हरियाणा चुनाव के लिए 90 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में सोनीपत जिले की 6 विधानसभी सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। हर बूथ को मतदाता के नजदीक बनाया गया है ताकि उन्हें वोटिंग के लिए लंबी दूरी तय ना करनी पड़े। जिले के 12 लाख से ज्यादा वोटर्स अपने मत का प्रयोग करने वाले...
निरंजन कुमार, सोनीपत। विधानसभा चुनाव के लिए 12,13,119 मतदाता छह विधायक चुनने के लिए वोट आज वोट डालेंगे। सोनीपत जिले के छह हलकों में इस बार 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस बार प्रचार के दौरान धूप, गर्मी, उमस, बादल, तेज हवा और वर्षा के बीच पसीना बहाया। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों में आरोप प्रत्यारोप के बीच सौहार्द भी देखने को मिला। प्रत्याशियों ने भाषा, मर्यादा और एक दूसरे का सम्मान रखा, तो जनता ने भी सभी मतदाताओं को पलकों पर बैठा कर स्वागत किया। करीब एक महीने के धुआंधार प्रचार के दौरान जनता ने प्रत्याशियों को खूब परखा और आज अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर विधायक बनाएंगे। जरूरी जानकारी हेल्पलाइन नंबर: 0130-1950 -6 बजे शाम तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी -07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा -200 मीटर के दायरे में मतदान केंद्र के पास वोट मांगने पर रोक -10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां हर हलके में रिजर्व रखी गई हैं कुल मतदाता- 1213119 पुरुष-648088 महिला-564998 कहां कितनी वोट विधानसभा-कुल -पुरुष- महिला -ट्रांसजेंडर गन्नौर 193415 -103198 -90217-0 राई -198792 -106936 -91848 -08 खरखौदा -176527 -94372 -82146-09 सोनीपत -249625 -129593 -12027 -05 गोहाना -194191 -103426 -90754 -11 बरोदा -188245 -101552 -86693 8 से 19 साल आयु-38317 विकलांग मतदाता-10549 85 साल से ऊपर उम्र-13054 100 साल से अधिक उम्र- 449 सर्विस वोट-6668 कुल मतदान केंद्र-1291 हाईराइज बिल्डिंगों में केंद्र-10 नए बूथ-31 सोनीपत-224 खरखौदा-189 गन्नौर-223 राई-218 गोहाना-214 बरोदा-223 क्रिटिकल बूथ-251 वल्नरेबल बूथ-12 कमजोर वर्ग के बूथ-171 मतदान केंद्रों की प्रकृति माडल मतदान केन्द्र-24 महिला कर्मचारी मतदान केंद्र-18 दिव्यांग कर्मचारी मतदान केंद्र-18 युवा कर्मचारी मतदान केंद्र-18 सुरक्षा हरियाणा पुलिस-1800 जवान अर्ध सैनिक बल-13 कंपनी उत्तर प्रदेश पुलिस-1200 होमगार्ड एक कंपनी- 80 से 85 जवान कहां कितने क्रिटिकल बूथ बरोदा-53 गन्नौर-38 राई-36 खरखौदा-40 सोनीपत-48 गोहाना-37 वल्नरेबल मतदान केन्द्र खरखौदा-04 सोनीपत 05 बरोदा-03 वोट पर्चियों के लिए ईसीआइ ; लिखकर 1950 पर एसएमएस करने के 15 सेकंड के अंदर वोट पर्ची मिल जाएगी। मतदान के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य व जिले की सीमा पर नाकाबंदी है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी तरह की हिंसा नहीं होने दी जाएगी।-सतेंद्र गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। मतदाता सुबह सात बजे से अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद है।-डा.
मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी पिछली बार मतदान प्रतिशत सोनीपत-61.76% खरखौदा-62.74% गन्नौर-68.22% राई-68.31% गोहाना-68.77% बरोदा-68.98%
Sonipat Vidhan Sabha Chunav 2024 Sonipat Assembly Election 2024 Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Haryana Vidhan Sabha Election 2024 Haryana Assembly Election 2024 Vidhan Sabha Election 2024 Assembly Election 2024 Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर में कम्युनिस्ट पार्टी की इकलौती सीट खतरे में: कुलगाम में यूसुफ तारिगामी 28 साल से अजेय, जमात कैंडिडे...Kulgam Assembly Election 2024; Follow Vidhan Sabha Chunav Ground Report, Latest News Analysis On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Jammu and Kashmir Vidhan Sabha Chunav Phase 2 LIVE: उमर अब्दुल्ला और रविंद्र रैना की किस्मत का फैसला आज, जम्मू-कश्मीर की 26 सीटों पर थोड़ी देर में वोटिंगJammu and Kashmir Assembly Elections Phase 2 Voting Live Updates: जम्मू और कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए आज मतदान होंगे. इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें तीन जिले जम्मू डिवीजन में हैं और तीन जिले घाटी के शामिल हैं.
Read more »
Jammu-Kashmir Elections Voting Live Updates: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का वोटिंग, 9 बजे तक 11.6 प्रतिशत मतदानJ&K Assembly Polls 2024 Phase 3 Live: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान में करीब 40 लाख मतदाता आज 415 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
Read more »
तीसरे चरण में कहां पर कितनी वोटिंग, देखेंJammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE: जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हुआ। इसमें 39.
Read more »
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE: हरियाणा चुनाव के लिए मतदान शुरू, 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव परHaryana Assembly Elections Voting 2024 LIVE Updates: हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज यानी शनिवार को मतदान होने जा रहा है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
Read more »
Faridabad Vidhan Sabha Chunav 2024 Live: छह सीटों के लिए मतदान आज, 64 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैदHaryana vidhan sabha Election 2024 हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर आज यानी 5 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाला जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
Read more »
