Stree 2 worldwide box office collection day 8: हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' तेज रफ्तार से 500 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है. फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. जानिए राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' पिछले 8 दिनों में दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
नई दिल्ली. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज कर रही है. देश ही नहीं बल्कि, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई का डंका बज रहा है. दुनियाभर में फिल्म हर दिन बंपर कलेक्शन कर रही है.
7वें दिन ‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. अब ‘स्त्री 2’ तेज रफ्तार से 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म ने 8 दिनों में दुनियाभर में कितना बिजनेस कर लिया है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. एक या फिर दो दिन में मूवी 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी. राजकुमार राव ने इंस्टा हैंडल पर ‘स्त्री 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई की लेटेस्ट जानकारी दी है, जिसके मुताबिक फिल्म अब तक 428 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस कर चुकी है. View this post on Instagram A post shared by RajKummar Rao ‘स्त्री 2’ बनी साल 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 363 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया है. वहीं, इंडिया में नेट कमाई 308 करोड़ रुपये हुई है. इसी के साथ ही राजकुमार और श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ साल 2024 की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. इसके अलावा ‘स्त्री 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है. हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है ‘स्त्री 2’ ‘स्त्री 2’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इससे पहले फ्रेंचाइजी में ‘स्त्री’, ‘रूही’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं. ‘स्त्री 2’ साल 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है. अक्षय कुमार-वरुण धवन के कैमियो ने जीता दिल बताते चलें कि ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स ने काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इसमें अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो ऑडियंस को बहुत पसंद आया.
Stree 2 Worldwide Box Office Collection Stree 2 Worldwide Box Office Collection Day 8 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 Worldwide Box Office Day 8 Stree 2 Box Office Records Stree 2 Box Office News Stree 2 Imdb Stree 2 Film Stree 2 Movie Stree 2 Trending Film स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्त्री 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन श्रद्धा कपूर राजकुमार राव स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jatt & Juliet 3 Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी के साथ टकराई थी ये पंजाबी फिल्म, कमाई का बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्डJatt & Juliet 3 Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की इस पंजाबी फिल्म ने कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया.
Read more »
लगातार फिल्में फ्लॉप होने पर छलका अक्षय कुमार का दर्द, बोले- 'जो भी होता है अच्छे के लिए होता है'अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म खेल खेल में के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉक्स ऑफिस पर अपनी हालिया असफलताओं के बारे में खुलकर बात की.
Read more »
बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कलेक्शनबॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कलेक्शन
Read more »
स्त्री 2: राजकुमार को मिली श्रद्धा से ज्यादा फीस, 5 मिनट में वरुण ने कमाए इतने करोड़!राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. पहले दिन मूवी ने बंपर कमाई है.
Read more »
Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
