Sri Lanka Vs South Africa World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका की राह मुश्किल की, 9 विकेट से हराया

United States News News

Sri Lanka Vs South Africa World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका की राह मुश्किल की, 9 विकेट से हराया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 53%

Sri Lanka Vs South Africa World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका की राह मुश्किल की, 9 विकेट से हराया WorldCup2019 CWC2019 SLvsSA

चेस्टर ली स्ट्रीट में विश्व कप के 35वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी कायम है पर अब ये इतना आसान नहीं होगा। इस विश्व कप में ये दक्षिण अफ्रीका की दूसरी जीत है। अब दक्षिण अफ्रीका आठ मैचों में पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर आ गई है जबकि श्रीलंका की टीम सात मैचों में छह अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 49.

3 ओवर में 203 रन पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका को ये मैच जीतने के लिए 204 रन बनाने थे। जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को प्रोटियाज ने नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और कप्तान डु प्लेसि नेशतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। प्रोटियाज ने 37.2 ओवर में एक विकेट पर 206 रन बनाए। दूसरी पारी में मलिंगा ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डी कॉक को 15 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। 31 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान डु प्लेसि और हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और नाबाद 175 रन बनाए। डु प्लेसि 96 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हाशिम अमला भी 80 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। प्रोटियाज गेंदबाजों के सामने नहीं चल पाए श्रीलंकाई बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज चल नहीं पाए और पूरी टीम 203 रन पर 49.3 ओवर में ही सिमट गई। टीम की शुरुआत काफी खराब रही और कप्तान व ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने बिना खाता खोले ही आउट हो गए। दिमुथ को रबाडा ने डु प्लेसि के हाथों कैच करवा दिया। अविष्का फर्नांन्डो को प्रीटोरियस ने 30 रन पर डु प्लेसि के हाथों कैच करवा दिया। श्रीलंका का तीसरा विकेट कुशल परेरा के तौर पर गिरा। कुशल को भी प्रीटोरियस ने 23 रन पर क्रिसे मौरिस के हाथों कैच करवा दिया। अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए और 11 रन पर क्रिस मौरिस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कुशल मेंडिस को 23 रन पर प्रीटोरियस ने कैच आउट करवा दिया। धनंजय डि सिल्वा 24 रन बनाकर डुमिनी का शिकार बने और बोल्ड हो गए। जीवन मेंडिस ने 18 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और उन्हें क्रिस मौरिस ने प्रीटोरियस के हाथों कैच करवा दिया। थिसारा परेरा को फेहलुकवायो ने रबाडा के हाथों कैच करवा दिया। इसुरु उडाना 17 रन बनाकर आउट हुए जबकि लसिथ मलिंगा को क्रिस मौरिस ने चार रन पर आउट कर दिया। सुरंगा लकमल पांच रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्रिस मौरिस व प्रीटोरिस ने तीन-तीन जबकि रबाडा ने दो विकेट लिए। फेहलुकवायो व जेपी डुमिनी को एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। लुंगी नगीडी और डेविड मिलर टीम से बाहर हैं। उनकी जगह प्रीटोरियस और जेपी डुमिनी को मौका दिया गया। श्रीलंका की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ। नुवान प्रदीप अंतिम ग्यारह में नहीं थे। उनकी जगह सुरंगा लकमल टीम में शामिल किया गया। For Sri Lanka, Suranga Lakmal replaces Nuwan Pradeep.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मलिंगा ने डीकॉक को बोल्ड किया, अमला-डुप्लेसिस क्रीज परमलिंगा ने डीकॉक को बोल्ड किया, अमला-डुप्लेसिस क्रीज परश्रीलंका की टीम 49.3 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्वाएन प्रिटोरियस और क्रिस मॉरिस ने 3-3 विकेट लिए अविष्का फर्नांडो ने कुसल परेरा के साथ 67 रन की साझेदारी की मधुमक्खियों के कारण 48वें ओवर में खिलाड़ी और अंपायर जमीन पर लेट गए | Sri Lanka vs South Africa | ICC Cricket World Cup 2019 Live 35th Updates of Sri Lanka, South Africa at Chester-le-Street
Read more »

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार हराया, 9 विकेट से जीत दर्ज कीदक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार हराया, 9 विकेट से जीत दर्ज कीश्रीलंका ने पहले 203 रन बनाए, दक्षिण अफ्रीका ने 37.2 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया फाफ डुप्लेसिस ने 96 और हाशिम अमला ने 80 रन बनाए, दोनों ने शतकीय साझेदारी की दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत, श्रीलंका की तीसरी हार सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे | Sri Lanka vs South Africa | ICC Cricket World Cup 2019 Live 35th Updates of Sri Lanka, South Africa at Chester-le-Street
Read more »

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरायादक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरायाजीत के बावजूद विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का सफ़र ख़त्म. श्रीलंका का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज़ से.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:37:02