Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर सोमवार को तेजी का सिलसिला बना रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 194.07 अंक चढ़कर 82,559.84 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 42.80 अंक की तेजी के साथ 25,278.
नई दिल्ली: विदेशी फंडों के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार 10वें सत्र में बढ़कर नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने 194.
07 अंक यानी 0.24 फीसदी उछलकर 82,559.84 अंक के नए मुकाम को हासिल किया। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 359.51 अंक बढ़कर 82,725.28 अंक के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.80 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,278.70 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान इसने 25,333.65 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ था। इस तरह निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, ईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस सर्वाधिक बढ़त हासिल करने में सफल रही थीं। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।इन शेयरों में दिख रही तेजीमोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस ने Page Industries, Safari Industries, Sun Pharma, Britannia, Paytm, SRF और Newgen Software Technologies पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।इन स्टॉक्स में मंदी के संकेतएमएसीडी ने Sky Gold, Nile, Kfin Technologies, Fine Organics Industries, Affle और Aurobindo Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।इन शेयरों में दिख रही खरीदारीजिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Gujarat Gas, Bajaj Holdings, Godrej Industries, Kalyan Jewellers, UTI AMC, GSPL और Radico Khaitan शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
शेयर बाजार न्यूज News About शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स एनएसई निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज Stock Market Stock Market News News About Stock Market Bse Sensex
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stocks to Watch: आज Tips Industries, Crisil समेत इन शेयरों से होगा फायदा, तेजी के संकेतStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर गुरुवार को बिकवाली हावी हो गई थी। बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 581.79 अंक लुढ़ककर 78,798.94 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 180.
Read more »
Stocks to Watch: आज India Glycols, CDSL समेत इन शेयरों से मिलेगा माल, क्या हैं संकेत?Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट का सिलसिला कायम रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 692.89 अंक टूटकर 78,956.
Read more »
Stocks to Watch: आज TCS, Mphasis समेत ये शेयर भरेंगे झोली, दिख रहे तेजी के संकेतStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर मंगलवार को तेजी देखने को मिली थी। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 378.18 अंक चढ़कर 80,802.86 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 126.20 अंक की तेजी के साथ 24,698.
Read more »
Stocks to Watch: आज Natco Pharma, IndiGo समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेतStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर गुरुवार को तेजी का सिलसिला कायम रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.89 अंक चढ़कर 81,053.19 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 41.30 अंक की तेजी के साथ 24,811.
Read more »
Stocks to Watch: आज TCPL Packaging, Swaraj Engines समेत इन शेयरों से होगा फायदा, लगाएंगे दांव?Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर सोमवार को तेजी का दौर कायम रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 611.90 अंक चढ़कर 81,698.11 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 187.45 अंक की तेजी के साथ 25,010.
Read more »
Stocks to Watch: आज TVS Holdings, Kifin Technologies समेत इन शेयरों में होगा फायदा, दिख रही है तेजीStock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर बुधवार को तेजी का सिलसिला बरकरार रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73.80 अंक चढ़कर 81,785.56 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 34.60 अंक की तेजी के साथ 25,052.
Read more »
