Sunita Williams: मात्र 96 घंटे का ऑक्सीजन... हमेशा के लिए अंतरिक्ष में फंसने का डर! तीन संभावनाएं; एक में मौत का खतरा

Astronauts Sunita Williams News

Sunita Williams: मात्र 96 घंटे का ऑक्सीजन... हमेशा के लिए अंतरिक्ष में फंसने का डर! तीन संभावनाएं; एक में मौत का खतरा
Sunita Williams NewsSunita Williams SpacecraftSunita Williams Boeing Starliner
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 53%

Sunita Williams सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे दो महीने से अधिक समय हो चुका है। नासा उनकी और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी कराने के लिए विकल्पों की तलाश कर रहा है। इधर एक अमेरिकी एक्स्पर्ट ने तीन ऐसी संभावनाएं जताई हैं जिनमें अगर सुनीता और बुच का अंतरिक्ष यान फंसता है तो उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ पिछले दो महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसी हैं। शुरूआत में उन्हें आठ दिन में ही इस मिशन को पूरा कर लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद उनकी वापसी में देरी हो रही है। अब एक विशेषज्ञ ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि सुनीता और बुच विल्मोर ऐसी परिस्थिति में भी फंस सकते हैं, जहां उनके पास केवल 96 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति बचेगी। अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष प्रणालियों के पूर्व कमांडर रूडी रिडोल्फी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान गलत कोण पर पृथ्वी में प्रवेश करने का प्रयास करता है तो वह वायुमंडल से टकराकर वापस कक्षा में बना रह सकता है। दो और परिस्थितियों की जताई संभावना रिडोल्फी ने कहा कि ऐसी स्थिति में सुनीता और बुच मात्र 96 घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई के साथ ही अंतरिक्ष में फंसे रह सकते हैं। वहीं उन्होंने दो और परिस्थितियों की संभावना जताई, जो घटित हो सकती है। रिडोल्फी ने कहा कि एक अन्य संभावना में स्पेसक्राफ्ट गलत एलाइनमेंट के कारण पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने में विफल हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो स्टारलाइनर अनिश्चित काल के लिए अंतरिक्ष में फंसा रहेगा। जान को भी हो सकता है खतरा अंतिम संभावना के बारे में बताते हुए रिडोल्फी ने कहा कि इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन को खतरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरिक्ष यान सीधे कोण पर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो इससे अत्यधिक घर्षण और गर्मी के कारण उसकी हीट शील्ड फेल हो सकती है। ऐसी स्थिति में स्पेसक्राफ्ट सतह पर पहुंचने से पहले ही जल जाएगा और इससे उसमें सवार अंतरिक्ष यात्रियों की जान भी जा सकती है। नासा तलाश रहा विकल्प इधर, नासा अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द ही सुरक्षित वापस लाने के विकल्प तलाश रहा है, लेकिन अभी भी कई संभावित जोखिम हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। नासा स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने पर भी विचार कर रहा है, जो कि सितंबर 2024 में प्रस्थान करेगा।.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ पिछले दो महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसी हैं। शुरूआत में उन्हें आठ दिन में ही इस मिशन को पूरा कर लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद उनकी वापसी में देरी हो रही है। अब एक विशेषज्ञ ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि सुनीता और बुच विल्मोर ऐसी परिस्थिति में भी फंस सकते हैं, जहां उनके पास केवल 96 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति बचेगी। अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष प्रणालियों के पूर्व कमांडर रूडी रिडोल्फी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान गलत कोण पर पृथ्वी में प्रवेश करने का प्रयास करता है तो वह वायुमंडल से टकराकर वापस कक्षा में बना रह सकता है। दो और परिस्थितियों की जताई संभावना रिडोल्फी ने कहा कि ऐसी स्थिति में सुनीता और बुच मात्र 96 घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई के साथ ही अंतरिक्ष में फंसे रह सकते हैं। वहीं उन्होंने दो और परिस्थितियों की संभावना जताई, जो घटित हो सकती है। रिडोल्फी ने कहा कि एक अन्य संभावना में स्पेसक्राफ्ट गलत एलाइनमेंट के कारण पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने में विफल हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो स्टारलाइनर अनिश्चित काल के लिए अंतरिक्ष में फंसा रहेगा। जान को भी हो सकता है खतरा अंतिम संभावना के बारे में बताते हुए रिडोल्फी ने कहा कि इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन को खतरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरिक्ष यान सीधे कोण पर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो इससे अत्यधिक घर्षण और गर्मी के कारण उसकी हीट शील्ड फेल हो सकती है। ऐसी स्थिति में स्पेसक्राफ्ट सतह पर पहुंचने से पहले ही जल जाएगा और इससे उसमें सवार अंतरिक्ष यात्रियों की जान भी जा सकती है। नासा तलाश रहा विकल्प इधर, नासा अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द ही सुरक्षित वापस लाने के विकल्प तलाश रहा है, लेकिन अभी भी कई संभावित जोखिम हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। नासा स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान में भी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने पर भी विचार कर रहा है, जो कि सितंबर 2024 में प्रस्थान करेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sunita Williams News Sunita Williams Spacecraft Sunita Williams Boeing Starliner NASA To Save Sunita Williams Sunita Williams Stranded Boeing Starliner Space Station

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उन्नाव : कुएं में गिरा बकरी का बच्चा, बचाने के लिए उतरे 2 युवकों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौतउन्नाव : कुएं में गिरा बकरी का बच्चा, बचाने के लिए उतरे 2 युवकों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौतमंगलवार की देर शाम सूखे कुएं में एक बकरी का बच्चा गिर गया था बच्चे को बचाने के लिए कुएं में एक एक कर उतरे दो लोगों की मौत हो गई।
Read more »

कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के पीछे एक SUV जिम्मेदार, चालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाकोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के पीछे एक SUV जिम्मेदार, चालक गिरफ्तार, जानें पूरा मामलादिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत का मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.
Read more »

राऊ की आईएएस कोचिंग में हुई मौतों की जांच के लिए केंद्र ने पैनल बनायाराऊ की आईएएस कोचिंग में हुई मौतों की जांच के लिए केंद्र ने पैनल बनायागृह मंत्रालय ने सोमवार को नई दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया.
Read more »

9 में से 1 भारतीय को कैंसर होने का खतरा, एक्सपर्ट से जानें समय रहते कैसे करें बचाव9 में से 1 भारतीय को कैंसर होने का खतरा, एक्सपर्ट से जानें समय रहते कैसे करें बचावCancer Risk In India: देश में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नौ में से एक भारतीय को कैंसर का खतरा हो सकता है.
Read more »

बर्तन साफ करने वाला स्क्रब दे सकता है आपको गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतीबर्तन साफ करने वाला स्क्रब दे सकता है आपको गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतीआपकी रसोई में रखा बर्तन धोने वाला स्क्रब, जो रोजाना आपके बर्तनों को चमकाने का काम करता है, असल में आपके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है.
Read more »

PAK vs BAN: खराब शुरुआत के बाद अयूब और शकील ने पाकिस्तान को उबारा, बाबर आजम सस्ते में आउटPAK vs BAN: खराब शुरुआत के बाद अयूब और शकील ने पाकिस्तान को उबारा, बाबर आजम सस्ते में आउटबारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे की देरी हुई थी। बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:25:01