Stock Market :भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई है. सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी50 में 300 अंकों की बढ़त. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है.
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 1100 अंक तक उछल गया है. वहीं, निफ्टी50 में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी ढांचे में बदलाव करने और जीएसटी दरें घटाने के ऐलान ने आज स्टॉक मार्केट में जोश भर दिया. प्रधानमंत्री ने इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश करने की बात कही. ऐसा होने पर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ कम हो जाएगा और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी. आज शेयर बाजार खुलते ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गया. बीएसई सेंसेक्स बाजार खुलने के कुछ देर बाद 1100 प्वाइंट्स यानी 1.13% की तेजी के साथ 81,765 तक पहुंच गया. निफ्टी 50 में भी 310 अंकों की तेजी आई और यह 250022 के आंकड़े को छू गया. ये भी पढ़ें- Mutual Funds: इन 6 स्कीम्स ने 3 साल लगातार दिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न! जानिए बेस्ट वैल्यू फंड्स इन शेयरों में जोरदार तेजी सोमवार के शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3.6 फीसदी उछल गया, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.7 फीसदी चढ़ा. निफ्टी बैंक 1.2 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.4 फीसदी ऊपर रहा. एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर लगभग स्थिर रहे. दूसरी ओर, आईटी और फार्मा शेयर शुरुआती कारोबार में थोड़े कमजोर रहे. हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसे ऑटोमोबाइल दिग्गजों के शेयर आज 8 फीसदी तक उछल गए. यह तेजी एंट्री-लेवल टू-व्हीलर्स, कॉम्पैक्ट कार्स और हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी में संभावित कटौती की खबरों के बाद आई. हीरो मोटोकॉर्प ने निफ्टी गेनर्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया और इसके शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. क्यों आई जोरदार तेजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी रिफॉर्म के ऐलान का तो सबसे ज्यादा सकारात्मक असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा ही है, साथ ही एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की सॉवरिन क्रेडिट रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB करने और रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने से भी बाजार में तेजी आई है. पिछले हफ्ते भी बाजार में रही तेजी पिछले हफ्ते निफ्टी 50 सूचकांक कुल 0.25% मजबूत हुआ और शुक्रवार को 24,631 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 0.30% की तेजी के साथ 80,598 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही. बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के रुझान ने बाजार को सहारा दिया.
भारतीय शेयर बाजार Sensex सेंसेक्स Nifty50 निफ्टी50 Share Market Stock Market Stock Market Today Stock Market Latest News GST Reforms PM Narendra Modi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trump ने भारत पर फिर फोड़ा टैरिफ बमDonald Trump ने भारत पर फोड़ा टैरिफ का दूसरा बम, 25 से बढ़ाकर 50% किया टैक्स
Read more »
ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में मामूली गिरावट, मार्केट खुलते ही 1.61 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक लुढ़काStock Market Falls: गुरुवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुली। यह गिरावट ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के कारण आई।
Read more »
Stocks to Buy: आज ITI Ltd और Caplin Point समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के सिग्नलStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर बीते गुरुवार को मजबूती देखने को मिली थी। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 79.27 अंक चढ़कर 80,623.26 अंक पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 21.95 अंक की बढ़त के साथ 24,596.
Read more »
Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 24600 के पारएचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
Read more »
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के 15 संकल्पस्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के 15 संकल्प
Read more »
मोदी के GST 2.0 पर ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी की बड़ी मांग, कहा- जल्द आधिकारिक पत्र जारी करे सरकारCongress Demands Discussion Paper On GST: कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के GST की दरें कम करने की घोषणा के बाद एक ऑफीशियल डिस्कशन पेपर की मांग की है.
Read more »
