Success Story: रांची की रोमिता मजूमदार ने यूसीएलए से पढ़ाई कर फॉक्सटेल की स्थापना की. आज वह करोड़ों की कंपनी बनाकर बिजनेस वूमेन के रूप में देशभर में पहचान बना चुकी हैं.
मन में इच्छा और दृढ़ संकल्प हो तो, क्या कुछ नहीं हो सकता है. इस बात को सच कर दिखाई झारखंड की राजधानी रांची के छोटे शहर से निकलकर देश के बड़े बिजनेस वूमेन में शामिल होने वाली रोमिता ने. क्या आप सोच सकते हैं कि झारखंड की राजधानी रांची जैसे छोटे शहर में पली-बढ़ी कोई लड़की महज कुछ ही सालों में करोड़ों की कंपनी खड़ी कर सकती है.
आप ये कहेंगे कि आप ये क्या बकवास कर रहे हैं? लेकिन, यह सच्चाई है. रांची जैसे छोटे शहर में जन्मी रोमिता मजूमदार हमेशा महत्वाकांक्षी रही है. सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने शिक्षा को प्राथमिकता दी. इसी का नतीजा रहा कि रोमिता ने अपनी पढ़ाई के लिए बड़े लक्ष्य तय किए और अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स तक पहुंची. आज उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी. रोमिता मजूमदार ने अपने करियर की शुरुआत बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच से की. शुरुआती दिनों में तकनीकी बैंकिंग से जुड़ी, लेकिन जल्द ही उपभोक्ता तकनीक उनकी रुचि का केंद्र बन गई. एयर बीएनबी, उबर और पिंटरेस्ट जैसी कंपनियों के साथ काम करना उनके लिए प्रेरणादायक रहा. वे स्वयं इन सेवाओं की यूजर थीं, जिससे पेशेवर समझ व्यक्तिगत अनुभव से गहराती गई. रोमिता का लक्ष्य स्पष्ट था कि एक ऐसी कंपनी बनाना, जो 1,000 करोड़ रुपये वैल्यूएशन और 20% ईबीआईटीडीए हासिल करे. इसके लिए उन्होंने ऐसा सेक्टर चुना, जहां मुनाफा अधिक हो. तेजी से विकास की संभावना हो और जहां वे खुद एक पावर यूजर हों. यहीं से उन्होंने स्किनकेयर और ब्यूटी एंड पर्सनल केयर क्षेत्र में कदम रखा और फॉक्सटेल की स्थापना की. फॉक्सटेल की स्थापना से पहले रोमिता ने व्यापक शोध किया. उन्होंने 100 से अण्रिक स्किनकेयर ब्रांड्स का अध्ययन किया. भारत के कम से कम 10 शहरों की 1000 महिलाओं से गहन बातचीत की. इससे वे दो मुख्य बात पर पहुंची. पहला यह कि भारतीय उपभोक्ता सबसे पहले प्रभावकारिता देखते हैं और दूसरा यह कि उपभोक्ता तेज नतीजे चाहते हैं. इसी आधार पर उन्होंने सीमित लेकिन अत्यधिक प्रभावी प्रोडक्ट लाइन की रणनीति बनाई. जनवरी 2021 में चेन्नई में आरएंडडी लैब स्थापित कर रोमिता ने डॉ रमेश सुरीन नारायणन के साथ मिलकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट शुरू किया. हर उत्पाद को 12-18 महीने के गहन परीक्षण के बाद बाजार में उतारा गया. ब्रांड का नाम फॉक्सटेल रखा गया. रोमिता की लीडरशिप स्टाइल प्रामाणिकता और स्पष्टता पर आधारित है. वे टीम से वही अपेक्षा रखती हैं, जो खुद पर लागू करती हैं. उनके लिए संगठन से जुड़ाव सबसे अहम है. आज स्थिति यह है कि रोमिता मजूमदार सोशल मीडिया पर अपने उत्पादों के साथ छाई हुई हैं और महिलाओं के बीच इनकी गहरी पैठ है.
रांची रोमिता मजूमदार Ranchi Success Story Ranchi Romita Majumdar रांची फॉक्सटेल कंपनी Ranchi Foxtel Company रोमिता की 600 करोड़ की कंपनी Romita Company Worth Rs 600 Crore
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: जिम्मेदारियों के बीच सपने की जीत! इस मां ने ऐसे UPSC में हासिल की 70वीं रैंक, बनीं समाज की रोल मॉडलUPSC Success Story: आईएएस मोनिका रानी उन प्रेरक व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर पास किया. आइए हम आपको उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »
Success Story: पिता ने पूछा था मोची बनोगी? जूतों पर कला दिखाकर स्टार बनीं सुगंधा, आज रणवीर भी हैं दीवानेSuccess Story: वो दिन मेरे लिए बहुत बड़ा था, जिस दिन मुझे रणवीर सिंह का मैसेज आया था. उन्होंने मुझे क्राइम मास्टर गोगो डिजाइन वाले जूते कस्टमाइज्ड करने को कहा था.
Read more »
Success Story: यूपी की यह लड़की सालाना कमा रही 10000000 रुपये, नौकरी करने से कर दिया था मना, अब क्या करती हैं काम?Success Story of Anushka Jaiswal: उत्तर प्रदेश की रहने वाली अनुष्का जायसवाल संरक्षित खेती करती हैं। इससे वह सालाना करीब एक करोड़ रुपये कमा रही हैं।
Read more »
Success Story: 7 दिन में 7000 का मुनाफा... रांची का अनोखा देवरी गांव, 40 महिलाएं एलोवेरा की खेती से कर रही ...Aloe Vera Ki Kheti: रांची के देवरी गांव में 40 महिलाएं एलोवेरा की खेती कर रही हैं. यहां गांव पहुंचकर बड़ी कॉस्मेटिक कंपनियां सीधे खरीद कर ले जाती हैं, जिससे महिलाओं को हर महीने 25000 से 30000 रुपये तक की कमाई हो जाती है.
Read more »
Success Story: पाली के युवक ने खेत में उगाया ‘सोना’, अमेरिका भी बोला- Send More!Success Story: पाली जिले के युवा किसान प्रियांक सुराणा ने खेती को नई दिशा देते हुए अमेरिका तक पहचान बनाई है. उनके खेतों में उगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले आलू अब विदेशी कंपनियों में चिप्स बनाने के लिए जा रहे हैं. ऑर्गेनिक खेती से प्रेरणा लेकर प्रियांक अब एग्रो टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रहे हैं.
Read more »
Success Story: ईश्वर्या और सुष्मिता का सुनामी में उजड़ गया था घर, नहीं मानी हार, बन गईं आईएएस-आईपीएस अफसरUPSC Success Story: आपने ईश्वर्या और सुष्मिता नाम की सफल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम जरूर सुने होंगे. लेकिन आज हम उनकी नहीं, बल्कि दो सगी बहनों, ईश्वर्या और सुष्मिता रामनाथन की बात कर रहे हैं. ये दोनों टॉप सरकारी अफसर हैं.
Read more »
