Sonam Raghuwanshi: मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम? जिस ढाबे पर मिली… उसके मालिक ने खोला चौंकाने वाला रहस्य

Ghazipur-General News

Sonam Raghuwanshi: मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम? जिस ढाबे पर मिली… उसके मालिक ने खोला चौंकाने वाला रहस्य
Sonam RaghuwanshiSonam Raghuwanshi NewsSonam Raghuwanshi Arrested
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 21 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

मेघालय में राजा रघुवंशी की मौत के बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली। ढाबा मालिक साहिल ने बताया कि सोनम पैदल आई थी और अपने भाई से बात करके रोने लगी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है और पूछताछ कर रही है। मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मेघालय के शिलांग में राजा रघुवंशी की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी रविवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे में बदहवास हालत में मिली, जिसे पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जिस ढाबे में सोनम मिली उसके मालिक साहिल ने बताया कि वह ढाबे तक पैदल ही पहुंची थी। सोनम रघुवंशी नंदगंज के काशी चाय जायका पर रात में करीब एक बजे पहुंची थी। काशी चाय जायका के मालिक साहिल यादव ने बताया कि वह पैदल ही पहुंची थी। उसने मोबाइल मांगा और भाई से बात की और फिर रोने लगी। इसके बाद सोनम के भाई ने साहिल से यहां का पता पूछा और इसके करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और सोनम को अपने साथ लेते गई। वहीं, गाजीपुर में सोनम रघुवंशी के मिलने की खबरों के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी और इंदौर से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारी रघुवंशी की पत्नी और बाकी लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डाॅ.

ईरज राजा ने बताया कि सोनम रघुवंशी नंदगंज में एक ढाबे पर मिली। पहले उसने अपने परिजनों को बताया। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहां की पुलिस ने हमें सूचित किया। इसके बाद सोनम को नंदगंज ढाबे से लाकर वन स्टॉप सेंटर में रखा है। फिलहाल पूछताछ करने के साथ ही जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: ढाबे में मिली 17 दिन से लापता Sonam Raghuvanshi, पुलिस पहुंची तो बदहवास थी… अब खुलेंगे राज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sonam Raghuwanshi Sonam Raghuwanshi News Sonam Raghuwanshi Arrested Sonam Raghuwanshi Found Meghalaya Raja Raghuvanshi Ghazipur Dhaba Nandganj Kashi Chay Jayka Meghalaya Police SIT Raja Raghuvanshi Murder Case East Khasi Hills One Stop Center Ghazipur Sahil Yadav Dhaba Owner Uttar Pradesh Police Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाSonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाइंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि
Read more »

सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे पर मिली, पुलिस ने लिया हिरासत में, तीन और अरेस्‍टसोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे पर मिली, पुलिस ने लिया हिरासत में, तीन और अरेस्‍टगाजीपुर के सोनम और राजा रघुवंशी केस में नया मोड़ आया है, जहाँ सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। हनीमून के दौरान मेघालय में राजा की लाश मिली थी और सोनम लापता थी।
Read more »

Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाSonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाइंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि पत्नी सोनम ने
Read more »

दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगभग खुलासा हो चुका है. पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.
Read more »

बिहार में कहां से खरीदा पानी बॉटल और चिप्स, किस शहर में में किया स्टे? जानें सोनम रघुवंशी का शिलांग टू गाजीपुर रूट प्लानबिहार में कहां से खरीदा पानी बॉटल और चिप्स, किस शहर में में किया स्टे? जानें सोनम रघुवंशी का शिलांग टू गाजीपुर रूट प्लानSonam Raghuvanshi Ghazipur: मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून पर शिलांग गई सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। पुलिस को शक है कि वह अपने पति राजा की हत्या में शामिल है। राजा का शव मेघालय में मिला था। मेघालय पुलिस ने सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पता लगा रही है कि सोनम गाजीपुर कैसे...
Read more »

Sonam Raghuwanshi News: सुनिए रात 1 बजे ढाबे वाले से क्‍या बोली सोनम रघुवंशी... उसके फोन से सबसे पहले कहां की बात?Sonam Raghuwanshi News: सुनिए रात 1 बजे ढाबे वाले से क्‍या बोली सोनम रघुवंशी... उसके फोन से सबसे पहले कहां की बात?Sonam Raghuwanshi News: मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की गुत्थी सुलझ गई है। सोनम रघुवंशी गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सोनम ने ढाबे वाले से फ़ोन लेकर इंदौर में बात की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:00:09