SBI Ed Vantage Scheme: विदेश में पढ़ाई के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन

EDUCATION News

SBI Ed Vantage Scheme: विदेश में पढ़ाई के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन
EDUCATION LOANSBIGLOBAL ED VANTAGE SCHEME
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

SBI ने विदेश में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को बिना किसी संपत्ति गिरवी रखे 50 लाख रुपये तक का लोन देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत छात्र 3 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

SBI Ed Vantage Scheme: विदेश में पढ़ाई काफी ज्यादा महंगी होती है, जो सबके बस की बात नहीं है। कुछ लोगों का पैसा की तंगी की वजह से विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा नहीं हो पाता है, जबकि कुछ छात्र एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई करते हैं। आमतौर पर एजुकेशन लोन लेने के लिए संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है, जिसे कोलैटरल (Collateral) कहा जाता है। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, SBI के ग्लोबल एड वैंटेज स्कीम के तहत, छात्र बिना किसी संपत्ति गिरवी

रखे 50 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं। ये लोन उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो आर्थिक तंगी की वजह से विदेश में हायर एजुकेशन हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। उनके पास ऑप्शन है कि वे 15 साल की लंबी अवधि में इस लोन को चुका दें। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में लोन से पढ़ाई की जा सकती है। क्या होता है कोलैटरल और कोलैटरल-फ्री लोन?इस योजना को समझने से पहले ये जानना जरूरी है कि कोलैटरल क्या होता है। आसान भाषा में कहें तो कोलैटरल वो चीज होती है, जिसे गिरवी रखकर कोई शख्स कर्ज लेता है। जैसे अगर कोई कार खरीदने के लिए लोन लेता है, तो इस स्थिति में कार ही कोलैटरल होती है। अगर लोन नहीं चुकाया गया तो बैंक कार को जब्त कर लेती है और उसे बेचकर अपना पैसा वसूल लेती है। वहीं, कोलैटरल-फ्री लोन का मतलब है कि कर्ज लेने के लिए कोई भी संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। क्या है SBI की स्कीम की फायदा?SBI के ग्लोबल एड वैंटेज स्कीम का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके तहत छात्र 3 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लोन के जरिए कई तरह के खर्चों को कवर किया जा रहा है, जिसमें कॉलेज/स्कूल/हॉस्टल/परीक्षा/लाइब्रेरी/लैबोरेटरी की फीस शामिल है। इसके अलावा, विदेश यात्रा का खर्च, किताबें, डिवाइस, इंस्ट्रूमेंट, यूनिफॉर्म, कंप्यूटर और कोर्स से जुड़े अन्य खर्च जैसे स्टडी टूर, प्रोजेक्ट वर्क, थीसिस आदि भी कवर किए जा रहे हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

EDUCATION LOAN SBI GLOBAL ED VANTAGE SCHEME COLLATERAL-FREE LOAN STUDY ABROAD

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक लाख करोड़!एक लाख करोड़!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में राजस्थान के लिए विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। इस बड़ी रकम के बारे में लोगों में उत्सुकता है।
Read more »

Amazon Sale 2024 में बच्चों के लिए स्टडी टेबलेट्स, 50% तक डिस्काउंटAmazon Sale 2024 में बच्चों के लिए स्टडी टेबलेट्स, 50% तक डिस्काउंटAmazon Sale 2024 के साथ बच्चों के लिए स्टडी टेबलेट्स खरीदने का अवसर है। 50% से ज्यादा तक के डिस्काउंट के साथ स्टडी टेबलेट्स 5,952 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं।
Read more »

विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी एग्जामविदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी एग्जामविदेश में पढ़ाई करने के लिए आपको कई तरह के एग्जाम देने पड़ सकते हैं।
Read more »

बिना गारंटी, बिना गिरवी 20 लाख तक का होम लोन! सरकार की नई स्कीमबिना गारंटी, बिना गिरवी 20 लाख तक का होम लोन! सरकार की नई स्कीमसरकार निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बिना गारंटी, बिना गिरवी 20 लाख रुपये तक का होम लोन प्रदान करने जा रही है।
Read more »

गाजियाबाद में 2000 युवाओं को बनाए जायेंगे उद्यमीगाजियाबाद में 2000 युवाओं को बनाए जायेंगे उद्यमीउत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में 2000 युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा है। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा।
Read more »

केबीसी 16: सुमित यादव 12 लाख 50 हजार रुपये से चूक गए!केबीसी 16: सुमित यादव 12 लाख 50 हजार रुपये से चूक गए!2 जनवरी के एपिसोड में सुमित यादव ने 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब नहीं दिया और 3 लाख 20 हजार रुपये के साथ घर लौटे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:31