Sri Lanka: श्रीलंका का 'ड्रैगन' को झटका, चीन ने बनाया था एयरपोर्ट, लेकिन प्रबंधन करेगी भारतीय कंपनी

Sri Lanka News

Sri Lanka: श्रीलंका का 'ड्रैगन' को झटका, चीन ने बनाया था एयरपोर्ट, लेकिन प्रबंधन करेगी भारतीय कंपनी
IndiaChinaMattala Rajapaksha Airport
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 51%

श्रीलंका की सरकार ने इस एयरपोर्ट का मैनेजमेंट भारत की कंपनी शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की कंपनी रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिए सौंप दिया है। श्रीलंका की कैबिनेट ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

श्रीलंका की सरकार ने अपने 20.9 करोड़ डॉलर की लागत से बने मत्ताला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन भारत और रूस की कंपनियों को सौंपने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट का निर्माण चीन द्वारा किया गया है। श्रीलंका सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को यह फैसला लिया है। यह एयरपोर्ट श्रीलंका के तटीय शहर हंबनटोटा के नजदीक स्थित है। हंबनटोटा बंदरगाह को श्रीलंका की सरकार ने 99 वर्षों के लिए चीन को लीज पर दिया हुआ है। ऐसे में इसी बंदरगाह के नजदीक स्थित एयरपोर्ट का प्रबंधन भारतीय कंपनी को मिलना अहम है। लगातार घाटे के चलते श्रीलंका ने लिया फैसला मत्ताला राजापक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण साल 2013 में हुआ था। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए वित्तीय मदद चीन के एक्सिम बैंक ने दी थी। हालांकि यह एयरपोर्ट अपने निर्माण के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल यहां कम संख्या में फ्लाइट्स आती हैं। साथ ही यह जिस जगह बना है, वह पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील है। इस एयरपोर्ट से श्रीलंका की सरकार को काफी घाटा उठाना पड़ा। यही वजह है कि श्रीलंका की सरकार ने इस एयरपोर्ट का मैनेजमेंट भारत की कंपनी शौर्य एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और रूस की कंपनी रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिए सौंप दिया है। श्रीलंका की कैबिनेट ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। महिंदा राजपक्षे की सरकार में हुआ था एयरपोर्ट का निर्माण श्रीलंका की सरकार ने भारतीय और रूसी कंपनियों के लिए कितने में यह डील की है, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। चीन के कर्ज की उच्च ब्याज दरों की वजह से श्रीलंका का घाटा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि श्रीलंका की सरकार चीन के एक्सिम बैंक से लिए गए कर्ज को फिर से पुनर्संगठित करने की मांग भी कर रही है। श्रीलंका सरकार ने चीन के एक्सिम बैंक से विभिन्न परियोजनाओं के लिए 4.

2 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। जिनमें से एक इस एयरपोर्ट का निर्माण भी शामिल था। जब श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे की सरकार थी, उसी समय एयरपोर्ट का निर्माण हुआ था। राजपक्षे पर चीन समर्थित होने के आरोप भी लगते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India China Mattala Rajapaksha Airport Hambantota India News In Hindi Latest India News Updates श्रीलंका चीन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Byju’s के CEO अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, अब फाउंडर रवींद्रन संभालेंगे कामकाजByju’s के CEO अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, अब फाउंडर रवींद्रन संभालेंगे कामकाजByjus CEO Arjun Mohan Resigns: नकदी संकट का सामना कर रही एडटेक कंपनी ने पिछले साल सितंबर में मोहन को अपने भारतीय परिचालन के सीईओ के रूप में पदोन्नत किया था.
Read more »

लोकसभा चुनाव से पहले BSP का एक्शन, झांसी से अपने प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को दिखाया बाहर का रास्‍तालोकसभा चुनाव से पहले BSP का एक्शन, झांसी से अपने प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को दिखाया बाहर का रास्‍ताबीएसपी ने राकेश कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बुधवार को पार्टी ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित करते हुए टिकट भी काट दिया।
Read more »

Lok Sabha Election 2024: चुनाव में पैसों का कितना रोल? लगातार बढ़ रहा चुनावी खर्चLok Sabha Election 2024: चुनाव में पैसों का कितना रोल? लगातार बढ़ रहा चुनावी खर्चअमिताभ तिवारी ने बताया कि उम्मीदवारों के खर्च को लेकर तो चुनाव आयोग का नियम है लेकिन पार्टी चुनाव में कितना खर्च करेगी उसे लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया है.
Read more »

Reliance Jio ने तोड़ा चीन का गुरूर, कंपनी ने ड्रैगन के सिर से छीना ये ताजReliance Jio ने तोड़ा चीन का गुरूर, कंपनी ने ड्रैगन के सिर से छीना ये ताजसाल-दर-साल का आकलन करें तो इसमें 35.
Read more »

5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12, चेक करें दाम5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12, चेक करें दामओप्पो ने अपने ग्राहकों के लिए के सीरीज में एक नया फोन Oppo K12 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। फोन को कंपनी 6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:23:58