नोएडा में एक छोटे से ऑफिस से शुरुआत करके अभिषेक राज ने सफल रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म खड़ी कर दी है। 2020 में शुरू हुई यह कंपनी आज 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है। अभिषेक राज मूल रूप से मुरादाबाद से हैं।
नई दिल्ली: अभिषेक राज यूपी के मुरादाबाद से हैं। उन्होंने सिर्फ पांच सालों में छोटे से दफ्तर से करोड़ों का कारोबार खड़ा कर दिया है। 2020 में अभिषेक ने जेनिका वेंचर्स की नींव रखी थी। आज यह कंपनी भारत और दुबई के टॉप रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए सेल्स मैनेज करती है। इसका कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। अभिषेक राज कभी राष्ट्रीय स्तर के स्नूकर खिलाड़ी थे। रियल एस्टेट में अनुभव हासिल करने के बाद उन्होंने यह कंपनी शुरू की। उनकी कंपनी ने रियल एस्टेट की बिक्री के तरीके को बदल दिया है। आइए, यहां अभिषेक राज की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।बहुत छोटी थी शुरुआत बहुत छोटी थी शुरुआत' imgsize='34258' >अभिषेक राज का जन्म 1984 में मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने 2002 में एस.
एस. चिल्ड्रन्स एकेडमी से 12वीं क्लास पास की। इसके बाद उन्होंने बी.कॉम एलएलबी किया। 2007 में अभिषेक का ग्रेजुएशन पूरा हुआ। उनके पिता मुरादाबाद में सीनियर टैक्स एडवोकेट हैं। मां गृहिणी और सोशल वर्कर हैं। 2020 में जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, अभिषेक राज ने नोएडा के 700 वर्ग फीट के छोटे से दफ्तर से अपनी कंपनी जेनिका वेंचर्स की शुरुआत की। उनका विजन साफ था। रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए सेल्स और मार्केटिंग की प्रक्रिया को बदलना। पारंपरिक रूप से डेवलपर्स खुद ही सब कुछ संभालते थे। लेकिन, अभिषेक ने ऐसा चैनल पार्टनर मॉडल पेश किया जिसने इस पूरे इकोसिस्टम को बदल दिया। उनकी कंपनी ने बहुत जल्द ही ओमेक्स, M3M, गुलशन, डीएलएफ जैसे प्रतिष्ठित ग्राहकों को जोड़ना शुरू कर दिया। पहले ही साल में 1 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल कर लिया।बिजनेस का तेजी से हुआ विस्तार बिजनेस का तेजी से हुआ विस्तार' imgsize='61316' >जेनिका वेंचर्स ने तेजी से विकास किया। अभिषेक की छोटी टीम जल्द ही 100 से ज्यादा कर्मचारियों में बदल गई। 700 वर्ग फीट का दफ्तर 5,000 वर्ग फीट के विशाल मुख्यालय में तब्दील हो गया। कंपनी ने अपनी सेवाओं को केवल सेल्स तक सीमित नहीं रखा। अलबत्ता, ग्राहकों को लोन, दस्तावेजीकरण और बिक्री के बाद की सेवाएं भी प्रदान कीं। इस व्यापक दृष्टिकोण ने उन्हें पारंपरिक ब्रोकरों से अलग खड़ा किया। कंपनी ने भारत के प्रमुख शहरों जैसे गुरुग्राम, बेंगलुरु और कोलकाता में भी अपने कार्यालय खोले और दुबई में भी विस्तार किया। इसी के साथ कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।सात साल नौकरी भी की सात साल नौकरी भी की' imgsize='39032' >अभिषेक राज का उद्यमी बनने का सफर उनके रियल एस्टेट उद्योग के गहरे अनुभव से जुड़ा है। ब्रिटेन में एमबीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत लौटकर एक रियल एस्टेट फर्म में सात साल काम किया, जहां वह असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने उद्योग की बारीकियों को समझा और अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला लिया। जेनिका वेंचर्स ने सिर्फ सेल्स नहीं किया, बल्कि डेवलपर्स को बिक्री रणनीति पर सलाह दी। उनके लिए रिसर्च और डेवलपमेंट का काम भी किया। यह इनोवेशन ही उनकी सफलता का प्रमुख कारण बना।