सोनम वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर इसी साल मार्च में 21 दिन का अनशन किया था ताकि राज्य के संवेदनशील क्षेत्र को ‘लालची’ उद्योगों से बचाया जा सके. उनके अनशन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था.
Sonam Wangchuk : वांगचुक ने फिर दी वॉर्निंग, लद्दाख को हक न मिला तो 15 अगस्त से फिर अनशन पर बैठेंगे सोनम सोनम वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर इसी साल मार्च में 21 दिन का अनशन किया था ताकि राज्य के संवेदनशील क्षेत्र को ‘लालची’ उद्योगों से बचाया जा सके.
उनके अनशन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था.T Series T Series के यूट्यूब पर कितने हैं फॉलोअर्स? दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चैनल, हर महीने इतने करोड़ छापते हैं भूषण कुमारसोनम वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर इसी साल मार्च में 21 दिन का अनशन किया था ताकि राज्य के संवेदनशील क्षेत्र को ‘लालची’ उद्योगों से बचाया जा सके. उनके अनशन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था.क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार की बेरुखी से नाराज होकर एक बार फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार लद्दाख के अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य का दर्जा और संवैधानिक संरक्षण की मांगों पर बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं करती है तो वह स्वतंत्रता दिवस से 28 दिवसीय अनशन शुरू करेंगे. वांगचुक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि शीर्ष निकाय लेह और लद्दाख के करगिल लोकतांत्रिक गठबंधन ने पिछले सप्ताह करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर द्रास के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा था. उन्होंने कहा कि हम चुनाव के दौरान सरकार पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते थे, हमें उम्मीद थी कि नयी सरकार कुछ ठोस कदम उठाएगी. अगर वे हमारी मांगों पर गौर नहीं करते और हमें बातचीत के लिए नहीं बुलाते हैं तो हम 15 अगस्त से एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे. मार्च में वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 दिन का अनशन किया था ताकि पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र को ‘लालची’ उद्योगों से बचाया जा सके. वांगचुक ने दावा किया कि सरकार ने लद्दाख को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा और पूर्ण राज्य का दर्जा देने के अपने वादे को उन उद्योगपतियों के दबाव में वापस ले लिया है जो पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र के संसाधनों का दोहन करना चाहते हैं. सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया कि लद्दाख में भूमि को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की सहमति के बिना सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवंटित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एलएएचडीसी की शक्तियों को कम किया जा रहा है और ऊपर से मंजूरी जारी की जा रही है. यही कारण है कि लद्दाख के लोग डरे हुए हैं. अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त होने के बाद लद्दाख बिना विधानसभा वाला एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया था. हालांकि, अब इस क्षेत्र का प्रशासन पूरी तरह नौकरशाहों के हाथ में है और लद्दाख के कई लोग मांग कर रहे हैं कि केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. छठी अनुसूची के तहत राज्य के भीतर विधायी, न्यायिक और प्रशासनिक स्वायत्तता के साथ स्वायत्त जिला परिषदों के गठन का प्रावधान होता है. ये परिषद अपने अधिकारक्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रों का प्रशासन करती हैं तथा राज्यपाल की सहमति से विशिष्ट मामलों पर कानून बनाती हैं. वे विवाद समाधान के लिए ग्राम परिषद का गठन करती हैं या न्यायालय स्थापित कर सकती हैं और अपने क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा सहित सुविधाओं व सेवाओं का प्रबंधन कर सकती हैं. उनके पास कर लगाने और कुछ गतिविधियों को विनियमित करने का भी अधिकार होता है. लद्दाख के पूर्व भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने भी मांग की थी कि स्थानीय आबादी की भूमि, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए इस क्षेत्र को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. 2019 में जनजातीय मामलों के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी वादा किया था कि क्षेत्र के लिए संवैधानिक दृष्टिकोण से जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी सोनम वांगचुक ने लद्दाख के हक के लिए अनशन किया था. उनके अनशन ने देश ही नहीं, दुनिया को भी ध्यान अपनी ओर खींचा था. Sonam Wangchuk: वांगचुक ने फिर दी वॉर्निंग, लद्दाख को हक न मिला तो 15 अगस्त से फिर अrajendra nagar coachingहिमालय से लेकर समंदर तक नहीं बचेंगे दुश्मन! चीन- PAK का 'काल' तैयार करने जा रहा भारतweather updatesSurat Newsजॉब ऑफर छोड़ UPSC की तैयारी में जुटी थी श्रेया, दिल्ली के दरकते सिस्टम ने ले ली जान×
Sonam Wangchuk Ladakh Statehood Kargil Democratic Alliance सोनम वांगचुक लद्दाख आंदोलन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sonam Bajwa के इस फोटोशूट ने गिराई बिजलियां, फैंस कर रहे जमकर तारीफ, देखें VIDEOSonam Bajwa : सोनम बजवा (Sonam Bajwa ) हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इन दिनों सोशल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
34 की उम्र में भी बेहद जवां दिखती हैं Sonam Bajwa, कैजुअल आउटफिट में एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, फैंस हुए फिदाSonam Bajwa : सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम बाजवा कैजुअल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sonam Bajwa का लेटेस्ट फोटोशूट, दिखीं बेहद खूबसूरत! कातिलाना पोज दे बनाया फैंस को दीवाना-videoSonam Bajwa : सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम बाजवा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सरकार अगर हमारी मांगों पर बातचीत शुरू नहीं करती है तो 15 अगस्त से शुरू करेंगे अनशन : सोनम वांगचुकमार्च में वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 दिनों का अनशन किया था
Read more »
15 अगस्त से करूंगा 28 दिनों का अनशन, अगर सरकार ने नहीं शुरू की बातचीत; सोनम वांगचुक का एलानसोनम वांगचुक ने दोबारा अनशन की घोषणा की है। इस बार वे 15 अगस्त से अनशन शुरू करेंगे और यह 28 दिनों तक चलेगा। सोनम ने कहा कि अगर लद्दाख की मांगों पर सरकार बातचीत शुरू नहीं करती है तो यह अनशन शुरू करेंगे। बता दें कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही...
Read more »
Sonam Wangchuk:‘स्वतंत्रता दिवस से शुरू करेंगे प्रदर्शन, अगर…’, सोनम वांगचुक ने की आंदोलन की घोषणाएक साक्षात्कार में वांगचुक ने कहा कि लेह और लद्दाख के दलों ने पीएम मोदी को अपनी मांगो का एक ज्ञापन सौंपा था. हम सरकार चुनाव के दौरान अधिक दबाव नहीं डालना चाहते थे. देश
Read more »
