Su-57 सौदा: भारत की हवाई ताकत में नए युग का उदय

रक्षा News

Su-57 सौदा: भारत की हवाई ताकत में नए युग का उदय
Su-57भारतरूस
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

भारत और रूस के बीच Su-57 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक, तीन विकल्प हैं: सीधे विमान खरीदना, सीमित बदलावों के साथ लाइसेंस उत्पादन, और भारतीय एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से लैस पूरी तरह कस्टमाइज्ड Su-57। यह सौदा भारत को एवियोनिक्स आर्किटेक्चर बदलने का अवसर देगा और रूस के साथ साझेदारी को मजबूत करेगा। अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत अपनी खुद की पांचवीं पीढ़ी की हवाई ताकत बना पाएगा।

नई दिल्ली. यह कोई साधारण रक्षा सौदा नहीं, बल्कि भारत की हवाई ताकत को नई सदी में छलांग लगवाने वाला रणनीतिक दांव बनता दिख रहा है. रूस और भारत के बीच Su-57 पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर चल रही बातचीत अब महज़ अटकल नहीं रही.

यह एडवांस टेक्निकल स्टेज में पहुंच चुकी है. और यहीं से कहानी आक्रामक मोड़ लेती है. भारतीय सूत्रों के मुताबिक, विकल्प तीन हैं – रूस से सीधे कुछ विमान खरीदना, सीमित बदलावों के साथ लाइसेंस प्रोडक्शन, और सबसे बड़ा धमाका: भारतीय एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से लैस पूरी तरह कस्टमाइज्ड Su-57… यानी ऐसा फाइटर, जो नाम भले रूसी हो, लेकिन दिमाग और नसों में भारत की टेक्नोलॉजी दौड़े. Su-30MKI से आगे की छलांग भारत पहले ही Su-30MKI में स्वदेशी सिस्टम जोड़कर दुनिया को चौंका चुका है. लेकिन Su-57 के मामले में बात अभूतपूर्व है. यहां सिर्फ पार्ट्स नहीं, बल्कि पूरी एवियोनिक्स आर्किटेक्चर बदलने की तैयारी है. भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बढ़ती ताकत और रूसी उद्योग की सीमाओं ने इस साझेदारी को और निर्णायक बना दिया है. F-35 से बेहतर? IAF के ग्रुप कैप्टन एम. जे. ऑगस्टीन विनोद ने मिलिट्री वॉच मैगजीन से बातचीत में कहा, “Su-57 की शानदार एयरोडायनैमिक्स को अगर भारतीय एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर मिल जाएं, तो यह F-35 से भी बेहतर विमान बन सकता है.” डबल इंजन, ज़बरदस्त मैन्युवरबिलिटी और अब संभावित देसी दिमाग – यह कॉम्बिनेशन पश्चिम के लिए बेचैनी बढ़ाने वाला है. रडार ही असली जंग का मैदान Su-57 की सबसे बड़ी कमजोरी रही है उसका रडार. यहीं भारत एंट्री मार सकता है. चर्चा है कि AESA रडार का मिनिएचर वर्जन Su-57 में लगाया जा सकता है – GaN टेक्नोलॉजी, 2400 से ज्यादा T/R मॉड्यूल और लंबी रेंज. खास बात यह कि Su-57 में पांच AESA रडार लगे होते हैं, यानि भारत के पास पूरे सेंसर सूट को री-डिजाइन करने का मौका है. सोर्स कोड की ‘चाबी’ – गेमचेंजर ऑफर मई 2025 में रूस की United Aircraft Corporation ने जो ऑफर दिया, उसने पूरी तस्वीर बदल दी – Su-57 का पूरा सोर्स कोड भारत को देने की पेशकश. यह आज तक सिर्फ UK को F-35 में मिला है, वह भी सीमित रूप में. अगर भारत यह हासिल कर लेता है… तो वह हथियार, सॉफ्टवेयर, सेंसर – सब कुछ बिना रूस की अनुमति बदल सकेगा. निष्कर्ष: यह सौदा नहीं, रणनीतिक विद्रोह है अगर यह योजना जमीन पर उतरी, तो भारत सिर्फ एक फाइटर नहीं खरीदेगा, बल्कि वह अपना पांचवीं पीढ़ी का पावरहाउस गढ़ेगा. एक ऐसा Su-57, जो रूस से जन्मा होगा, लेकिन उड़ान भरेगा भारत की सोच, भारत की टेक्नोलॉजी और भारत की रणनीति के साथ. यह पश्चिम के लिए चेतावनी है और एशिया के आसमान में ताकत का नया संतुलन.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Su-57 भारत रूस लड़ाकू विमान एवियोनिक्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस ने Su-57 की तरह भारत को Su-35 लड़ाकू विमान बनाने का भी दिया था प्रस्ताव, दिल्‍ली ने क्‍यों कर दिया था खारिज?रूस ने Su-57 की तरह भारत को Su-35 लड़ाकू विमान बनाने का भी दिया था प्रस्ताव, दिल्‍ली ने क्‍यों कर दिया था खारिज?Su-57 Fighter Jet: Su-57 लड़ाकू विमान को लेकर बातचीत चल रही है और Su-35 की तुलना में इसकी ज्यादा लागत होने के बावजूद, ये बाकी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के मुकाबले कम खर्चीला है। Su-57 को खरीदने से भारतीय वायुसेना की क्षमता काफी ज्यादा बढ़...
Read more »