बेटी का नाम बना कंपनी की पहचान बेटी का नाम बना कंपनी की पहचान' imgsize='41298' >अभिषेक राज उद्यमी होने के साथ राष्ट्रीय स्तर के स्नूकर खिलाड़ी भी रहे हैं। आज भी उन्होंने इस खेल के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा है। भारत के स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला को वह स्पॉन्सर करते हैं। उनकी कंपनी का नाम उनकी बेटी 'जेनिका' के नाम पर रखा गया है। अभिषेक का मानना है कि सफल उद्यमी बनने के लिए स्पष्ट मानसिकता और धैर्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनका यह सफर दिखाता है कि कैसे व्यक्ति अपने जुनून और अनुभव का इस्तेमाल करके एक सफल व्यावसायिक साम्राज्य खड़ा कर सकता है।
अभिषेक राज की सफलता अभिषेक राज सफलता की कहानी सफलता की कहानी अभिषेक राज जेनिका वेंचर्स Who Is Abhishek Raj Abhishek Raj Success Abhishek Raj Success Story Success Story Abhishek Raj Jenika Ventures
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोबरा, करैत, वाइपर का नाश्ता करता है ये सांप, सबसे जहरीला...एक दंश में ले सकता 20 की जान, 20 मिनट में खेल ख...King Cobra Most Venomous Snake: वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पाए जाने वाला किंग कोबरा या नागराज सबसे विषैला सांप है. यह करैत, कोबरा और रसल वाइपर जैसे सांपों को भी खा जाता है. इसकी एक बाइट से 20 लोगों की मौत हो सकती है.
Read more »
MPPSC Success Story: मां को बचपन से था वर्दी पहनने का सपना, बेटा 10 घंटे रोज पढ़ाई कर बना DSP!MPPSC Result 2024: MPPSC 2024 के फाइनल परीक्षा परिणाम शुक्रवार को देर शाम घोषित हो गए. खरगोन के 27 साल के स्वराज सावलिया ने सफलता पाई है. उन्हें 827 अंक हासिल करके 26वीं रैंक पाई है. स्वराज अब DSP बनकर पुलिस सेवा में जायेंगे.
Read more »
संडे जज्बात-पति दूसरी लड़की संग भागा, प्रेमी प्रेग्नेंट करके मुकरा: कोर्ट में वकील के बेहूदे सवाल, मैंने ठा...Madhya Pradesh Jabalpur Panchayat Asha Worker Worker Story ; What are the problems faced by Ragini.
Read more »
Success Story: 9 से 5 की नौकरी नहीं आई रास तो पकड़ा ये काम, आज 80 करोड़ का टर्नओवर, लोग पूछ रहे नामएबी डोमिनिक केरल से हैं। कई सालों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने अपना काम करने का फैसला किया। उन्होंने 2013 में 'हाय लाइफ एग्जिबिशंस' नाम की एक कंपनी शुरू की। इसका टर्नओवर आज करोड़ों में है।
Read more »
Team India Eye Success Against PakistanIndia's squad, led by Suryakumar Yadav, is gearing up for a high-intensity clash against Pakistan in the Asia Cup. The Indian team boasts a formidable lineup, posing a significant challenge to the Pakistani side.
Read more »
Success Story: 1, 2 नहीं, 33 बार फेल होने के बाद भी इस IPS ने नहीं मानी हार, फिर कुछ ऐसे UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहासIPS Aditya Kumar Success Story: राजस्थान के रहने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सभी के लिए एक ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार अलग-अलग 33 परीक्षाओं में फेल होने के बाद भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य बनाए रखा और यूपीएससी क्रैक कर मिसाल बन गए.
Read more »
