक्ष में वोट दिया था। वहीं दो बाहरी सदस्यों ने इसमें कटौती की वकालत की थी। पिछले ही हफ्ते आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि ब्याज दरों में कटौती का फैसला महंगाई के दीर्घकालिक रुख पर निर्भर करेगा, न कि मासिक आंकड़ों पर। सहायक कंपनियों में विनिवेश पर स्टेट बैंक चेयरमैन ने दी यह प्रतिक्रिया सहायक कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक की हिस्सेदारी बेचने के सवाल पर सेट्टी ने साफ किया कि फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "यदि इन सहायक कंपनियों की पूंजी में वृद्धि की जरूरत हो तो, निश्चित रूप से इस पर विचार करेंगे।" उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी बड़ी सब्सिडियरी को अपने संचालन विस्तार के लिए पैतृक कंपनी से पूंजी की जरूरत नहीं है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 489.67 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी का निवेश किया है। कंपनी ने कर्मचारियों को ईएसओपी भी आवंटित किया है और इसके परिणामस्वरूप बैंक की हिस्सेदारी 69.95 प्रतिशत से मामूली रूप से घटकर 69.11 प्रतिशत हो गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Sbi Chairman Srinivasulu Shetty Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News रेपो रेट एसबीआई चेयरमैन श्रीनिवासुलु शेट्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RBI गवर्नर बोले- मौजूदा परिस्थिति में ढील देने का कोई औचित्य नहींRBI गवर्नर बोले- मौजूदा परिस्थिति में ढील देने का कोई औचित्य नहींनीतिगत दरों पर फैसला लेने वाली एमपीसी की बैठक छह से आठ अगस्त के बीच हुई थी और दो सदस्यों ने रेपो रेट को कम करने की वकालत की थी। आठ अगस्त को आरबीआइ ने लगातार नौवीं बार रेपो रेट को अपरिवर्तत रखने का एलान किया था। एमपीसी के दो अन्य सदस्यों आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की वकालत...
Read more »

Janmashtami: जन्माष्टमी पर पूरे भारत में हुआ 25000 करोड़ रुपये का कारोबार, CAIT ने जताया अनुमानJanmashtami: जन्माष्टमी पर पूरे भारत में हुआ 25000 करोड़ रुपये का कारोबार, CAIT ने जताया अनुमानJanmashtami: जन्माष्टमी पर पूरे भारत में हुआ 25000 करोड़ रुपये का कारोबार, CAIT ने जताया अनुमान
Read more »

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर माफ होगा GST या कम होंगी दरें? मंत्री समूह लेगा फैसला, इस तारीख तक देगा रिपोर्ट...हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर माफ होगा GST या कम होंगी दरें? मंत्री समूह लेगा फैसला, इस तारीख तक देगा रिपोर्ट...इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्सेशन को लेकर जीएसटी परिषद द्वारा अंतिम फैसला नवंबर में होने वाली अगली बैठक में मंत्री समूह की रिपोर्ट के आधार पर लिए जाने की संभावना है.
Read more »

RBI Governor: रेपो रेट में कटौती के लिए अभी करना होगा इंतजार, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कारणRBI Governor: रेपो रेट में कटौती के लिए अभी करना होगा इंतजार, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कारणRBI Governor: रेपो रेट में कटौती के लिए अभी करना होगा इंतजार, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कारण
Read more »

Arvind Kejriwal News Live: कौन बनेगा नया सीएम?, पहले विधायक दल की बैठक, फिर केजरीवाल सौंपेंगे इस्तीफाArvind Kejriwal News Live: कौन बनेगा नया सीएम?, पहले विधायक दल की बैठक, फिर केजरीवाल सौंपेंगे इस्तीफाArvind Kejriwal News Live: आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में मंगलवार दोपहर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा।
Read more »

30 मिनट में दिल्‍ली का CM फाइनल, बंद कमरे में होगा क्‍या, जानिए पूरी इनसाइड स्‍टोरी?30 मिनट में दिल्‍ली का CM फाइनल, बंद कमरे में होगा क्‍या, जानिए पूरी इनसाइड स्‍टोरी?Arvind Kejriwal के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की कमान, विधायक दल की बैठक में फैसला आज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:32:57