'पाक खुद को सुधार ले वरना उसका स्वरूप बिगड़ जाएगा'
उन्होंने कहा कि भारत की सेना और सरकार के हौंसले मजबूत हैं. महेंद्र पांडेय ने कहा कि, “हम हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे. पाकिस्तान को हर मोड़ पर मुंह की खानी पड़ेगी. मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है.
युद्ध जैसे हालात में केंद्र सरकार को सभी दलों का साथ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशहित में सभी विपक्षी दलों के कीमती सुझाव पर ध्यान देगी. इससे पहले भारत में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ के बाद विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बयान दिया है कि पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ कर सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन मार गिराया. विदेश मंत्रालय ने सूचना दी कि इस कार्रवाई के दौरान दुर्भाग्यवश भारत ने एक मिग-21 विमान खोया है, जिसका पायलट लापता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान दावा कर रहा है कि भारत का एक पायलट उसके पास है, हम इसकी जांच कर रहे हैं.' एयर स्ट्राइक 2.0 के बाद देशभर में सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मध्य कमान के 6 राज्यों में हलचल तेज हो गई है. सुरक्षा कारणों से जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के कई हवाई अड्डों से सिविल और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया है., बांग्लादेश और चीन की सीमा से सटे राज्यों पर खास मुस्तैदी बरती जा रही है. यहां मौजूद ट्रेनिंग सेंटर पर भी खास अलर्ट है. बताया जा रहा है कि इसके अलावा कुछ स्पेशल फोर्सेस मूव हुए हैं. लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इस मूवमेंट्स के बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं शेयर की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि सरकार और सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है. लेकिन बहुत ज़्यादा मूवमेंट इसलिए नहीं कर सकते क्योंकि भारत इस एयर स्ट्राइक को एंटी मिलिट्री ऑपरेशन ही रखना चाहता है. बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां स्थित बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों में तनाव चरम पर है. इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आज भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान F-16 को भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है.Surgical Strike 2: 12 दिन बाद PM मोदी ने पूरी की वाराणसी के लोगों की सर्जिकल स्ट्राइक की मांगमहिला अघोरी ने News18 हिंदी को दिए अपने Exclusive Interview के पहले भाग में क्या-क्या कहा महिला अघोरी ने Exclusive Interview के दूसरे भाग में अपने बारे में और अघोरियों के बारे में क्या-क्या बताया, जानने के लिए देखिए तस्वीरेंएक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी स्टाइल, शाम को शहीदों को याद किया, रात को आतंकी कैंप तबाह कर दिए...जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पर जवाबी कार्रवाई का बहुत ज्यादा दबाव था। 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों में गुस्सा था वे सरकार से उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया जाए।
Read more »
झूठ बोलकर खुद को दिलासा दे रहा है पाकिस्तान, फिर अलापा वही पुराना राग- Amarujalaभारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के खैबर-पख्तून क्षेत्र के बालाकोट कस्बे में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों
Read more »
छद्म युद्ध को नए स्तर पर ले जा रहा है पाकिस्तान-Navbharat TimesIndia News: बुधवार को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के हमारी हवाई सीमा का उल्लंघन करने और उसका मुंहतोड़ जवाब देने को लेकर भारतीय सेना रणनीतिक बैठकें कर रही है।
Read more »
