Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: घिसी-पिटी कहानी, ओवरएक्टिंग से भरी है वरुण-जाह्नवी की फिल्म

वरुण धवन News

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: घिसी-पिटी कहानी, ओवरएक्टिंग से भरी है वरुण-जाह्नवी की फिल्म
जाह्नवी कपूरसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हो गई है. इसमें सनी और तुलसी को आप अपने प्यार को वापस जीतने की कोशिश करते देखें...

एक वक्त था जब वरुण धवन और डायरेक्टर ने मिलकर हमें 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्में दी थीं. ये दोनों ही परफेक्ट पिक्चरें नहीं थीं, लेकिन मजेदार जरूर थीं. इनमें वरुण संग आलिया भट्ट का रोमांस, इमोशनल कनेक्शन और कॉमेडी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीता है.

जब फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का इंतजार किया जा रहा था, तब उससे भी इन्हीं सब चीजों की उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि ये फिल्म कुछ और ही निकली. क्या है फिल्म की कहानी?पिक्चर की शुरुआत होती है, बाहुबली बने सनी संस्कारी से, जो संस्कारी होने के साथ-साथ 'शायरी किंग' भी है. सनी को प्यार है अनन्या से. दोनों ने दो साल डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप बताकर अनन्या चली जाती है और परिवार के प्रेशर में आकर अमीर विक्रम सिंह से शादी के लिए हां कह देती है. अनन्या से शादी करने का सनी का सपना ही रह जाता है, लेकिन फिर उसे पता चलता है तुलसी के बारे में.तुलसी कुमारी , विक्रम की गर्लफ्रेंड थी जिसे छोड़कर वो अपनी मां की मर्जी की लड़की अनन्या से ब्याह रचा रहा है. तुलसी, विक्रम की याद में आंसू बहा रही है और मूव ऑन करने की पुरजोर कोशिश कर रही है. मगर ऐसा कुछ हो नहीं पा रहा है. सनी और तुलसी की मुलाकात होती है, और दोनों मिलकर अपने-अपने एक्स की शादी को तोड़ने और अपने प्यार को दोबारा जीतने का प्लान बनाते हैं. अब सवाल ये है कि दोनों इसमें कामयाब होंगे या नहीं. Advertisement फिल्म में नहीं खास दमपिक्चर की शुरुआत काफी ढीली होती है. आप इससे जुड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको सनी की थकी हुई शायरी सुनने को मिलती है. कोई खास पल ऐसा नहीं आता जिसमें आपको मजा आए. धीरे-धीरे पिक्चर उस पड़ाव पर पहुंचती है, जब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के किरदार अपने एक्स के सामने होते हैं और वहां आप दोनों की ओवरएक्टिंग देखते हैं. किसी ने मुझे कहा था कि सालों से एक जैसी ही एक्टिंग कर रहे हैं और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' देखकर ये बात सच तो लगती है.वरुण धवन का मजाकिया अंदाज और उनकी खराब शायरी कुछ हद तक आपको फिल्म से जोड़ती है, लेकिन उनका ये अंदाज आप पहले भी कई फिल्मों में देख चुके हैं. जाह्नवी कपूर की परफॉरमेंस पर कमेंट कर पाना थोड़ा मुश्किल है. रोना, हंसना, मस्ती, रोमांस सब वो इस फिल्म में कर रही हैं, लेकिन असर कुछ नहीं डाल रहा.सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के साथ वही हुआ है, जो दो फेमस स्टार्स के साथ सेकेंड लीड में होने पर एक्टर्स के साथ होता है. उनका काम पसंद करने लायक स्क्रीनटाइम ही उन्हें नहीं मिला. लेकिन जितनी भी देर के लिए वो पर्दे पर थे अच्छे लगे. फिल्म का क्लाइमेक्स आते-आते आपको फर्क पड़ना बंद हो जाता है कि कौन किसे मिला और किसके प्यार में है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आप फर्स्ट हाफ में ही समझ चुके हैं कि क्या होने वाला है. बल्कि ट्रेलर से ही पता चल गया था कि क्या होने वाला है. ये कहानी बॉलीवुड में पुरानी भी तो है. Advertisement फिल्म की कहानी पेरेंट्स के प्रेशर, बिखरते रिश्तों और महिलाओं की आजादी पर बात करती है, लेकिन इसे स्क्रीनप्ले में ढंग से ढाला ही नहीं गया. पेरेंट्स का स्क्रीनटाइम ही इतना कम है कि कुछ भी आपके दिल तक नहीं पहुंचता. आप बस फिल्म देख रहे हो. उसमें किरदारों ने बढ़िया कपड़े पहने हैं, आलीशान सेट है, 'चटपटे' गाने हैं. 'पनवाड़ी' और 'बिजुरिया' सॉन्ग को पहले ही सुनकर पसंद किया जा चुका है. इसके अलावा फिल्म में कुछ ऐसा खास नहीं है, जिसके लिए आप बैठकर इसे अपना वक्त दें. हां, मनीष पॉल का काम मजेदार है. उन्हें स्क्रीन पर कुक्कू के किरदार में देखकर आपको सही में हंसी आती है. लेकिन मनीष का ये अवतार भी तो पुराना ही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

