Stock Market Loss: ईरान जंग से टेंशन में बाजार, 4 दिन में ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस-HDFC को तगड़ा घाटा

#Reliance News

Stock Market Loss: ईरान जंग से टेंशन में बाजार, 4 दिन में ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस-HDFC को तगड़ा घाटा
#HdfcbankStock MarketSensex
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 41 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 183%
  • Publisher: 63%

US-Iran War के चलते शेयर बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है. बीते सप्ताह के महज चार कारोबारी दिनों में देश की सात बड़ी कंपनियों के 1.75 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. सबसे तगड़ा घाटा Reliance को हुआ.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में आने वाले नए-नए अपडेट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. ये जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने वालों की चिंता भी बढ़ रही है.

ऐसा हो भी क्यों न आखिर बीते सप्ताह का ही उदाहरण लें, तो महज चार कारोबारी दिनों में निवेशकों की 1.75 लाख करोड़ की दौलत स्वाहा हो गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से सात को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा है और इनमें सबसे ज्यादा नुकसान में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीय, एचडीएफसी बैंक और SBI रहे हैं. और पढ़ेंUS-Iran War खत्म होता नहीं दिख रहा है और भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों पर इसका असर दिखा है. बात भारतीय शेयर बाजार की करें, तो बीते सप्ताह BSE Sensex 949.74 अंक या 1.27% की गिरावट में रहा, जबकि NSE Nifty में 294.9 अंक या 1.27% की गिरावट दज की गई. मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की बात करें, तो टॉप-10 में से सात का मार्केट कैप घटा है, जबकि तीन ग्लोबल टेंशन के बीच भी अपने निवेशकों को कमाई कराने में कामयाब रही हैं. ये है टॉप-3 लूजर कंपनियांबीते सप्ताह रामनवमी के मौके पर शेयर बाजार में क्लोजिंग थी और महज चार दिन ट्रेडिंग हुई थी. इन चार कारोबारी दिनों में देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप घटकर 18.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. कंपनी के निवेशकों ने 89,720 करोड़ रुपये गंवा दिए. दूसरे नंबर पर HDFC Bank रहा और इसका मार्केट कैपिटल 37,249 करोड़ रुपये गिरकर 11.64 लाख करोड़ रुपये रह गया. नुकसान कराने में तीसरे नंबर पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई रहा, SBI Market Cap 35,399 करोड़ रुपये कम होकर 9.42 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. Advertisement इन कंपनियों ने भी कराया नुकसानरिलायंस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के अलावा अपने निवेशकों को घाटा कराने वाली अन्य कंपनियों के बारे में बात करें, तो...कंपनी मार्केट कैप घाटाICICI Bank 8.83 लाख करोड़ रुपये 8,122 करोड़ रुपयेBharti Airtel 10.50 लाख करोड़ रुपये 2,480 करोड़ रुपये HUL 4.87 लाख करोड़ रुपये 2,091 करोड़ रुपयेTCS 8.67 लाख करोड़ रुपये 271 करोड़ रुपये बाजार में भूचाल, लेकिन यहां कमाईजहां सेंसेक्स की सात टॉप कंपनियों ने निवेशकों का घाटा कराया, तो वहीं तीन कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाने वाले फायदे में रहे. LT का मार्केट कैप 18,052 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 4.90 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं Bajaj Finance की मार्केट वैल्यू में 8,680 करोड़ रुपये का उछाल आया और ये 5.25 लाख करोड़ रुपये हो गई. इसके अलावा आईटी दिग्गज कंपनी Infosys Market Value 6,245 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 5.15 लाख करोड़ रुपये हो गई. Advertisement नुकसान के बाद भी RIL का दबदबाभले ही बीते सप्ताह रिलायंस को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में वो पहले पायदान पर रही. इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, Bharti Airtel, SBI, ICICI Bank, TCS, Bajaj Finance, Infosys, LT और HUL का स्थान रहा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Hdfcbank Stock Market Sensex Nifty Mukesh Ambani Reliance Share Reliance Market Cap HDFC Share Crash HDFC Bank Loss HDFC Bank Market Cap HDFC Bank Investors Loss Stock Market News Top Companies Top-10 Firms Market Value Market Cap SBI Mcap ICICI Bank Market Cap TCS Market Cap Bajaj Finance Mcap HUL Mcap Middle East War War Impact On Stock Market US Vs Iran Israel Attacks Iran Iran Strikes Israel Hormuz Tension Crude Oil Price Gold-Silver Rate Business Ki Khabar Sha Bazar Ki Taza Khabar एचडीएफसी बैंक रिलायंस मार्केट कैप शेयर बाजार शेयर बाजार की ताजा खबर बिजनेस की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Stock Market: अगले हफ्ते BSE-NSE पर सिर्फ 3 दिन होगी ट्रेडिंग, 4 दिन बंद रहेगा बाजार; देखें हॉलिडे लिस्टStock Market: अगले हफ्ते BSE-NSE पर सिर्फ 3 दिन होगी ट्रेडिंग, 4 दिन बंद रहेगा बाजार; देखें हॉलिडे लिस्टअगले सप्ताह बीएसई-एनएसई पर महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के कारण केवल तीन दिन ट्रेडिंग होगी। साप्तहिक छुट्टी सहित कुल चार दिन बाजार बंद रहेगा।
Read more »

Stock Market Crash: ये 3 संकेत... भारतीय शेयर बाजार में आ सकती है बड़ी गिरावट, US मार्केट क्रैशStock Market Crash: ये 3 संकेत... भारतीय शेयर बाजार में आ सकती है बड़ी गिरावट, US मार्केट क्रैशअमेरिकी बाजार में शुक्रवार देर रा‍त बड़ी गिरावट देखने को मिली. डॉउ जोन्‍स 1.73 फीसदी तक टूट गया. इसके साथ ही डॉउ फ्यूचर आगे भी बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है.
Read more »

Weight Loss Tips: रोजाना एक जैसा खाना खाकर तेजी से घटा सकते हैं वजन! रिसर्च में हुआ खुलासाWeight Loss Tips: रोजाना एक जैसा खाना खाकर तेजी से घटा सकते हैं वजन! रिसर्च में हुआ खुलासाWeight Loss Tips: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है. एक नई स्टडी के मुताबिक, रोज एक जैसा खाना खाने और कैलोरी को बैंलेंस रखने से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:36