Suresh Raina Net worth: सुरेश रैना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. भारतीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी का अहम योगदान है. रैना जब तक मैदान पर रहते थे सबकी नजर उन्हीं पर होती थी. 2020 में संन्यास ले चुका ये दिग्गज आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है. आज रैना अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं.
Suresh Raina Net worth: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर उनके बेखौफ अंदाज, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग ने उन्हें करोड़ों भारतीयों का चहेता बनाया.
उनका नाम आते ही फैंस के मन में सबसे पहले मिस्टर आईपीएल की छवि उभरती है, क्योंकि रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो कमाल प्रदर्शन किया, वह आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया, लेकिन रैना का सितारा सिर्फ मैदान पर ही नहीं चमका, बल्कि वह कमाई के मामले में भी सुपरहिट रहे. आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि मिस्टर आईपीएल की कुल संपत्ति कितनी है और किन-किन रास्तों से उनकी मोटी कमाई होती है. सुरेश रैना भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना की नेटवर्थ करीब $25 मिलियन आंकी जाती है. यही वज है कि वो वह भारत के टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में 7वें और 8वें नंबर पर रहते हैं. रैना ने 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी रैना की कमाई करोड़ों में होती है. आइए जानते हैं कैसे क्रिकेट करियर से हुई तगड़ी कमाई सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट के सितारे हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है. 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम और चैंपियंस ट्रॉफी 2014 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. इंडियन प्रीमियर लीग में वो पहले सीजन से खेले. आईपीएलरैना की संपत्ति में बड़ा योगदान लेकर आया. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इंटरनेशनल क्रिकेट से भी उन्होंने मोटी फीस हासिल की. 2020 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट और फिर 2022 में सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री में कदम रखा और खूब कमाई की. महल जैसा घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन रैना दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद के राजनगर में आलीशान बंगले के मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है. घर में आउटडोर जिम, बड़ा गार्डन, शानदार बालकॉनी और प्राइवेट थिएटर तक मौजूद है. उनका कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं. रैना को कारों का शौक है. उनके पास पोर्शे बॉक्सस्टर,ऑडी Q7, फोर्ड मस्टैंग, रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज GLE 350D, मिनी कूपर BMW जैसी लग्जरी कार हैं. October 25, 2024 कहां-कहां से कमाई करते हैं सुरेश रैना? संन्यास के बाद भी रैना की कमाई करोड़ों में है. वो कमेंट्री, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भारी इनकम हासिल करते हैं. रैना ने क्रिकेट के बाद कई नए क्षेत्रों में कदम रखा था. वो एडिडास, बूस्ट, टाइमेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के वह ब्रांड एंबेसडर रहे. इतना ही नहीं उन्होंने माटे बेबीकेयर और Sahicoin जैसे स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया. हाल ही में उन्होंने एम्सटर्डम में अपना Raina Indian Restaurant शुरू किया, जो यूरोप में भारतीय खाने को लोकप्रिय बना रहा है. इन तमाम जगहों से रैना की कमाई होती है. क्यों कहे जाते हैं मिस्टर आईपीएल? रैना आईपीएल के इतिहास में सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. कई साल तक वह लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बाद में विराट कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था. IPL में रैना की निरंतरता ने उन्हें अलग मुकाम दिलाया. वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आज भी हैं. रैना के नाम 200 मैचों में 5529 रन दर्ज हैं, जिसमें 2 शतक और 38 फिफ्टी हैं. सुरेश रैना का इंटरनेशन करियर कैसा रहा? सुरेश रैना यूपी से आते हैं. उनका इंटरनेशन क्रिकेट करियर शानदार रहा है. रैना ने 200203 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. फिर 2005 में उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह मिली. 