Success Story of Chittem Sudheer: चित्तम सुधीर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैं। वह इकनॉमिक्स से पोस्टग्रेजुएट हैं। उन्होंने मिलेट इडली बेचकर कामयाबी हासिल की है। वह हर महीने इससे लाखों कमाते हैं। उनके छोटे से स्टॉल पर मिलेट इडली खाने वालोंं की लाइन लगती...
नई दिल्ली: विशाखापत्तनम में चित्तम सुधीर ने मिलेट इडली बेचकर कामयाबी हासिल की है। उन्होंने एग्रीकल्चर में एमए इकनॉमिक्स किया है। सुधीर ने 2018 में सिर्फ 50,000 रुपये से अपना काम शुरू किया था। उनका मकसद था शहरी लोगों को पौष्टिक मिलेट का स्वाद चखाना। आज उनकी छोटी सी दुकान प्रेरणादायक कहानी बन गई है। चित्तम सुधीर स्वादिष्ट मिलेट इडली बेचकर हर महीने लाखों कमाते हैं। आइए, यहां उनकी सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।सुबह से लग जाती है स्टॉल पर भीड़ चित्तम सुधीर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं। उन्हें अपनी सस्ती और सेहतमंद बाजरे की इडली के लिए जाना जाता है। इन्हें खास तरह के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है। विशाखापत्तनम के एमवीपी कॉलोनी में उनका वासना पोली स्टॉल मशहूर है। हर दिन सुबह 6.
30 बजे से ही स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। चित्तम आठ तरह के पौष्टिक मिलेट से बनी इडली बेचते हैं। सिर्फ 50 हजार रुपये से शुरू किया था काम चित्तम सुधीर ने 2018 में 50,000 रुपये के निवेश से अपना स्टॉल शुरू किया था। आज स्थिति यह है कि वह श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम के आदिवासी किसानों से हर महीने लगभग 700 किलो बाजरा खरीदते हैं। उन्हें बाजार भाव से ज्यादा कीमत देकर उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं। यह स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों को दर्शाता है। मिलेट इडली बेचकर चित्तम सुधीर महीने में करीब 7.5 लाख रुपये कमा लेते हैं। खास तरह से बनती हैं इडली सुधीर की इडली खास इसलिए है क्योंकि इन्हें विस्तारकू के पत्तों में स्टीम किया जाता है। ये पत्ते अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। इनमें सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये इडली आठ अलग-अलग तरह के मिलेट कॉम्बिनेशन से बनती हैं। लोग इन्हें लौकी, अदरक और गाजर जैसी सब्जियों से बनी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। शुरुआत में कई तरह की चुनौतियां चित्तम सुधीर के सामने शुरुआत में कई चुनौतियां आईं। उनके अपने परिवार को संदेह था। लेकिन, सुधीर पीछे नहीं हटे और उनकी मेहनत रंग लाई। वासना पोली नाम का उनका स्टॉल आज बहुत मशहूर है। यहां स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों की लाइन लगी रहती है। उनकी इडली की कामयाबी ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ध्यान भी खींचा था। उन्होंने स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने के सुधीर के प्रयासों की सराहना की थी।
चित्तम सुधीर की सफलता चित्तम सुधीर सफलता की कहानी सफलता की कहानी चित्तम सुधीर मिलेट इडली Who Is Chittem Sudheer Chittem Sudheer Success Chittem Sudheer Success Story Success Story Chittem Sudheer Millet Idli
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस चीज की दुकान खोल पापा-बेटे कमा रहे हैं लाखों...बताया बंपर कमाई का क्या है राजSuccess Story: गोरखपुर में एक दुकान पर बेटा अपने पापा के साथ काम कर रहा है. दोनों बिजनेस से लाखों रुपये कमा रहे हैं.
Read more »
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, मुंजा से भी कम कमाई कर रही चंदू चैंपियनइश्क विश्क रिबाउंड का बॉक्स ऑफिस बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक करिश्मा नहीं दिखी सकी है। पहले दिन से ही फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है।
Read more »
अब अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ भक्त ले सकते हैं सेल्फीराम मंदिर में मोबाइल पर प्रतिबंध होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है.
Read more »
Dungarpur Crime News: रतनपुर बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख का सोना और 26 लाख कैश के साथ तीन लोग गिरफ्तारDungarpur Crime News: डूंगरपुर जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस ने रतनपुर बोर्डर पर तीन लोगो से 70 लाख का सोना व 26 लाख से अधिक का कैश जब्त किया है.
Read more »
सरकारी नौकरी: अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, 12वीं पास को मौका, हर साल 10% बढ़ेगी सैलरीभारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (Intake- 02/2025) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.
Read more »
Success Story: सिर्फ 21 महीने में 80 लाख रुपये की कमाई, इस इंजीनियर ने छोटे से तालाब में ऐसा क्या उगा दिया?30 साल के इंजीनियर गौरव पचौरी ने चार साल दिल्ली में सरकारी परीक्षाओं में असफल रहने के बाद राजस्थान लौटकर मोती की खेती करने का फैसला किया। पर्ल फार्मिंग में 5 दिन की ट्रेनिंग के बाद उन्होंने छोटा सा तालाब बनाकर काम शुरू किया। वह आज इससे लाखों कमा रहे...
Read more »
