Skoda Kushaq Facelift टे‍स्‍टिंग के दौरान फिर दिखी, मिली फीचर्स की जानकारी, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

Skoda News

Skoda Kushaq Facelift टे‍स्‍टिंग के दौरान फिर दिखी, मिली फीचर्स की जानकारी, जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
KushaqFaceliftTesting
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

Skoda Kushaq भारतीय बाजार में स्‍कोडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट तक के वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से जल्‍द ही मिड साइज एसयवी Skoda Kushaq के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इसे टेस्टिंग के दौरान फिर देखा गया है। इसकी क्‍या जानकारी सामने आई है। आइए जानते...

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल स्‍कोडा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी Skoda Kushaq Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने से पहले इसकी टेस्‍टिंग कर रही है। टे‍स्‍टिंग के दौरान इसे फिर देखा गया है। एसयूवी की क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Skoda Kushaq Facelift होगी लॉन्‍च मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से अपनी मिड साइज एसयूवी कुशाक के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले टेस्‍ट किया जा रहा है। हाल में ही फिर से एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। क्‍या मिली जानकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक फिर से देखी गई स्‍कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन भी डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। क्‍या होगा बदलाव स्‍कोडा की कुशाक फेसलिफ्ट में ज्‍यादातर बदलाव डिजाइन और फीचर्स में हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फ्रंट बंपर, ग्रिल और हेडलाइट्स के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। फेसलिफ्ट मकें इसी हेडलाइट की पोजिशन को बदलकर ऊपर भी किया जा सकता है और इसी में इंडीकेटर भी दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें नए डिजाइन के साथ नई कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट्स को दिया जा सकता है। एसयूवी के इंटीरियर को भी अपडेट कर लॉन्‍च किया जा सकता है। साथ ही कुछ नए फीचर्स और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को भी बेहतर किया जा सकता है। उम्‍मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है। इंजन में होगा बदलाव? रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के इंजन में बदलाव होने की उम्‍मीद कम है। इसके मौजूदा वर्जन वाले इंजन को ही फेसलिफ्ट वर्जन में भी ऑफर किया जा सकता है। मौजूदा समय में कुशाक में एक लीटर और 1.

5 लीटर की क्षमता वाले इंजन को ऑफर किया जाता है। इसके साथ छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। कब होगी लॉन्‍च स्‍कोडा की ओर से अभी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि Skoda Kushaq Facelift को भारत में साल 2025 के आखिर या 2026 तक लॉन्‍च किया जा सकता है। कितनी होगी कीमत निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च के बाद ही सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि मौजूदा वर्जन की कीमत में 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी के साथ इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। किनसे होगा मुकाबला स्‍कोडा की ओर से कुशाक को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kia Seltos, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, MG Hector, Tata Harrier, Mahindra Scorpio N, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kushaq Facelift Testing Design Features Launch Car

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Skoda Kodiaq Lounge भारत में हुई लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगी जोरदार पावरSkoda Kodiaq Lounge भारत में हुई लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगी जोरदार पावरSkoda Kodiaq Lounge: स्कोडा ने कोडियाक एसयूवी में एक नया एडिशन शामिल कर दिया है और इसकी कीमत कंपनी ने 39.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है.
Read more »

आर्मी कैंटीन में मिलेगी Skoda Kylaq, स्कोडा की सबसे सस्ती SUV को खरीदना हुआ आसानआर्मी कैंटीन में मिलेगी Skoda Kylaq, स्कोडा की सबसे सस्ती SUV को खरीदना हुआ आसानस्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) खरीदने वाले खास तौर पर सेना के जवानों और सुरक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है कि यह एसयूवी आप देशभर के कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) में खरीद सकेंगे। सेना के जवानों को यह एसयूवी काफी कम दाम में मिल जाएगी।
Read more »

2025 Skoda Octavia RS इस दिन होगी लॉन्च, 6 अक्टूबर से बुकिंग कर पाएंगे ग्राहक2025 Skoda Octavia RS इस दिन होगी लॉन्च, 6 अक्टूबर से बुकिंग कर पाएंगे ग्राहक2025 Skoda Octavia RS Launch: इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 265bhp की जबरदस्त पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
Read more »

Tata Nexon Vs Skoda Kylaq: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी रहेगी बेहतर, पढ़ें खबरTata Nexon Vs Skoda Kylaq: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी रहेगी बेहतर, पढ़ें खबरTata Nexon Vs Skoda Kylaq ंभारतीय बाजार में टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर नेक्‍सन को ऑफर किया जाता है। इसके मुकाबले में स्‍कोडा की ओर से काइलैक को काफी पसंद किया जाता है। इंजन फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर हो सकता है। आइए जानते...
Read more »

भारत की सड़कों पर गदर काट देगी नई Renault Duster, लॉन्च से पहले जानें खासियतेंभारत की सड़कों पर गदर काट देगी नई Renault Duster, लॉन्च से पहले जानें खासियतेंRenault Duster Facelift: नई रेनो डस्टर में ग्राहकों को ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, Renault के नए लोगो वाली बड़ी ग्रिल, और हेडलैंप-टेललैंप दोनों में Y-आकार के एलिमेंट्स मिलेंगे.
Read more »

तहलका मचाने आ रही हैं Tata और Mahindra की नई SUVs! क्या आप तैयार हैं?तहलका मचाने आ रही हैं Tata और Mahindra की नई SUVs! क्या आप तैयार हैं?Upcoming Tata and Mahindra SUVs: आने वाले 3 से 4 महीनों में लगातार बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे जिनमें Tata Motors की Punch facelift से लेकर Harrier और Safari का पेट्रोल वर्ज़न भी शामिल है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:30:34