PIB Fact Check: कई एसबीआई ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट रीडिम करने का मैसेज मिल रहा है, जिसमें एपीके फाइल होती है. पीआईबी ने ऐसे मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. यह एक साइबर फ्रॉड है, जो आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है.
PIB Fact Check: अगर आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. अगर आपको हाल ही में कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें एसबीआई रिवॉर्ड्स के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा गया है, तो अलर्ट हो जाइए.
यह एक साइबर फ्रॉड है, जो आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकता है. वायरल मैसेज में कहा गया है, ‘एसबीआई के ग्राहक को 9,980 रुपये के रिवॉर्ड प्वाइंट मिले हैं. ये प्वाइंट आज ही एक्सपायर हो जाएंगे. इन्हें रिडीम करने के लिए मैसेज में लिए गए लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड करें.’ भारत सरकार की प्रेस एजेंसी पीआईबी ने एक ट्वीट के जरिए इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी है. पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है और साथ ही साफ किया है कि एसबीआई कभी भी SMS या WhatsApp पर कोई APK फाइल या लिंक नहीं भेजता. Did you also receive a message asking you to download & install an APK file to redeem SBI rewards❓ Beware ‼️#PIBFactCheck ❌@TheOfficialSBI NEVER sends links or APK files over SMS/WhatsApp ✔️Never download unknown files or click on such links pic.twitter.com/TvNGUJdGZl — PIB Fact Check July 13, 2025 साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी APK फाइल्स में मालवेयर हो सकता है, जो आपके फोन का एक्सेस हैकर्स को दे सकता है. इससे न सिर्फ आपकी बैंक डिटेल्स, बल्कि पर्सनल डाटा भी चोरी हो सकता है. रिवॉर्ड स्कैम से बचने के लिए क्या करें: अनजान लिंक या फाइल को न खोलें. ऐसे मैसेज की तुरंत रिपोर्ट करें. बैंक से सीधे कंफर्म करें. फेक खबर की यहां करें शिकायत बता दें कि आप भी सरकार से जुड़ी कोई भ्रामक खबर जानने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ले सकते हैं. कोई भी शख्स पीआईबी फैक्ट चेक को भ्रामक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकता है या फिर factcheck@pib.gov.in को मेल कर सकता है
Sbi Fake Rewards Message Fraud Scam SBI Rewards Online Scam Unknown Links Unknown File Download Apk File एसबीआई पीआईबी फैक्ट चेक रिवॉर्ड प्वाइंट पीआईबी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाककहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Read more »
Delhi News: कोविड के कारण हुआ घाटा तो स्कूल संचालक बन गया साइबर ठग, अरेस्टदिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक महिला से 29 लाख रुपये की ठगी करने वाले चोथमल सैनी नामक एक स्कूल संचालक को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है।
Read more »
फोन का स्टोरेज हो गया है फुल? ऐसे करें खालीस्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को खाली किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों को स्टोरेज फुल होने की समस्या आती है। वे कुछ तरीकों से फोन खाली कर सकते हैं।
Read more »
लिव मॉर्गन के बाद एक और सुपरस्टार हुई चोटिल, WWE को लगातार हो रहा नुकसाWWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन के बाद, एक और स्टार घायल हो गया है। इस रेसलर के घायल होने से WWE को भारी नुकसान हो सकता है।
Read more »
ITR फाइल करने के 4 फायदेवित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ITR भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस लेख में ITR फाइल करने के 4 महत्वपूर्ण लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
Read more »
5 साल में 36 लाख रुपये देगी ये सरकारी स्कीम, जानिए कौन ले सकता है लाभइस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है. हालांकि अधिकतम डिपॉजिट के लिए कोई लिमिट नहीं है.
Read more »
