Somvati Amavasya 2024 Date: कब है सोमवती अमावस्या? शिव योग में करें स्नान और दान, जानें पितर कैसे होंगे खुश...

Somvati Amavasya 2024 Date News

Somvati Amavasya 2024 Date: कब है सोमवती अमावस्या? शिव योग में करें स्नान और दान, जानें पितर कैसे होंगे खुश...
Kab Hai Somvati Amavasya 2024Somvati Amavasya 2024 MuhuratBhadrapada Amavasya 2024 Date
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. उस दिन व्रत, स्नान, दान, शिव पूजा और पितरों के तर्पण का महत्व है. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ.

सोमवती अमावस्या उस दिन मनाई जाती है, जिस दिन अमावस्या ति​थि को सोमवार पड़ता है. सोमवती अमावस्या के ​अवसर पर सुबह में पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. जो नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं, वे घर पर ही स्नान करके व्रत रखते हैं, दान करते हैं.

शिव और शक्ति की पूजा करते हैं. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख और समृद्धि आती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि सोमवती अमावस्या कब है? सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान का मुहूर्त क्या है? सोमवती अमावस्या 2024 तारीख वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या भाद्रपद माह में है. इस बार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर दिन सोमवार को है. सोमवार की भाद्रपद आमवस्या होने के कारण यह सोमवती अमावस्या होगी. ये भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष? पितरों की नाराजगी दूर करने का पर्व, जानें श्राद्ध की तिथियां और तारीख सोमवती अमावस्या 2024 मुहूर्त 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त है, जो 04:29 ए एम से 05:15 ए एम तक है. इस समय में आप स्नान करें. इसके बाद भी आप स्नान कर सकते हैं. स्नान के बाद पूजा पाठ, दान आदि कर सकते हैं. उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:55 ए एम से 12:46 पी एम तक है. 2 शुभ योग में है सोमवती अमावस्या 2024 सोमवती अमावस्या के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन शिव योग और सिद्ध योग बन रहे हैं. शिव योग सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 20 मिनट तक है. उसके बाद से सिद्ध योग बनेगा, जो अगले दिन तक होगा. शिव योग पूजा पाठ, योग, साधना आदि के लिए अच्छा माना जाता है. उस दिन मघा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर देर रात 12 बजकर 20 मिनट तक है, उसके बाद से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है. ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन बाद बुध करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशिवालों की चमक उठेगी किस्मत! नई नौकरी, घर, वाहन सुख योग सोमवती अमावस्या 2024 पितरों के लिए तर्पण सोमवती अमावस्या के दिन आप अपने पितरों को तृप्त करने के लिए तर्पण कर सकते हैं. यह तर्पण स्नान के ठीक बाद कर सकते हैं. पितरों के लिए तर्पण जल, सफेद फूल, काले तिल और कुशा से करना चाहिए. कहा जाता है कि पितृ लोक में जल की कमी होती है, इसलिए तर्पण करके पितरों को तृप्त करते हैं. सोमवती अमावस्या का महत्व सोमवती अमावस्या को व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए. शिव और शक्ति की कृपा से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त हो सकता है. पूजा के समय माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए. इसके अलावा सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. पाप मिटते हैं और दुख दूर होते हैं. इस दिन पितर धरती पर आते हैं, ताकि उनकी संतान उनको तृप्त कर सके.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kab Hai Somvati Amavasya 2024 Somvati Amavasya 2024 Muhurat Bhadrapada Amavasya 2024 Date Somvati Amavasya 2024 Snan Daan Somvati Amavasya 2024 Pitru Tarpan Significance Of Somvati Amavasya सोमवती अमावस्या 2024 सोमवती अमावस्या 2024 मुहूर्त सोमवती अमावस्या 2024 शिव योग सोमवती अमावस्या 2024 स्नान और दान सोमवती अमावस्या का महत्व भाद्रपद अमावस्या 2024 सोमवती अमावस्या पर पितरों को कैसे खुश करें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hariyali Amavasya 2024 Date: कब है हरियाली अमावस्या? 4 शुभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें मुहूर्त, क्यों र...Hariyali Amavasya 2024 Date: कब है हरियाली अमावस्या? 4 शुभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें मुहूर्त, क्यों र...Hariyali Amavasya 2024 Date: हरियाली अमावस्या सावन कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस साल हरियाली अमावस्या के दिन 4 शुभ संयोग बन रहे हैं.
Read more »

Hariyali Amavasya 2024 Date: हरियाली अमावस्या कब है जानें तारीख, मुहूर्त और महत्वHariyali Amavasya 2024 Date: हरियाली अमावस्या कब है जानें तारीख, मुहूर्त और महत्वHariyali Amavasya kab hai: इस साल 2024 में हरियाली अमावस्या 4 अगस्त, रविवार के दिन है। इस दिन नवग्रहों और पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा और दान-पुण्य का महत्व माना जाता है। सावन में चारों तरफ हरियाली का वातावरण होता है, इसलिए सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता...
Read more »

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, चमक जाएगी आपकी किस्मतHariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, चमक जाएगी आपकी किस्मतसावन के महीने में हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। इसके अलावा अमावस्या पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं तो इस दिन गंगा स्नान करने के बाद राशि अनुसार दान Hariyali Amavasya Daan करें। आइए जानते हैं राशि अनुसार दान के बारे...
Read more »

कब है श्रावण मास की अमावस्या, जानें स्नान-दान और पितरों के पूजन का खास मुहूर्तकब है श्रावण मास की अमावस्या, जानें स्नान-दान और पितरों के पूजन का खास मुहूर्तश्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है. वातावरण की हरियाली के कारण इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं. इस बार हरियाली अमावस्या 4 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी.
Read more »

Hariyali Amavasya 024 : यहां जानें हरियाली अमावस्या को दान और स्नान का शुभ मुहूर्तHariyali Amavasya 024 : यहां जानें हरियाली अमावस्या को दान और स्नान का शुभ मुहूर्तहरियाली अमावस्या के दिन दान का उत्तम मुहूर्त सुबह 9 बजकर 5 मिनट से दोपहर 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. वहीं, तीसरा मुहूर्त 2 बजकर 7 मिनट से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
Read more »

Sawan 2024: शिव और शक्ति का क्या है संबंध, जानें सावन में इनकी उपासना कैसे करेंSawan 2024: शिव और शक्ति का क्या है संबंध, जानें सावन में इनकी उपासना कैसे करेंSawan 2024: सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है. सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है और 19 अगस्त दिन सोमवार तक रहेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:30