जाह्नवी कपूर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रिलीज से पहले सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को तगड़ा झटका, 60% किसिंग सीन होगा कटरिलीज से पहले सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को तगड़ा झटका, 60% किसिंग सीन होगा कटVarun Dhawan की मचअवेटेड फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से जुड़ी बड़ी खबर है. CBFC ने फिल्म को हरी झंडी तो दे दी है लेकिन कुछ बदलाव करने को कहा है.
Read more »

संस्कारी तो बस नाम का है वरुण...फिल्म रिलीज से पहले ये क्या कह गए शशांक खेतान?संस्कारी तो बस नाम का है वरुण...फिल्म रिलीज से पहले ये क्या कह गए शशांक खेतान?Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने फिल्म की कहानी और वरुण धवन के किरदार को लेकर बात की. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म का जैसा नाम है वो वैसा बिल्कुल भी नहीं है.
Read more »

वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर CBFC की कैंची, हटाए गए कई सारे Kissing सीन्सवरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर CBFC की कैंची, हटाए गए कई सारे Kissing सीन्सवरुण धवन सान्या मल्होत्रा जाह्नवी कपूर और रोहित सराफ की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को सीबीएफसी ने यू/ए 13 सर्टिफिकेट दिया है। कुछ किसिंग सीन काटे गए हैं और शराब विरोधी चेतावनी शामिल करने को कहा गया...
Read more »

लक्ष्मी जी की कथा | Diwali Mata Laxmi Ki Kathaलक्ष्मी जी की कथा | Diwali Mata Laxmi Ki KathaMaha Laxmi Ki Katha in Hindi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजन करने के वाद दिवाली की कथा अवश्य सुननी चाहिए। आइए जानते हैं दिवाली पर पढ़ने वाली व्रत कथा के बारे में...
Read more »

Sunny Sanskari Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर 'संस्कारी' निकला हमारा सनी, एडवांस बुकिंग में किया धांसू कलेक्शनSunny Sanskari Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर 'संस्कारी' निकला हमारा सनी, एडवांस बुकिंग में किया धांसू कलेक्शनवरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी गांधी जयंती पर ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर वन से मुकाबला करेगी। सनी संस्कारी एक रोमांटिक कॉमेडी है जबकि कांतारा चैप्टर 1 माइथोलॉजिकल ड्रामा है। सनी संस्कारी ने एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। अब देखना होगा कि एंटरटेनमेंट के लिए दोनों फिल्में दर्शकों को कितना लुभा पाती...
Read more »

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: परफेक्ट एंटरटेनर है वरुण-जाह्नवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीSunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: परफेक्ट एंटरटेनर है वरुण-जाह्नवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीअगर आप दशहरा और आने वाले वीकेंड पर किसी परफेक्ट एंटरटेनर फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हो गई है. अगर आप ये मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये इसका रिव्यू पढ़ लें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:42:42