Swachh Bharat Abhiyan: अब स्वच्छता अभियान सिंबॉलिक हो चला, नोएडा शहर में जगह-जगह पसरा कचरा

Noida-Local News

Swachh Bharat Abhiyan: अब स्वच्छता अभियान सिंबॉलिक हो चला, नोएडा शहर में जगह-जगह पसरा कचरा
Noida NewsGandhi JayantiCleanliness Drive
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

गांधी जयंती पर नोएडा में भाजपा द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया यह अभियान अब औपचारिकता बनकर रह गया है। कई स्थानों पर सफाई की आवश्यकता नहीं होने के बावजूद अभियान चलाया गया जिससे इसकी गंभीरता पर संदेह होता है। भाजपा का कहना है कि वे पार्टी की लाइन पर काम कर रहे...

जागरण संवाददाता, नोएडा । गांधी जयंती कर दिन केवल एक अवकाश या पर्व नहीं, बल्कि यह दिन हम सभी को । स्वच्छता को देशभक्ति और आजादी के सपने से जोड़ा था। उन्होंने स्वयं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया, हर दिन सुबह अपने आश्रम की सफाई की और यह भी सिखाया कि हर घर के लिए शौचालय आवश्यक है और खुले में शौच खतरनाक है। उनकी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छता भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। बाद में इसे एक पखवाड़े के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर तक प्रतिवर्ष भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना शुरू किया। इसको लेकर कुछ वर्ष तक कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया, लेकिन अब स्वच्छता अभियान सिर्फ सिंबॉलिक हो चला है। इस बार 17 सितंबर को भाजपा नोएडा महानगर की ओर से आठों मंडलों में स्वच्छता अभियान का आयोजन कराया। कार्यक्रम संयोजक महानगर कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा और सह संयोजक पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बनाया गया। दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के बाहर साफ सफाई अभियान रखा। इसमें गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ.

महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष व युद्धवीर सिंह रहे। सरस्वती शिशु मंदिर मंडल ने मेट्रो अस्पताल सेक्टर-12 एक्स ब्लाक मार्केट रहा, यहां पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उमेश त्यागी रहे। अटल बिहार बाजपेयी मंडल ने सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-41, यहां पर पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग सुषमा सिंह रही। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने स्मृति पार्क सेक्टर-72, यहां पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जुगराज सिंह चौहान रहे। शहीद भगत सिंह मंडल ने सेक्टर-110 स्थित भंगेल सीएचसी व सेक्टर-86 गांधी मूर्ति यहां पर महानगर महामंत्री डिम्पल आनंद रही। महाराणा प्रताप मंडल ने सेक्टर-33 स्थित इस्कान मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर निठारी यहां पर महामंत्री गणेश जाटव रहे। सैनिक विहार मंडल ने सेक्टर-37 स्थित आंबेडकर पार्क यहां पर उपाध्यक्ष महेश अवाना रहे। इसमें से अधिक जगह ऐसी थी, जहां पर साफ सफाई की आवश्यकता ही नहीं थी। ऐसे में स्वच्छता को लेकर खानापूर्ति से शहर में साफ सफाई व्यवस्था जर्जर होती जा रही है। यदि इस अभियान को दो अक्टूबर ठीक से सिर्फ भाजपा संगठन की ओर से बल दिया जाता तो शहर की सड़कों पर दो अक्टूबर तक कचरा पसरा नहीं दिखता। अब दो अक्टूबर का कार्यक्रम गांधी जयंती पर साफ सफाई अभियान का रखा गया है। इसमें कारगिल चौक सेक्टर-37 शामिल है। कार्यक्रम संयोजक उमेश यादव व सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी को बनाया गया है। यहां पर भी साफ सफाई की आवश्यकता नहीं है। भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान व कार्यक्रम संयोजक महानगर कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा में एक दिन का साफ सफाई अभियान शामिल किया गया था। हम पार्टी की लाइन पर काम कर रहे है, उस कार्यक्रम के अनुसार अभियान संचालित किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Noida News Gandhi Jayanti Cleanliness Drive Swachh Bharat Abhiyan BJP Noida Sanatan Dharm Mandir Sewa Pakhwada Narendra Modi Cleanliness Campaign Sector-37 Noida Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के 7 साल पूरे, यूपी में इन डिजिटल सेवाओं की शुरुआत, काम होंगे आसानAyushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के 7 साल पूरे, यूपी में इन डिजिटल सेवाओं की शुरुआत, काम होंगे आसानकॉल सेंटर संबंधित अस्पताल के चिकित्सक से बात कर तिथि और समय तय करेगा. इमरजेंसी स्थिति में तत्काल भर्ती की व्यवस्था भी की जाएगी. राज्य। उत्तर प्रदेश
Read more »

