'स्त्री 2' की रिलीज में दो दिन बाकी है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा कर प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म ' स्त्री 2 ' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। हालांकि, इंतजार खत्म होने के कगार पर है। फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी की एडवांस बुकिंग जारी है। इसी बीच निर्माताओं ने दर्शकों को लुभाने के लिए एक खास काउंटडाउन पोस्ट किया है, जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज से दो दिन पहले ' स्त्री 2 ' का नया पोस्टर जारी ' स्त्री 2 ' को लेकर चर्चा नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। दर्शक 2018 की हिट 'स्त्री' की अगली कड़ी ' स्त्री 2 ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार राव के एक नए, दिलचस्प पोस्टर के साथ प्रत्याशा की आग बढ़ा दी है। इस नए पोस्टर में राव अपने हाथों से दिल का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार के आकर्षण और रहस्य को दर्शाता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जे टेलर है, जे आशिक है…अरे जे तो चंदेरी के राजकुमार हैं। दो दिन में आ रहे हैं, इन्हें देखने आइएगा जरूर।' Angry Young Men trailer: 'एंग्री यंग मेन' का शानदार ट्रेलर जारी, सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की दिखी झलक Je tailor hai, je aashiq hai.
..arey je toh Chanderi ke राजकुमार hai! 🫶🏻👻 2 din mein aa rahe hain, inhe dekhne aaiyega zaroor. Book your tickets now 🔗 - https://t.co/QnumQlqKSO 🔗 - https://t.co/hTtVolAE2K 🔗 - https://t.co/3ELiXoLgQY#Stree2 in cinemas this Thursday,… pic.twitter.com/roXbDcTTCp — Maddockfilms August 13, 2024 'स्त्री 2' की रिलीज डेट, स्टारकास्ट इस आकर्षक पोस्टर ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है, जो गुरुवार 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, जो लोग 15 अगस्त का इंतजार नहीं कर सकते उनके लिए विशेष सीमित रात्रि शो 14 अगस्त को रात 9:30 बजे से उपलब्ध होंगे। ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस बार ‘स्त्री 2’ में चंदेरी के निवासी एक नए राक्षस से लड़ने के मिशन पर दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान अमर कौशिक ने संभाली है।
Stree 2 Release Stree 2 New Poster Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Entertainment News In Hindi Bollywood News In Hindi Bollywood Hindi News स्त्री 2 राजकुमार राव श्रद्धा कपूर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्नो वाइट लुक में पहुंची कैटरीना पति की फिल्म देखनेबैड न्यूज की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। इस इवेंट में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अन्य सेलेब्स स्टाइल में पहुंचे।
Read more »
Stree 2: आज की रात गाने में तमन्ना भाटिया ने दिखाए किलर मूव्स, देखें स्त्री 2 का पहला धमाकेदार गानाStree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 अगले महीने 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Read more »
'भोलेनाथ को सांपों का सौदागर पसंद नहीं' वाराणसी में एल्विश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर, जानें पूरा मामलाElvish Yadav: बीजेपी नेता दीपक सिंह राजवीर ने इस पोस्टर को जारी किया है और मंदिर प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई के साथ जांच की मांग की है.
Read more »
Ajith Kumar 32 Years In Films: अजित कुमार के प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, जारी हुआ 'गुड बैड अग्ली' का नया पोस्टरअजित कुमार ने इंडस्ट्री में 32 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने 'गुड बैड अग्ली' का नया पोस्टर जारी कर प्रसंसकों को तोहफा दिया है।
Read more »
Thangalaan: आरती के किरदार से दिल जीतने आ रहीं मालविका मोहनन, 'थंगलान' के निर्माताओं ने जारी किया पोस्टरविक्रम अभिनीत फिल्म 'थंगलान' की अभिनेत्री मालविका मोहनन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।
Read more »
Stree 2 Advance Booking: स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़Stree 2 Release: श्रद्धा कपूर की हॉरर फिल्म स्त्री 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली है.
Read more »
