Siwan News : दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्याकांड से पर्दा उठा, सीवान पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात, चौंकाने व...

ASI Murder Case News

Siwan News : दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्याकांड से पर्दा उठा, सीवान पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात, चौंकाने व...
एएसआई हत्या कांडSiwan CrimeBihar Police Investigation
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

Siwan ASI Murder Case : बिहार के सीवान में एएसआई अनिरुद्ध कुमार की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है. यह मामला महज़ हत्या नहीं बल्कि एक खतरनाक ‘लस्ट ट्रैप’ का परिणाम निकला. दरअसल, एएसआई अनिरुद्ध की एक नर्तकी से बढ़ती नजदीकियां उनके लिए जानलेवा साबित हुई.

सीवान. लस्ट और शक के बीच पनपी दुश्मनी ने ऐसा जाल बुना कि दीपावली की रात एएसआई को प्रोग्राम दिखाने के बहाने बुलाकर बेरहमी से गला रेतकर मार दिया गया. पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सीवान जिले के दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की हत्या के पीछे ‘लव-ट्रैप’ का खौफनाक चेहरा सामने आया है. जांच में पता चला कि दरौंदा क्षेत्र के सिरसांव नवका टोला में रहने वाली कुछ नर्तकियों में से एक से एएसआई के रिश्ते गहरे हो गए थे. इसी बात से नाराज नर्तकी का शौहर जलने लगा था. दीपावली के दिन शौहर ने एएसआई को नर्तकी से बात करते देख लिया, जिसके बाद बहस और झगड़ा हुआ. इसके बाद हत्यारे ने, उसके साथी और कुछ अन्य सहयोगियों ने षड्यंत्र रचा. प्रोग्राम दिखाने के बहाने बुलाकर उन्होंने अनिरुद्ध का गला रेतकर हत्या कर दी. शव अरहर के खेत से बरामद हुआ था जिसका खुलासा कर लिया गया है. दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्याकांड का खुलासा बिहार की सीवान पुलिस ने दारौंदा थाना के एएसआई अनिरुद्ध हत्याकांड से पर्दा उठ गया है. सीवान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं मृतक एएसआई का मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी एवं चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया है. बता दें कि दो दिन पूर्व दरौंदा थाना में पदस्थापित दारोगा अनिरुद्ध कुमार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी. अनिरुद्ध कुमार का शव दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नवका टोला के अरहर के खेत में मिला था. घटना सामने आने के बाद सीवान एसपी मनोज तिवारी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित एसआईटी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. लव-ट्रैप में एएसआई के फंस जाने का शक बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसांव नवकाटोला स्थित पिंटू कुमार के मकान में बाहर से आकर कुछ नर्तकियां रहा करती थीं. नर्तकियों की टीम में काम करने वाली एक महिला नर्तकी के पति इमरान अंसारी ने अपनी पत्नी को एएसआई अनिरुद्ध कुमार से मोबाइल पर मैसेज एवं बातचीत करते हुए देख लिया था, जिस कारण बीते दीपावली के दिन नर्तकी पति इमरान अंसारी, सहयोगी राहुल कुमार और एएसआई अनिरुद्ध कुमार के बीच बकझक हुई थी. इसके बाद नर्तकी के पति इमरान अंसारी एवं राहुल कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक षड्यंत्र के तहत एएसआई अनिरुद्ध कुमार को प्रोग्राम देखने के बहाने बुलाकर सिरसांव गांव में स्थित अरहर के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. पांच आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी गिरफ्तार अभियुक्तों में इमरान अंसारी और समीर इदरीशी दोनों नेपालगंज, नेपाल के रहने वाले हैं. वहीं अन्य आरोपी राहुल कुमार यादव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, संदीप सिंह सिवान जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सीवान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों- इमरान अंसारी, समीर इदरीशी , राहुल कुमार यादव, रंजन कुमार श्रीवास्तव और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया है. दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है. एक नर्तकी से उपजी ‘लस्ट और शक’ की यह कहानी अब अपराध और सजा के उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां प्रेम प्रसंग ने खून का रंग ओढ़ लिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

एएसआई हत्या कांड Siwan Crime Bihar Police Investigation Daronda Police Station Love Trap Murder Dancer Murder Case Anirudh Kumar Murder

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Digha Bus Accident: দীঘা ঢোকার আগেই ভয়ংকর বাস দুর্ঘটনা! ৫০ যাত্রী নিয়ে উল্টে গেল বাস, পড়ল পাশের গর্তে...Digha Bus Accident: দীঘা ঢোকার আগেই ভয়ংকর বাস দুর্ঘটনা! ৫০ যাত্রী নিয়ে উল্টে গেল বাস, পড়ল পাশের গর্তে...Digha Bus Accident Digha Bus Accident News Bus fell in roadside pit 12 passengers injured
Read more »

Maharashtra Breaking News Today LIVE: दिवसभरातील ताज्या घडामोडींचा धावता आढावा एका क्लिकवरMaharashtra Breaking News Today LIVE: दिवसभरातील ताज्या घडामोडींचा धावता आढावा एका क्लिकवरMaharashtra Breaking News Today LIVE: महत्त्वाच्या ब्रेकिंग न्यूज मराठीमध्ये, महाराष्ट्रातील सर्व घडामोडी पाहा (Maharashtra LIVE News) एका क्लिकवर.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारभास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नई नीति, सेना में बने रहना मुश्किलवर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नई नीति, सेना में बने रहना मुश्किलInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

मारुति ने तीन महीने में 5.50 लाख कारें बेचीं: सोना ₹1,151 महंगा होकर ₹1.21 लाख पर पहुंचा, अमेजन CEO बोले- छ...मारुति ने तीन महीने में 5.50 लाख कारें बेचीं: सोना ₹1,151 महंगा होकर ₹1.21 लाख पर पहुंचा, अमेजन CEO बोले- छ...business news update share market gold silver all time high, EPFO news, Maruti sold 5.50 lakh cars in three months
Read more »

Breaking News LIVE Update: SIR শুরুর পর ভোটার তালিকা-বিভ্রান্তি! অনেক এলাকায় বহু নাম বাদ যাচ্ছে, সরব তৃণমূল...Breaking News LIVE Update: SIR শুরুর পর ভোটার তালিকা-বিভ্রান্তি! অনেক এলাকায় বহু নাম বাদ যাচ্ছে, সরব তৃণমূল...Breaking News LIVE Update: SIR শুরুর পর ভোটার তালিকা-'বিভ�
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:46:37