Mushroom Farming: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की भावना राणा ने मशरूम फार्मिंग को कमाई का जरिया बनाया है. वह हर महीने दो लाख रुपये का कारोबार कर रही हैं.
हमीरपुर. एक कमरे से 24 साल की भावना ने मशरूम फार्मिंग शुरू की और अब वह दूसरों के लिए मिसाल पेश कर रही हैं. कहानी हिमाचल प्रदेश क हमीरपुर जिले की 24 साल की युवती भावना राणा की है. मशरूम फार्मिंग से अब भावना दो लाख रुपये की कमाई कर रही हैं.
साथ ही अब और को भी रोजगार दे रही हैं. दरअसल, प्रदेश सरकार भी योजना का लाभ उठाकर हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भारीं की एक उच्च शिक्षा प्राप्त युवती भावना राणा ने अपने घर में ही मशरूम का प्लांट लगाया. उधर, भावना की उद्यमी बनने की इस ‘भावना’ को आज हर कोई सलाम कर रहा है. जानकारी के अनुसार, भावना ने देहरादून से फूड एंड टैक्नोलॉजी में डिग्री की और फिर कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी की तलाश में थी. कुछ समय तक उन्होंने रियल एस्टेट के कारोबार में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें यह कारोबार भी ज्यादा नहीं भाया. इस दौरान उन्हें उद्यान विभाग की एक योजना के बारे में पता चला, जिसमें मशरूम का प्लांट लगाने के लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है. पीक सीजन में कमाई ज्यादा रहती है भावना ने उद्यान विभाग से 30 प्रतिशत सब्सिडी और विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन में घर में ही 200 बैग के साथ मशरूम की खेती आरंभ की. कुछ महीनों में ही उसका यह नया काम ठीक चल पड़ा. इससे उत्साहित होकर उन्होंने मशरूम प्लांट का विस्तार किया तथा लोकल मार्केट में नियमित रूप से सप्लाई शुरू की. अब पीक सीजन में वह रोजाना मशरूम के 800 से 1000 पैकेट बाजार में भेज रही हैं. 1 दिन में आठ से दस हजार की कमाई रोजाना होती है और एक महीने में दो से ढाई लाख की आय हो रही है. भावना कहीत हैं कि कहा कि 1 साल में 25 लाख रुपये का कारोबार हो जाता है. वह बताती हैं कि साल 2020 से एक कमरे से शुरू किया था और अब तीन बड़े हाल में मशरूम लगाई जा रही है. पिछले 5 वर्षों से वह मशरूम का काम गांव में ही कर रही हैं. पिछले 5 वर्षों से भावना मशरूम का काम गांव में ही कर रही हैं. भावना ने बताया कि अब वह अपने पूरे प्लांट में अलग-अलग लॉट्स में मशरूम उगा रही हैं, ताकि मार्केट में सप्लाई का सर्कल रेगुलर चलता रहे. गांव की 6-7 महिलाओं को भी काम पर लगा रखा है और इन महिलाओं के अलावा कुछ अन्य लोगों की भी अप्रत्यक्ष रूप से इसी प्लांट से रोजी-रोटी चल रही है. सरकार का जताया आभार प्रदेश सरकार और उद्यान विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भावना का कहती हैं कि इन्हीं के कारण आज वह एक सफल उद्यमी एवं प्रगतिशील किसान बनने की ओर अग्रसर हुई हैं. प्लांट में काम कर रहे मजदूर बिट्टू का कहना है कि वह पिछले चार साल से यहां काम कर रहे हैं. और उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई लोग यहां पर काम करते हैं. अन्य लोगों की भी अप्रत्यक्ष रूप से इसी प्लांट से रोजी-रोटी चल रही है. सरकार से मिल रही है मदद उधर, उद्यान विभाग उप-निदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि विभाग की तरफ से योजना चलाई जा रही है. योजना के अंतर्गत भावना के पिता संतोष राणा पहले भी मशरूम की खेती कर चुके हैं. जब उन्होंने देखा कि इस खेती में फायदा हो रहा है, तब उन्होंने अपनी बेटी को इस व्यवसाय में लगाया. उन्होंने उद्यान विभाग से बड़ा यूनिट लगाने की मांग की है और उन्होंने 20 लाख रुपये का केस उद्यान विभाग को सौंपा. विभाग की ओर से 40% अनुदान दिया जाता है और इसमें कुल 8 लाख रुपये यूनिट स्थापित करने के लिए दिया गया है.
Hamirpur Mushroom Farming Agriculture News Himachal Pradesh News Himachal Today News कृषि समाचार किसान न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: सिर्फ 110 रुपये से की थी शुरुआत, अब करोड़ों की कमाई, ऐसा क्या किया?Success Story of Saheli: सहेली चटर्जी ने कभी 110 रुपये से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह सालाना 1.
Read more »
विमान सुरक्षा नियमों में बदलाव: बम धमकी देना महंगा पड़ेगाभारत सरकार ने विमानों में बम धमकी देने पर सजा के तौर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने और विमान में प्रवेश करने से भी रोके जाने का प्रावधान किया है।
Read more »
बिना निवेश के समोसे बेचकर हर रोज कमाते हैं 500 रुपयेविनोद साहू ने बिना पैसे लगाए पैदल घूम-घूम कर समोसा बेचने का काम शुरू किया और हर रोज 4-5 सौ रुपये की कमाई कर रहे हैं.
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ में रुद्राक्ष से बनेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग5 करोड 51 लाख रुद्राक्ष से प्रयागराज में महाकुंभ में द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण होगा। यह अनोखा संकल्प भारत और विश्व के कल्याण की भावना से किया जा रहा है।
Read more »
राजकोट के नमकीन कारोबार से 5539 करोड़ रुपये की कंपनीएक छोटे से नमकीन कारोबार से शुरू हुई यात्रा ने बिपिन हडवानी को 5539 करोड़ रुपये की स्नैक्स कंपनी के मालिक तक पहुंचा दिया.
Read more »
एक लड़के का सपना, 5539 करोड़ रुपये की कंपनीएक लड़के ने अपने पिता के 4500 रुपये से नमकीन का कारोबार शुरू किया और आज 5539 करोड़ रुपये की कंपनी चलाता है।
Read more »