MSME For Bharat: वित्त, डिजिटल इंडिया और बैंकिंग इनोवेशन की रहेगी गूंज; चुनौती और अवसरों पर भी होगा विमर्शMSME For Bharat: वित्त, डिजिटल इंडिया और बैंकिंग इनोवेशन की रहेगी गूंज; चुनौती और अवसरों पर भी होगा विमर्शराजधानी दिल्ली में 9 अक्तूबर को आयोजित होने जा रहे एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं पुरस्कार समारोह में एक ओर जहां केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी इस आयोजन को गरिमा प्रदान करेगी, वहीं दूसरी
Read more »

Varanasi Bharat Milap: 482 साल पुराना है काशी का भरत मिलाप, 2 मिनट की लीला के लिए जुटती है लाखों की भीड़, आस...Varanasi Bharat Milap: 482 साल पुराना है काशी का भरत मिलाप, 2 मिनट की लीला के लिए जुटती है लाखों की भीड़, आस...Varanasi Bharat Milap 2025: वाराणसी के नाटी इमली का भरत मिलाप काफी ऐतिहासिक है.यह मेला वाराणसी के लक्खा मेले में शुमार है.2 मिनट के लीला के दीदार के लिए यहां लाखों श्रद्धालु जुटते है.नाटी इमली के मैदान के अलावा आस पास के सभी घरों के छत पर भी भक्तों की भारी भीड़ होती है.
Read more »

Varanasi Bharat Milap: 482 साल पुराना है काशी का भरत मिलाप, 2 मिनट की लीला के लिए जुटती है लाखों की भीड़, आस...Varanasi Bharat Milap: 482 साल पुराना है काशी का भरत मिलाप, 2 मिनट की लीला के लिए जुटती है लाखों की भीड़, आस...Varanasi Bharat Milap 2025: वाराणसी के नाटी इमली का भरत मिलाप काफी ऐतिहासिक है.यह मेला वाराणसी के लक्खा मेले में शुमार है.2 मिनट के लीला के दीदार के लिए यहां लाखों श्रद्धालु जुटते है.नाटी इमली के मैदान के अलावा आस पास के सभी घरों के छत पर भी भक्तों की भारी भीड़ होती है.
Read more »

'महान स्वातंत्र्यसैनिक डॉ. हेगडेवार यांना भारतरत्न द्या', विजयादशमीआधी भाजपकडून राष्ट्रपतींकडे मागणी!'महान स्वातंत्र्यसैनिक डॉ. हेगडेवार यांना भारतरत्न द्या', विजयादशमीआधी भाजपकडून राष्ट्रपतींकडे मागणी!Bharat Ratna for RSS Dr. Hedgewar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ म्हणजेच आरएसएस यंदा शंभर वर्षे पूर्ण करतंय. त्यामुळे यंदाचा विजयादशमी मेळावा खास असणार आहे. या पार्श्वभूमीवर स्मारक टपाल तिकीट आणि विशेष नाणं प्रकाशित करण्यात आलंय.
Read more »

PM Modi Offers Tributes To Bapu On Gandhi Jayanti; Committed To His Footsteps For Viksit BharatPM Modi Offers Tributes To Bapu On Gandhi Jayanti; Committed To His Footsteps For Viksit BharatPM Modi paid tribute to Mahatma Gandhi on Gandhi Jayanti 2025 at Raj Ghat, vowing to follow Bapus ideals of service to build a Viksit Bharat.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:12:14