The Kerala Story 2 Saathi Re Song: 2 मिनट 57 सेकेंड का वो गाना, जिसे देखकर कलेजा जाएगा कांप, प्यार और जज्बातों से हुआ ऐसा खिलवाड़, जिंदगी बर्बादThe Kerala Story 2 Saathi Re Song: 2 मिनट 57 सेकेंड का वो गाना, जिसे देखकर कलेजा जाएगा कांप, प्यार और जज्बातों से हुआ ऐसा खिलवाड़, जिंदगी बर्बादThe Kerala Story 2 का पहला गाना आउट हो गया है. इस फिल्म के पहले गाने में तीन लड़कियों की लव स्टोरी को दिखाया गया है. जिसमें प्यार भी है और दर्द भी है.
Read more »

यूपी में इंस्पेक्टर से लेकर लेखपाल तक, संपत्ति छिपाने में सबसे आगे निकले इन सरकारी महकमों के कर्मचारीयूपी में इंस्पेक्टर से लेकर लेखपाल तक, संपत्ति छिपाने में सबसे आगे निकले इन सरकारी महकमों के कर्मचारीयोगी सरकार के कड़े रुख के बावजूद, उत्तर प्रदेश में 47,816 राज्यकर्मियों ने 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इनमें से 57 से अधिक स्वास्थ्य, गृह और राजस्व विभागों से हैं। संपत्ति न बताने वाले इन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 73 में से केवल आठ विभागों ने शत-प्रतिशत...
Read more »

रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?रूस से Su-57 जेट खरीदे तो कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, अमेरिका की अल्जीरिया को धमकी, भारत की क्‍यों बढ़ेगी टेंशन?अल्जीरिया के रूसी फाइटर जेट खरीदने ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के लिए चिंता पैदा की है। यूएस बैन लगाने के लिए काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन्स एक्ट (CATSA) का इस्तेमाल कर सकता है।
Read more »

कौन हैं 57 वर्षीय सोनिया बुआ? हरिद्वार में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर बना स्‍वच्‍छता का ब्रांड एंबेसडरकौन हैं 57 वर्षीय सोनिया बुआ? हरिद्वार में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर बना स्‍वच्‍छता का ब्रांड एंबेसडरसोनिया बुआ का कहना है कि वह जिन मांगलिक कार्यक्रमों में अपने साथियों के साथ जाएंगी, वहां स्‍वच्‍छता का संदेश फैलाएंगी।
Read more »

ना पुष्पा, ना Dhurandhar थिएटर में 100 दिन हाउसफुल चली थी 57 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्मना पुष्पा, ना Dhurandhar थिएटर में 100 दिन हाउसफुल चली थी 57 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्महालिया फिल्मों 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' की सफलता दर्शाती है कि दर्शक अभी भी लीग से हटकर कहानी पसंद करते हैं। आज हम कोई लेटेस्ट फिल्म नहीं बल्कि 1969 की एक हिट क्लासिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने रातोंरात उन्हें सुपरस्टार बना दिया। ये फिल्म 100 दिनों तक हाउसफुल चली...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:28:26