Stock Market Updates 16 April 2025: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए हैं.
Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज हल्की गिरावट के साथ हुई है. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखा. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों इंडेक्स प्री-ओपनिंग में थोड़ी तेजी दिखाने के बाद शुरुआती कारोबार में फिसल गए.
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए हैं. सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स 104.07 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 76,838.96 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 31.10 अंक यानी 0.13% चढ़कर 23,359.65 के लेवल पर पहुंच गया. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार ने अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली है.प्री-ओपनिंग में दिखी हल्की तेजीआज यानी बुधवार, 16 अप्रैल की सुबह 9:09 बजे प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 261.89 अंक यानी 0.34% बढ़कर 76,996.78 पर था. वहीं, निफ्टी 50 भी 15.55 अंक यानी 0.067% की हल्की बढ़त के साथ 23,344.10 पर था.शुरुआती कारोबार में बाजार फिसलालेकिन शुरुआती कारोबार में इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 127.56 अंक यानी 0.17% गिरकर 76,607.33 पर आ गया. निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.16% गिरकर 23,291.80 पर कारोबार करता दिखा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहने वालों में शामिल रहे.ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतबीती रात अमेरिका का वॉल स्ट्रीट भी गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है. चीन और हांगकांग के बाजारों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. जापान का निक्केई इंडेक्स भी नीचे आया है, जिसकी बड़ी वजह Nvidia की ओर से चीन को एक अहम चिप के निर्यात पर अमेरिका की नई पाबंदी है.पिछले 2 दिन में बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की संपत्ति में उछालहालांकि, मंगलवार 15 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था. सेंसेक्स 1,577.63 अंक यानी 2.10% की तेजी के साथ 76,734.89 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 500 अंक यानी 2.19% बढ़कर 23,328.55 पर बंद हुआ. पिछले दो कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. शेयर बाजार की तेजी से इन दो दिनों में निवेशकों की संपत्ति करीब 18.42 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई.फिलहाल बाजार की चाल ग्लोबल संकेतों पर निर्भर करती नजर आ रही है. ऐसे में निवेशकों को किसी भी बड़े फैसले से पहले बाजार के रुझान और ग्लोबल मार्केट के अपडेट्स पर नजर बनाए रखना चाहिए.
Sensex Today Nifty Share Market Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stock Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,500 के पारStock Market Updates: आज अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी बढ़ोतरी देखी गई. फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज सहित सभी शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. जिसमें सबसे अधिक बढ़त अदाणी ग्रीन एनर्जी में देखी गई
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, सेंसेक्स- निफ्टी में शानदार उछालStock Market Updates: पिछले छह सत्रों में लगातार तेजी से सेंसेक्स 4,155 अंक और निफ्टी 1,261 अंक चढ़ चुका है. इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति में 27.10 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
Read more »
BSE सेंसेक्स चढ़कर बंद हुआ, फिर क्यों डूब गए निवेशकों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये?लगातार सातवें दिन शेयर बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 32.81 अंक और निफ्टी 10.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, ओपनिंग के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावटStock Market Today: Flat start of the stock market, Sensex and Nifty fall after opening । शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, ओपनिंग के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ।
Read more »
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हलजल, क्या अमेरिकी टैरिफ का होगा प्रभाव?Stock Market Today आज 28 मार्च को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है। बाजार में लगातार हलचल जारी है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में अमेरिका टैरिफ का प्रभाव इतना नहीं दिख रहा है। कल 27 मार्च को शेयर बाजार अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुआ...
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में आई सुस्ती, सेंसेक्स 191 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावटStock Market Today’s Performance आज 28 मार्च को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। जिसके बाद बाजार में लगातार हलचल जारी रही। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स BSE Sensex और एनएसई निफ्टी Nse Nifty लाल निशान पर बंद हुए है। बीएसई सेंसेक्स 191 अंक गिरकर 77414 पर और एनएसई निफ्टी 72 अंक लुढ़ककर 23519 पर क्लोज हुआ...
Read more »
