Srinagar Lok Sabha Chunav Result 2019 Live: आगा मोहसिन को पछाड़ फारूक अब्दुल्ला ने बनाई बढ़त

United States News News

Srinagar Lok Sabha Chunav Result 2019 Live: आगा मोहसिन को पछाड़ फारूक अब्दुल्ला ने बनाई बढ़त
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

अब तक के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला बढ़त बनाए हुए हैं ResultsOnAajTak ElectionResults2019

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुख‍िया और वर्तमान सांसद फारूक अब्दुल्ला फ‍िर से चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने श्रीनगर लोकसभा सीट से शेख खाल‍िद जहांगीर को उतारा है.

इस सीट पर मतगणना के दौरान मिलने वाले रुझान और अंतिम परिणाम जानने के लिए इस पेज पर बने रहें और इसे रिफ्रेश करते रहें. मैं राम कृष्ण आपको पल-पल की जानकारी से अपडेट कराता रहूंगा.LIVE 01:30 IST- अब तक के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि पीडीपी के आगा सैयद मोहस‍िन दूसरे नंबर पर हैं.LIVE 11:51 IST- अब तक फारूक अब्दुल्ला को 59 हजार 373 वोट, आगा सैयद मोहस‍िन को 20 हजार 78 वोट और इमरान रजा अंसारी को 15 हजार 257 मिले हैं. इसके अलावा बीजेपी के शेख खालिद जहांगीर को 1161 वोट मिले हैं. LIVE 11:20 IST- अब तक फारूक अब्दुल्ला को 45 हजार 623 वोट, आगा सैयद मोहस‍िन को 16 हजार 439 वोट और इमरान रजा अंसारी को 12 हजार 268 मिले हैं. इसके अलावा बीजेपी के शेख खालिद जहांगीर को 998 वोट मिले हैं. LIVE 11:18 IST- अबतक की मतगणना में रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस फारूक अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं, जबकि पीडीपी के आगा सैयद मोहस‍िन दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इमरान रजा अंसारी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. कितने प्रतिशत वोटिंग हुईश्रीनगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें क्षेत्र के कुल 12 लाख 93 हजार 936 वोटरों में से 14.08 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.जम्मू और कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याश‍ियों का भाग्य दांव पर लगा है. इसमें कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुख‍िया और वर्तमान सांसद फारूक अब्दुल्ला और बीजेपी से शेख खाल‍िद जहांगीर मैदान में हैं. पीडीपी ने आगा सैयद मोहस‍िन को उतारकर यहां का चुनावी दंगल रोचक बना द‍िया है. इसके अलावा नेशनल पैंथर्स पार्टी, जनता दल , श‍िवसेना, पीपुल कॉन्फ्रेंस, राष्ट्रीय जनक्रांत‍ि पार्टी, मानवाध‍िकार नेशनल पार्टी के उम्मीदवारों के साथ 3 न‍िर्दलीय भी चुनाव मैदान में क‍िस्मत आजमा रहे हैं.श्रीनगर की लोकसभा सीट से 1967 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के बख्शी गुलाम मोहम्मद जीते थे. 1971 में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एस.ए. शमीम ने जीत दर्ज की. इस हार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जबरदस्त वापसी की और लगातार चार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की. 1977 में इस सीट से बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला सांसद बनीं. इसके बाद 1980 में उनके बेटे फारूक अब्दुल्ला ने इस सीट से जीत दर्ज की. साल 1984 और 1989 में भी यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास ही रही और क्रमश: अब्दुल राशिक काबुली और मोहम्मद सफी भट सांसद बने. 1996 में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई और गुलाम मोहम्मद मीर मागामी जीते. साल 1998, 1999 और 2004 में यह सीट फिर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास आ गई और तीनों बार उमर अब्दुल्ला सांसद बने. इसके बाद 2009 में इस सीट से फारूक अब्दुल्ला उतरे और जीते, लेकिन 2014 का चुनाव वह हार गए. उन्हें पीडीपी के तारिक हामीद कर्रा ने हराया. इसके बाद 2017 में हुए उपचुनाव में एक बार फिर फारूक अब्दुल्ला इस सीट से सांसद बने. श्रीनगर लोकसभा सीट के अन्तर्गत 15 विधानसभा सीटें आती हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट की इन 15 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी.2017 के उपचुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला 10,776 वोटों से जीते थे. उन्हें 48,555 वोट मिला था, जबकि उनके प्रतिद्वंदी पीडीपी के नाजिर अहमद खान को 37,779 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी फारूक अहमद दार रहे थे. इससे पहले 2014 के आम चुनाव में पीडीपी के तारिक हामिद कर्रा ने फारूक अब्दुल्ला को 42,281 से मात दी थी. कर्रा को 1,57,923 वोट मिले थे. वहीं, फारूक को 1,15,643 वोट मिला था. तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी आगा सैयद मोहसिन थे. खास बात है कि इस सीट पर बीजेपी की जमानत जब्त हो गई थी. उसके प्रत्याशी फयाज अहमद भट को सिर्फ 4,467 वोट मिले थे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उमर अब्दुल्ला ने पूछा- अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी देशद्रोही हैं क्या?-Navbharat Timesउमर अब्दुल्ला ने पूछा- अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी देशद्रोही हैं क्या?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी क्या देशद्रोही हैं।
Read more »

BHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीBHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीमोबाइल फोन से फंड ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आइए जानें BHIM ऐप के नए फीचर्स के बारे में...
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

गली बॉय के बाद अब फिल्म '83' के लिए गाना गा सकते हैं रणवीर सिंहगली बॉय के बाद अब फिल्म '83' के लिए गाना गा सकते हैं रणवीर सिंहबॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के साथ कई खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। रणवीर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गली बॉय' में 'अपना टाइम आएगा' गाना गाया थश। इस गाने को सुनने के बाद सभी उनकी सिंगिंग के दीवाने हो गए।
Read more »

सोमवार से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं संकेतसोमवार से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं संकेतकच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ सकते हैं.
Read more »

देश में है एक अनूठा बैं‍ड, इसमें जेल के कैदी बजाते हैं बाजा, गाते हैं गानेदेश में है एक अनूठा बैं‍ड, इसमें जेल के कैदी बजाते हैं बाजा, गाते हैं गानेआप भी इस बैंड के बारे में जानकर हैरत में हो जाएंगे जब संगीन अपराधों में शामिल रहने के बाद सजा काट रहे है कैदी आपको शादी के मौके पर खुशियां बांटते दिखेंगे.
Read more »

चुनाव जीतने के लिए ऐसे काम करते हैं बीजेपी के ‘चाणक्य’ अमित शाह!– News18 हिंदीचुनाव जीतने के लिए ऐसे काम करते हैं बीजेपी के ‘चाणक्य’ अमित शाह!– News18 हिंदीBJP chanakya Amit Shah strategy for winning Elections,चुनाव जीतने के लिए अमित शाह की रणनीति. अमित शाह ने 2019 का चुनाव जीतने के लिए 312 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया. 161 रैलियां और 18 रोड शो किए. कुल 1.58 लाख किमी की यात्रा की. यह देश की किसी भी पार्टी के अध्यक्ष में सबसे अधिक है. amit shah's poll campaign Travel and Rallies, lok sabha election 2019 exit poll results
Read more »

केंद्र में सरकार बनाकर जो ओडिशा के मुद्दे सुलझाएगा, उसे देंगे समर्थन: BJD-Navbharat Timesकेंद्र में सरकार बनाकर जो ओडिशा के मुद्दे सुलझाएगा, उसे देंगे समर्थन: BJD-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल ने 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी प्रवक्ता अमर पटनायक ने साफ किया है कि जो पार्टी केंद्र में सरकार बनाकर ओडिशा के अलसुलझे मुद्दों पर को हल करने के लिए राजी होगी, हम उसे ही समर्थन देंगे।
Read more »

पाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountपाकिस्तान में सिख दुकानदारों ने दिखाई दरियादिली, इफ्तार के लिए रोजेदारों के दे रहे हैं Discountसिख दुकानदारों का कहना है कि यह छूट सिर्फ उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने रोजा रखा होगा. सिख दुकानदार ने कहा कि रोजादारों का सामान खरीदने पर छूट देने का फैसला इसलिए रखा गया है.
Read more »

क्‍या Jet के लौटेंगे अच्‍छे दिन? हिंदुजा ग्रुप ने दिखाई दिलचस्‍पीक्‍या Jet के लौटेंगे अच्‍छे दिन? हिंदुजा ग्रुप ने दिखाई दिलचस्‍पीआर्थिक संकट से जूझ रही प्राइवेट सेक्‍टर की एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में हिंदुजा ग्रुप ने दिलचस्‍पी दिखाई है.
Read more »

सऊदी अरब के खिलाफ क्यों हैं लखनऊ के मुसलमान | DW | 20.05.2019सऊदी अरब के खिलाफ क्यों हैं लखनऊ के मुसलमान | DW | 20.05.2019उत्तर प्रदेश की राजधानी में मुसलमानों का एक बड़ा हिस्सा सऊदी अरब का मुखर विरोध करता है. विरोध भी ऐसा जबरदस्त कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस तक सड़कों पर निकालते हैं. SaudiArabia UttarPradesh Muslims Lucknow ow
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:31