2006 में टी20 डेब्यू भी कर लिा. फिर 4 साल बाद यानी 2010 में टेस्ट डेब्यू किया. रैना सीमित ओवरों के क्रिकेट में जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं. आज भी उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में होती है. 18 टेस्ट में 26.48 की औसत से 768 रन बनाए. 226 वनडे में 5 शतक और 36 अर्धशतक के साथ 5,615 रन किए, जबकि टी20 के 78 मैचों में 29.18 की औसत के साथ 1,605 रन किए हैं. रैना के नाम दर्ज हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड सुरेश रैना को फैंस आज भी मिस करते हैं. रैना के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. इतना ही नहीं वो टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं. आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. गौर करने वाली बात ये है कि सुरेश रैना डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. वह वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन और 100 कैच लपकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं. ये तमाम उपलब्धियां उन्हें खास खिलाड़ी बनाती हैं. ये भी पढ़ें: 10 चौके 10 छक्के 121 रन...संजू सैमसन के साथ मिलकर उड़ाया गर्दा, 177 रन ठोक रच डाला इतिहास
Suresh Raina Birthday Suresh Raina Happy Birthday News Suresh Raina Net Worth What Happen To Suresh Raina Suresh Raina Income Source Suresh Raina Suresh Raina Car Collection सुरेश रैना की कुल संपत्ति सुरेश रैना नेटवर्थ सुरेश रैना नेटवर्थ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ತನ್ನ 13 ವರ್ಷದ ಮಗಳಿಗಾಗಿ 1000 ಕೋಟಿ ಆಸ್ತಿ ಮಾಡಿಟ್ಟ ಕರ್ನಾಟಕದ ಏಕೈಕ ನಟಿ! ಬಾಡಿಗಾರ್ಡ್ಗೆ ತಿಂಗಳಿಗೆ 7 ಲಕ್ಷ ಸಂಬಳ ಕೊಡ್ತಾಳೆ ಈ ಆಗರ್ಭ ಶ್ರೀಮಂತೆAaradhya Bachchan Net worth: ಐಶ್ವರ್ಯಾ ರೈ ಮತ್ತು ಅಭಿಷೇಕ್ ಬಚ್ಚನ್ ಮಗಳು ಆರಾಧ್ಯ ಬಗ್ಗೆ ಹೆಚ್ಚಿನ ವಿವರಣೆ ಬೇಕಿಲ್ಲ. ಅಮ್ಮನಂತೆ ಅಂದವಾಗಿರುವ ಈಕೆ ತನ್ನ ೧೩ ವರ್ಷ ವಯಸ್ಸಲ್ಲೇ ಅಪಾರ ಆಸ್ತಿಯ ಒಡತಿಯಾಗಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
Smriti Mandhana Net Worth: स्मृति मंधाना की सालाना कमाई भारी! मंगेतर पलाश के बैंक बैलेंस को देती है कड़ी टक्करSmriti Mandhana Net Worth in Rupees: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से टल गई है। स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद पलाश-स्मृति ने शादी पोस्टपोन का फैसला लिया। इस बीच आज आपको बताते हैं दोनों की नेटवर्थ कितनी...
Read more »
Diljit Dosanjh Net Worth: कितनी है दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ? इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स से लौटे खाली हाथ53rd International Emmy Awards: भारत एक्टर और सिंगर की फिल्म अमर सिंह चमकीला को कोई भी एमी अवॉर्ड नहीं मिला। जानें इस पंजाबी एक्टर और सिंगर की नेटवर्थ कितनी है।
Read more »
गंभीर के सपोर्ट में उतरे रैना, बोले- गौती भैया का कोई दोष नहीं, खिलाड़ियों को लेनी होगी जिम्मेदारीSuresh Raina defended Gautam Gambhir: सुरेश रैना ने गौतम गंभीर का बचाव किया है. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया घर में लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज गंवाने की कगार पर खड़ी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 30 रन से हारने के बाद भारत पर दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है.रैना ने कहा कि इसमें गंभीर या सपोर्ट स्टाफ की गलती नहीं है.
Read more »
Suresh Raina: गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुरेश रैना, बोले- बल्लेबाजों की नाकामी कोच की गलती नहींभारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना मुख्य कोच गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे हैं। रैना का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी का दोष कोच को नहीं देना चाहिए। भारत दक्षिण
Read more »
अमेरिका में UG करने जा रहे स्टूडेंट्स हो जाएं अलर्ट, डिग्री के बाद भी जॉब की मारामारी! जानें कितना बुरा है हालUS Degree Worth: अमेरिका को भारतीय स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए इसलिए चुनते हैं, ताकि यहां पर डिग्री मिलने के बाद उन्हें तुरंत जॉब मिल जाए। मगर अब हालात ऐसे नहीं हैं।
Read more »
