Supreme Court: हरियाणा के वकील की गिरफ्तारी मामला, सुनवाई कल; धर्मांतरण रोधी कानून के खिलाफ अपील पर विचार नहीं

Supreme Court News

Supreme Court: हरियाणा के वकील की गिरफ्तारी मामला, सुनवाई कल; धर्मांतरण रोधी कानून के खिलाफ अपील पर विचार नहीं
Anti Conversion LawSupreme Court NewsIndia News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वकील विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने वकील विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी। उन्होंने हत्या के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी दलील में कहा कि वह इस मामले में केवल एक सह-अभियुक्त का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विक्रम की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा, इस मामले में तत्काल सुनवाई इसलिए जरूरी है क्योंकि एक वकील को महज पेशेवर काम करने के कारण फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। दलीलों को सुनने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा, हम इस पर बुधवार को सुनवाई करेंगे। बता दें कि वकील के खिलाफ कार्रवाई से भड़के वकीलों के संघ ने विगत छह नवंबर को दिल्ली की जिला अदालतों में काम का बहिष्कार किया था। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में वकील विक्रम सिंह ने अपनी तत्काल रिहाई और गुरुग्राम की एसटीएफ की कथित अवैध कार्रवाइयों की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग भी की है। जुलाई 2019 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रू में पंजीकृत कराने वाले विक्रम वर्तमान में हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद हैं। उन्होंने हरियाणा और दिल्ली सरकारों के अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी इस मुकदमे में पक्षकार बनाया है। धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ तत्काल सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। ये याचिकाएं उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ दायर की गई हैं। एक याचिकाकर्ता के वकील ने तुरंत सुनवाई करने और धर्मांतरण रोधी कानूनों पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाएं दिसंबर में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी। इससे पहले धर्मांतरण रोधी कानून पर रोक की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर को विभिन्न राज्यों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था। पीठ ने तब राज्यों को उनके जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था और इसके बाद याचिकाकर्ताओं को दो सप्ताह में अपना उत्तर दाखिल करने की अनुमति दी थी। इस मामले को छह सप्ताह के बाद सूचीबद्ध किया गया था। पीठ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक द्वारा बनाए गए धर्मांतरण रोधी कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।.

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने वकील विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी। उन्होंने हत्या के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी दलील में कहा कि वह इस मामले में केवल एक सह-अभियुक्त का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विक्रम की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा, इस मामले में तत्काल सुनवाई इसलिए जरूरी है क्योंकि एक वकील को महज पेशेवर काम करने के कारण फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। दलीलों को सुनने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा, हम इस पर बुधवार को सुनवाई करेंगे। बता दें कि वकील के खिलाफ कार्रवाई से भड़के वकीलों के संघ ने विगत छह नवंबर को दिल्ली की जिला अदालतों में काम का बहिष्कार किया था। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में वकील विक्रम सिंह ने अपनी तत्काल रिहाई और गुरुग्राम की एसटीएफ की कथित अवैध कार्रवाइयों की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग भी की है। जुलाई 2019 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रू में पंजीकृत कराने वाले विक्रम वर्तमान में हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद हैं। उन्होंने हरियाणा और दिल्ली सरकारों के अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी इस मुकदमे में पक्षकार बनाया है। धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ तत्काल सुनवाई नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। ये याचिकाएं उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ दायर की गई हैं। एक याचिकाकर्ता के वकील ने तुरंत सुनवाई करने और धर्मांतरण रोधी कानूनों पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाएं दिसंबर में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी। इससे पहले धर्मांतरण रोधी कानून पर रोक की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर को विभिन्न राज्यों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था। पीठ ने तब राज्यों को उनके जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था और इसके बाद याचिकाकर्ताओं को दो सप्ताह में अपना उत्तर दाखिल करने की अनुमति दी थी। इस मामले को छह सप्ताह के बाद सूचीबद्ध किया गया था। पीठ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक द्वारा बनाए गए धर्मांतरण रोधी कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Anti Conversion Law Supreme Court News India News In Hindi Latest India News Updates सुप्रीम कोर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में जहरीली हवा के चलते इंडिया गेट पर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की मांगदिल्ली में जहरीली हवा के चलते इंडिया गेट पर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की मांगProtest at India Gate over toxic air in Delhi, demands for action from Supreme Court दिल्ली में जहरीली हवा के चलते इंडिया गेट पर प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की मांग
Read more »

Supreme Court: जजों के खिलाफ गलत आरोपों के बढ़ते चलन पर सीजेआई ने जताई नाराजगSupreme Court: जजों के खिलाफ गलत आरोपों के बढ़ते चलन पर सीजेआई ने जताई नाराजगसुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने जजों के खिलाफ गलत आरोप लगाने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जब जज किसी पार्टी के पक्ष में फैसला नहीं देते, तो ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस गवई एन.
Read more »

NSA पर अमृतपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, डिब्रूगढ़ जेल में रहेगा बंदNSA पर अमृतपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, डिब्रूगढ़ जेल में रहेगा बंदAmritpal Singh Plea On Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अमृतपाल के नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत हिरासत में रखे जाने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार किया.
Read more »

SC Acquits Nithari Killings Convict Surendra Koli, Orders Immediate ReleaseSC Acquits Nithari Killings Convict Surendra Koli, Orders Immediate ReleaseClosing a 20-year saga, the Supreme Court acquitted Nithari killings convict Surendra Koli, allowing his curative petition. The court quashed all convictions, ordering his immediate release from jail.
Read more »

पतंजलि के 'धोखा' वाले च्यवनप्राश एड पर रोक: दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दूसरों को नीचा नहीं दिखा सकते, 72 घंटे के...पतंजलि के 'धोखा' वाले च्यवनप्राश एड पर रोक: दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दूसरों को नीचा नहीं दिखा सकते, 72 घंटे के...Patanjali Chyawanprash Ad Ban Controversy Update; Follow Ramdev Baba, Delhi High Court, Patanjali Ad Fraud Latest News on Dainik Bhaskar.
Read more »

Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाका, जिला अदालत के बाहर कार में ब्लास्ट, 12 की मौतPakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाका, जिला अदालत के बाहर कार में ब्लास्ट, 12 की मौतPakistan Blast: car explodes outside district court in Islamabad, 12 killed Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाका, जिला अदालत के बाहर कार में ब्लास्ट, 12 की मौत
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:51:05